Interesting Travel Facts

Singapore Changi Airport : जानें क्या खास है एयरपोर्ट में जिसने इसे बनाया नंबर – 1

Singapore Changi Airport :  इस साल सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट को वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड में बेस्ट इन शो का अवॉर्ड मिला. इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट को लगातार 17वीं बार वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड द्वारा दुनिया के तीन शीर्ष एयरपोर्ट्स में रखा गया था. हाल ही में एयरहेल्प द्वारा किए गए सर्वे में टॉप मेडल मिला. इस सर्वे में 76 एयरपोर्ट्स को क्वॉलिटी, पंक्चुऐलिटी और पैसेंजर एक्सपीरियंस के आधार पर रेटिंग्स दी गई थीं. आइए आपको इस एयरपोर्ट की खासियत (What is So special about Changi Airport?) बताते हैं.

टर्मिनल 3 पर एयरपोर्ट में एक बटरफ्लाई गार्डन है. चांगी एयरपोर्ट पर 4 टर्मिनल हैं. इनमें से एक हाल में शुरू हुआ था. किसी एयरपोर्ट में यह पहला बटरफ्लाई गार्डन है, जिसमें आर्टिफिशल पौधे लगाए गए हैं और 6 मीटर का वाटरफॉल भी है. साल के विभिन्न मौसमों में आपको यहां 1000 बटरफ्लाई की 40 प्रजातियां मिल जाएंगी.

Suvarnabhumi Airport New Advisory : Bangkok के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे को लेकर एडवाइजरी, डिपार्चर से 3 घंटे पहले पहुंचें

एयरपोर्ट में दुनिया का सबसे ऊंचा स्लाइड चांगी के टर्मिनल 3 पर लगाया गया है. इसका मजा लेने के लिए आपकी हाईट कम से कम 1.3 मीटर होनी चाहिए. इस एयरपोर्ट में मूवी थियेटर के अलावा तालाब भी है.

टर्मिनल 2 पर एक ऑर्किड गार्डन है, जिसमें 700 ऑर्किड्स की 30 प्रजातियां हैं.  भले ही इनका रंग और आकार अलग हैं, लेकिन ये नेचर के 4 तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं. फ्लोटिंग ग्लास बबल्स के साथ सफेद ऑर्किड्स वायु को दर्शाते हैं. जबकि पेड़ की जड़ के साथ नजर आने वाले हरे ऑर्किड्स धरती का प्रतिनिधित्व करते हैं. बड़ी मोमबत्तियों की तरह दिखने वाला पुष्प स्तंभ आग और नीले व बैंगनी रंग के ऑर्किड्स पानी को दर्शाते हैं. टर्मिनल में एक सूरजमुखी का गार्डन, बगीचा और एंटरनेटमेंट की जगह भी है.

टर्मिनल 1 में बारिश को दर्शाने वाली दो मूर्तियां हैं, जिनमें 1,216 तांबे की बूंदे लटकी हुई हैं. हर एक मूर्ति 16 तरह के आकार ले सकती है. इसमें विमान, गुब्बारा, पतंग या ड्रैगन शामिल होते हैं. हर डिजाइन में धीमी उड़ान का आकार नजर आता है. हर बूंद का वजन 180 ग्राम है और इसे हल्के एलुमिनियम से बनाया गया है. आधिकारिक साइट के मुताबिक आर्ट फॉर्म पर निर्भर करते हुए बूंद छत से लेकर नीचे तक 7.3 मीटर की दूरी कवर करती है. टर्मिनल में कैकटस गार्डन, वाटर लिली गार्डन और एक स्वीमिंग पूल भी है.

15 Beautiful Airports of India : भारत के 15 बेहतरीन एयरपोर्ट के बारे में जानें

एयरपोर्ट पर 3,264 रिसाइक्लिंग बॉक्स और 33 डोनेशन बॉक्स लगे हुए हैं.

चांगी एयरपोर्ट के डिजाइन को चर्चित आर्किटेक्ट मोशे सफ्दी ने तैयार किया है. चांगी एयरपोर्ट दुनिया भर के टूरिस्ट का पसंदीदा स्टॉप हैं क्योंकि यहां आकर उन्हें प्रकृति के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है. एयरपोर्ट की छत पर स्वीमिंग पूल से लेकर फिल्म थिएटर और शॉपिंग मॉल सब कुछ हैं.

अप्रैल 2019 में शुरू होने वाले ज्वेल चांगी हवाई अड्डे पर एक ग्लास कॉम्प्लेक्स के साथ वर्षावन और रेन वोर्टेक्स शामिल है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर झरना (the HSBC Rain Vortex) माना जाता है.

यहां पेड़-पौधों के बीच लोगों को किसी जंगल सा एहसास होता है. जंगल के ऊपरी हिस्से में कैनोपी पार्क है. इसके अलावा ग्लास बॉटम ब्रिज, मिरर मेज़ेज़ और स्कल्पचर बैकग्राउंड के साथ यहां हर वो चीज़ मौजूद है, जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी.

इस एयरपोर्ट को 10 लाख 46 हज़ार वर्गफीट में बनाया गया है और इसे बनाने में कुल 1.25 बिलियन अमेरिकन डॉलर की कॉस्ट आई है. इतनी सुंदर जगह के बारे में जो भी सुनता है, कनेक्टिंग फ्लाइट के बीच का वक्त यहीं बिताना चाहता है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago