Train mein Aagey aur piche general bogie kyu hota hai
Indian Railway General Bogie: आपने ट्रेनों में कई बार सफर किया होगा. आपने देखा होगा कि छोटी दूरी की यात्रा के लिए लोग अमूमन जनरल कोच में सफर करना पसंद करते हैं. इस कोच में सफर करने के लिए अडवांस बुकिंग की जरूरत नहीं होती. जिन लोगों को किसी वजह से अडवांस में सीट बुकिंग नहीं हो पाती, वे भी जनरल डिब्बे में सफर का विकल्प चुनते हैं. क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि जनरल डिब्बे आमतौर पर किसी ट्रेन के शुरू या आखिर में ही क्यों होते हैं. आइए आज आपको बताते है इसके पीछे की वजह.
एक व्यक्ति ने इंडियन रेलवे से पूछा सवाल || A person asked Indian Railways a question
दरअसल, हर ट्रेन के आखिरी और शुरू में जनरल डिब्बे होते हैं और इसके पीछे की वजह भी काफी अहम है. एक बार एक शख्स ने ट्वीट करके जब इस बारे में पूछा था कि 24 डिब्बों की ट्रेन में जनरल के सिर्फ दो ही डिब्बे आगे और पीछे क्यों लगाए जाते हैं? हालांकि, यूजर ने अलग अंदाज में सवाल करते हुए आरोप भी लगाया था कि दुर्घटना होने पर जनरल डिब्बे के गरीब लोग ही सबसे पहले मरेंगे. तब इस सवाल पर रेलवे के एक अधिकारी ने जवाब देते हुए इसका कारण बताया. हालांकि, रेलवे अधिकारी ने एक्सीडेंट वाली बात को गलत ठहराया था. आइए जानते हैं रेलवे अधिकारी ने डिब्बों को लगाने के इस क्रम के पीछे क्या वजह बताई.
रेलवे अधिकारी ने दी जानकारी || Railway official gave information
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रेल के डिब्बों इस क्रम में यात्रियों की सुविधाओं के लिए ही लगाया जाता है. उन्होंने तर्क दिया कि जनरल डिब्बों में ज्यादा भीड़ होती है, ऐसे में अगर जनरल डिब्बे बीच में होंगे तो इससे पूरी व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी. साथ ही इससे बोर्ड-डीबोर्ड के काम में भी बाधा आएगी. ऐसे में सामान या यात्री दोनों दिशा में में नहीं जा पाएंगे और सारी व्यवस्था खराब हो जायेगी. इसलिए जनरल डिब्बों को यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों कोनों पर ही लगाया जाता है.
How much money do you need in Pattaya : जानें, पटाया घूमने में कितना आता है खर्च
कारगर है ये मैनेजमेंट || This management is effective
इसके अलावा जनरल डिब्बों में बैठने वाली भीड़ एक डिस्टेंस के साथ दोनों जगह में बंट जाती है. इससे आपात की स्थिति में भी लोगों को बचाने, ट्रेन से बाहर निकालने और स्थिति को कंट्रोल करने में यह सबसे सही मैनेजमेंट है. वैसे देखा जाए तो जनरल डिब्बों के दोनों छोर पर होने की कई वजहें हैं और कई मायनों में यह व्यवस्था कारगर साबित होती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More