Lulu Mall Information: लखनऊ के लुलु मॉल की चर्चा देशभर में हो रही है. आइए जानते हैं कि लुलु मॉल के नाम के पीछे की वजह क्या है...
Lulu Mall Information: हमारे देश के बड़े शहरों में माल कल्चर तेजी से फला-फूला है. इन मॉल्स में फूड कोर्ट, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग सेंटर जैसी सुविधाएं लोगों को एक ही छत के नीचे मिल जाती हैं. अधिकतर लोगों को वीकेंड पर मॉल में समय बिताते देखा जा सकता है. इन दिनों LuLu Mall की बहुत चर्चा है. आइए, जान लेते हैं LuLu Mall से जुड़ी हर जानकारी….
आपको बता दें कि उत्तर भारत का पहला लुलु माल (Lulu Mall) लखनऊ में सुलतानपुर रोड के पास शहीद पथ के बगल में स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में खुला है. करीब 11 एकड़ इलाके में बने इस लुलु मॉल का निर्माण 2000 करोड़ की लागत से करीब 22 लाख वर्ग फीट जमीन पर हुआ है. इस मॉल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई, 2022 को किया था. यह लुलु मॉल, Lulu Mall इंटरनेशनल की पेशकश है. इसका हेडक्वॉर्टर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में है. LuLu Group के चेयरमैन युसूफ अली एमए हैं.
लखनऊ LuLu Mall को लेकर लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन, 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे. तब मुख्यमंत्री ने लुलु मॉल के लिए राज्य सरकार की ओर से यूसुफ अली को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था. अगर आप इस सोच में डूबे हैं कि मॉल का नाम LuLu क्यों पड़ा तो हम बता दें कि LuLu दरअसल, एक अरबी शब्द है जिसका मतलब मोती होता है. इसी के नाम पर ग्रुप का नाम लुलु ग्रुप पड़ा है.
एम.ए. युसुफ अली का पूरा नाम, युसूफ अली मुस्लियम वेटिल अब्दुल कादर है, लेकिन ये युसुफ अली के नाम से मशहूर हैं. युसुफ अली संयुक्त अरब अमीरात स्थित इंडियन बिजनेसमैन और अरबपति हैं. युसुफ अली केरल के मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं. युसुफ अली लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. युसुफ अली के दुनियाभर में लुलु हाइपरमार्केट के चेन हैं और लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल भी इनमें से एक है.
आपको बता दें कि लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट एवं रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. लुलु ग्रुप इंटरनेशनल ने अपना पहला सुपर मार्केट आबू धाबी में खोला था. लुलु ग्रुप का सालाना टर्नओवर 8 अरब डॉलर का है.
इस ग्रुप का सबसे अधिक कारोबार अरब देशों एवं खास तौर पर संयुक्त अरब अमीरात में फैला है. इस ग्रुप का मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका एवं यूरोप सहित करीब 22 देशों में कारोबार फैला है. अगर बात रोजगार की करें तो लुलु ग्रुप से करीब 57 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है.
आपको जानकारी दें कि भारत में इस कंपनी का 5वां मॉल लखनऊ में खुला है. इससे पूर्व उसने कोच्चि, बेंगलुरू और तिरुवनंतपुरम में अपने सुपर मार्केट खोले हैं. आपको बता दें दोस्तों कि कोच्चि का मॉल भारत में लुलु ग्रुप का सबसे बड़ा मॉल है.
वाराणसी यानी बनारस में लुलु मॉल पर काम चल रहा है. कंपनी पहले ही अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद व दिल्ली सहित भारत के सभी प्रमुख शहरों में एक व्यापक विस्तार परियोजना की घोषणा कर चुकी है.
आइए अब एक नजर लखनऊ में खुले लुलु मॉल पर डाल लेते हैं और जानते हैं कि इसकी क्या खासियत है.
2.5 लाख स्क्वायर फीट में हाइपरमार्केट, 50 हजार लोगों के लिए एक साथ शॉपिंग की व्यवस्था, फूड कोर्ट, 65 हजार स्क्वेयर फीट का सबसे बड़ा इनडोर फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर, 4DX स्क्रीन और प्रीमियम आडिटोरियम, 15 रेस्टोरेंट एवं 25 आउटलेट के फूड कोर्ट, 300 से अधिक इंटरनेशनल एवं नेशनल ब्रांड्स सहित लोकल ब्रांड्स की माल में मौजूदगी.
एटीएम, बेबी केयर रूम, बैगेज काउंटर, कस्टमर लिफ्ट, कार वॉशिंग की सुविधा, पीने के पानी की व्यवस्था, 22 मीटर का कॉरिडोर, दिव्यांगों के लिए वॉशरूम की सहूलियत, 3,000 गाड़ियों की मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था, एस्केलेटर व हेलमेट पार्किंग की सुविधा, दिव्यांगों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए अलग पार्किंग की सुविधा और पूल टेबल एवं एफ एंड बी के साथ एक 8-लेन बॉलिंग एरीना.
दोस्तों, अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो www.TravelJunoon.com को फॉलो जरूर करें और अगर आप Youtube पर हमारे वीडियो देखना चाहते हैं, तो हमें हमारे चैनल YouTube.Com/TravelJunoonVlog को सब्सक्राइब करें…
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More