Lifestyle

Chocolate Day 2024 : जानें,अपने पार्टनर के साथ कैसे मनाएं चॉकलेट डे

Chocolate Day 2024: वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में जाना जाता है. चॉकलेट डे, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस दिन पार्टनर एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और अपने रिश्ते की मिठास बढ़ाते हैं. लेकिन इस दिन को मनाने के पीछे क्या मकसद है इसके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमार लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए  हम आपको बताएंगे वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है.

क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे|| Why is Chocolate Day celebrated?

माना जाता है कि साल 1519 में स्पैनिश खोजकर्ता हेर्नान कोर्टेस को पीने के लिए चॉकलेट दी गई थी, जिसको वह स्पेन ले गए और अच्छा स्वाद पाने के लिए उन्होंने उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी को मिला दिया. इसके बाद सन् 1550 में 7 जुलाई के दिन पहली बार चॉकलेट डे मनाया गया. वहीं इसके बाद से 9 फरवरी को पूरे दुनिया में चॉकलेट डे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा.

Valentine’s Day 2024 : नोएडा में अपने पार्टनर के साथ कहां बिताएं वैलेंटाइन डे

कैसे मनाएं चॉकलेट डे  ||How to celebrate Chocolate Day

यदि आप अपने पार्टनर के साथ चॉकलेट डे बनाना चाह रहे हैं तो आप उसकी मनपसंद चॉकलेट को खरीद कर उन्हें दे सकते हैं. इससे अलग आप घर पर भी चॉकलेट को अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ तैयार कर सकते हैं. आप चाहें तो चॉकलेट ड्रिंक भी बना सकते हैं. इससे अलग आप चॉकलेट की कुकीज भी तैयार कर सकते हैं. आप चाहें तो गिफ्ट रैप कर के हाथों से बनी चॉकलेट अपने पार्टनर को दे सकते हैं. यह तरीका बेहद ही पुराना है लेकिन आज भी पार्टनर्स इस तरीके से काफी खुश होते हैं.

चॉकलेट के फायदे|| benefits of chocolate

चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए उस के फायदों के बारे में भी जान लें.
चॉकलेट में फ्लेवनॉल पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है. चॉकलेट फेशियल, वैक्सिंग, फेस पैक और चॉकलेट बाथ आदि से झुर्रियां कम दूर करके त्वचा में निखार लाया जा सकता है.
एक रिसर्च के मुताबिक चॉकलेट का सही तरीके से सेवन करने से वजन कम करना आसान हो जाता है.
चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्सुअल पावर बूस्टर होती है.
ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करके अवसाद को दूर करने में चॉकलेट असरदार है.

चॉकलेट मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी || Chocolate used to be bitter, not sweet

चॉकलेट का जिक्र होने पर मीठे का स्वाद मुंह में आ जाता है। लेकिन चाॅकलेट हमेशा से मीठी नहीं थी, कभी इसका स्वाद तीखा हुआ करता था। चॉकलेट के तीखे होने की वजह ये थी कि अमेरिकी लोग इसे बनाने के लिए कोको के बीज को पीसकर उसमे कुछ मसाले व मिर्च मिलाते थे, जिससे इसका स्वाद तीखा हो जाता था।पार्टनर के साथ

Valentine’s Day 2024 Gifts : वैलेंटाइन डे पर भूलकर भी न दें पार्टनर को ये गिफ्ट, टूट सकता है रिश्ता

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago