Indian Railways
Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खास तौर पर एसी कोच की सुविधाओं में कुछ न कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक है- यात्रा के दौरान गंदे चादर का मिलना. हालांकि, सारे चादर साफ करके लिफाफे में पैक होते हैं. पर, कई बार ठीक से सफाई न होने के कारण गंदे चादर ही यात्रियों को बांट दिए जाते हैं. इसका पता लिफाफा को खोलने के बाद ही चल पाता है. पैसेंजर्स के सामने यह एक बड़ी समस्या होती है। लेकिन राहत की बात ये है कि आप बदलवा सकती हैं.
अटेंडेंट से शिकायत करने पर हो सकता है कि वो इग्नोर कर दे. लेकिन, यहां हम एक टिप्स बताने वाले हैं, जिसके जरिए अगर आप कंप्लेन करते हैं तो इसकी सुनवाी अवश्य होगी, यही नहीं, आपके गंदे चादर भी मिनटों में बदल दिए जाएंगे. तो चलिए जानते हैं यह कैसे संभव है.
Indian Railway Coach Cost : एक ट्रेन बनाने में आता है इतना खर्च, एक कोच कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान
अगर अटेंडेंट के पास शिकायत करने पर वो चादर खत्म होने का बहाना करके बात को टाल देते हैं, तत्काल यात्री को रेल मदद कॉन्टैक्ट नंबर 139 पर फोन करना चाहिए. कॉल पर आपको तिसरे नंबर पर कंप्लेन करने का विकल्प दिया जाएगा. इसके बाद आपसे यात्रा की डिटेल्स में पीएनआर नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा. अगर आपके पास पीएनआर नहीं है तो ट्रेन नंबर बताने से भी काम चल जाएगा. शिकायत दर्ज होने के बाद कंट्रोल इसे संबंधित जोन और डिवीजन में भेजता है. इसके बाद कुछ ही देर में आपके कंप्लेन पर सुनवाई की जाती है.
अगर आपके कंप्लेन करने के 2 घंटे के अंदर समाधान नहीं हुआ तो शिकायत सीधा रेलवे मंत्रालय के पास खुद पहुंच जाती है. ऐसी स्थिति में अधिकारी को समाधान में देरी होने का जवाब देना पड़ता है. इसलिए रेलवे कर्मचारी की ओर से सुनवाई में विलंब नहीं किया जाता है. इसके अलावा आपकी समस्याओं का पर कितना काम किया गया इसको लेकर रेलवे मंत्रालय की ओर से फीडबैक भी लिया जाता है.
आप रेल मदद ऐप को डाउनलोड करके भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. ऐप में आपको अपनी यात्रा की जानकारी, जैसे ट्रेन नंबर, पीएनआर, बर्थ नंबर आदि दर्ज करनी होगी. इसके साथ आप यहां गंदे चादर की तस्वीर भी अपलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, आप रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर भी शिकायत कर सकते हैं.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More