How to get attractive hips
How to get attractive hips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल में खुद को फिट रखने का समय निकालना मुश्किल होता है. लेकिन अगर आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए थोड़ा भी टाइम नहीं निकलते हैं, तो ये आगे चलकर कई बीमारियों को निमंत्रण देने जैसा हो सकता है. हिप हमारे शरीर का आकर्षक हिस्सा होते हैं. महिलाओं के बीच हिप साइज को लेकर काफी चर्चा रहती है. आज हम आपको हिप से जुड़ी ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपने हिप को टोंड शेप में बना सकती हैं.
स्टेप-अप आपके कूल्हों, जांघों और ग्लूट्स को टोन करने के लिए अच्छा काम करता है. इस excercise में कई एक्टीविटीज हैं. यह वर्कआउट मसल्स को टोन करने के लिए दबाव डालता है. सबसे पहले अपने वजन के हिसाब से हल्के या मीडियम डंबल लें. पैरों को मिलाकर सीधें खड़े हा जाएं. अपने राइट पैर आगे रखें और धीरे धीरे इसे बाहर निकालना शुरू करें. अब अपने घुटने को मोड़ें और हिप को पीछे की ओर करें. आगे देखते हुए अपने हाथों को पुश करें, हाथों को दाहिने पैर के पास रखें, दाहिने पैर से पुश करें फिर वजन को बाएं पैर पर ले जाएं, रिपीट करें. इसे 12 बार करना है और दोनों पैरों के साथ 3-3 बार करें.
स्प्लिट लेग स्क्वैट्स ग्लूट्स पर दबाव डालते हैं और आपकी स्टेबिलिटी को बढ़ाती हैं. इसे करने से आपके हिप्स गोल और अधिक आकर्षक भी बनाते है. सबसे पहले अपने अपने पैरों को चौड़ाई में फैलाएं. अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने के पैर पर टिकाएं. अपने दाहिने पैर पर चेस्ट को तक रखें जब तक कि आपका दूसरा घुटना जमीन को न छू ले. अब यही दूसरे पैर से कीजिए.
यह आपके निचले शरीर और आपके कूल्हों की मसल्स को टोन करने के लिए एक बहुत फेमस एक्सरसाइज है. ये आपके हिप्स की मसल्स को चौड़ा करने में मदद करती है और इससे एक अच्छी शेप मिलती है. इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को खोलकर सीधे खड़े हो जाएं. फिर अपने दोनों हाथों को आगे की ओर खींचे, अब कुर्सी पर बैठने जैसा प्रयास करें. इस दौरान अपने हिप को पीछे की ओर बाहर निकालें. धीरे धीरे घुटनों को मोड़ें, कमर सीधी रहे, हिप्स बाहर, हाथ सीधे और केवल घुटनों से नीचे-ऊपर होइये. 15-15 के तीन सेट करने है.
हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज आपके मसल्स को खिंचाव देती है और उन्हें शेप में दिखाती है. इस एक्सरसाइज के लिए आप पहले एक मैट या थोड़ी नरम सतह पर लेट जाएं.अब एक करवट लें और अपनी हथेली को सिर के नीचे रखें.अब अपने पैरों को एक के ऊपर एक करके रखें, धीरे-धीरे अपने बाएं पैर को जितना हो सके ऊपर उठाएं और इसे 1 सेकंड के लिए रोक कर रखें. अब इसे धीरे-धीरे अपने दूसरे पैर पर रखें इस एक्सरसाइज को साथ 3 बार करें.
ब्रिज एक्सरसाइज हिप को आकार (Hip Shape) देने और उन्हें टोन करने के लिए बहुत फायदेमंद है. हिप राइज आपको गोल बट हासिल करने में मदद कर सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि इस एक्सरसाइज को आप सही पोस्चर में करें क्योंकि यह आपकी पीठ और गर्दन की मसल्स को इफैक्ट कर सकती है. सबसे पहले फर्श पर सीधे पीठ के बल लेट जाएं. अपने हाथों को शरीर के साथ में सीधा रखें, अब सांस रोकते हुए अपने हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे वाली मसल) और पेल्विक फ्लोर को ऊपर उठाएं.अपने ऊपरी शरीर को कंधों पर टिकाएं और एक सीधी रेखा बनाएं. 2-3 सेकंड के लिए उस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे अपने हिप्स को फर्श पर रखें.
घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More
Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More
Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More