nagpur railway station land was purchased at only one rupee
nagpur railway station- समय तेजी से बदल रहा है और समय के साथ बहुत कुछ बदल गया और समय के साथ-साथ वो बातें भी कई गुम सी होकर रह गई जो आज के समय में हमारे लिए चौंकाने वाली हुआ करती हैं. हमारे देश में बहुत से ऐसी जगहें हैं जिसके बारे में हम कुछ नहीं जानते बस उनका नाम जानते हैं. बस उसके पीछे क्या इतिहास रहा है कैसे उसकी शुरुआत हुई थी.
ये सब बातें शायद ही आझ के समय में किसी को पता हो. इन बातों का जानना उतना ही जरूरी हैं जितना कि आप किसी और चीज के बारे में पता करना चाहते हैं. आप जानते हैं एक जमाना था जब लोगों के पास इतने पैसे भी नहीं हुआ करते थे जिससे वह अपने जीवन को आसानी बिता सकें. उस वक्त में पैसा बेहद मायने रखता था, लेकिन धीरे-धीरे आज का समय आते-आते पैसे की वैल्यू में भी गिरावट आती जा रही है.
जैसे कि हर कोई जानता है कि महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है. आज के समय को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि आज एक रुपए की कोई कीमत नहीं हैं. आज मामूली सी लगने वाली रकम में ही पहले के जमाने में आलीशान भवन तैयार हो जाते थे. हम आज इस बारे में बात क्यों कर रहे हैं आप यही सोच रहे होंगे.
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे कि ऐसा भी हुआ था कभी. क्या आप जानते हैं कि नागपुर स्टेशन बनाने के लिए जमीन का सौदा केवल एक रुपये में किया गया था. क्या हुआ चौंक गए ना. वैसे हमे पता था कि ये यह पढ़कर हर किसी को अजीब और झटक लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है.
दरअसल, यह बात आजादी से पहले की है, जब खैरागढ़ के राजा ने इस जमीन का सौदा अंग्रेजों के साथ केवल एक रुपए में ही कर दिया था. बाद में यहां पर नागपुर रेलवे स्टेशन बना था. नागपुर रेलवे स्टेशन की स्थापना 15 जनवरी 1925 की गई थी, जिसको आज कम से कम लगभग 93 साल हो गए हैं.
Dussehra 2020 : यहां होती है रावण की पूजा, कभी नहीं जलाया गया रावण का पुतला
इस रेलवे स्टेशन की स्थापना तत्कालीन गवर्नर सर फ्रैंक ने कराई थी. इतना ही नहीं नागपुर का ये रेलवे स्टेशन भी कोई आम नहीं है. बताया जाता है कि इसको बनाने के लिए खास बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. जिन्हें सावनेर से लाया गया था.
बता दें कि नागपुर रेलवे स्टेशन पर 8 प्लेटफॉर्म हैं. इतना ही नहीं ये ये स्टेशन सबसे ज्यादा व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है . फिलहाल के समय में यहां से रोजाना लगभग 92 सवारी गाड़ी और लगभग 200 मालगाड़ी गुजरती हैं और 22 ट्रेनें तो यहां से बनकर चलती हैं.
अगर आज के समय में आपसे कहा जाए कि नागपुर रेलवे स्टेशन की कीमत क्या होगी तो शायद आप संख्या के पीछे जीरो लगाते समय कनफ्यूज हो जाएं. करोड़ों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनें मुहैया कराने वाला नागपुर स्टेशन है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More