Bageshwar Dham Sarkar Address : बागेश्वर धाम सरकार का पूरा पता क्या है, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में...
Bageshwar Dham Sarkar Address : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम सरकार की प्रसिद्धि दूर दूर तक पहुंच रही है. यहां पर भगवान श्री बालाजी के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. कहा जाता है कि बागेश्वर धाम में जो भी श्रद्धालु आते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भक्त अपनी समस्याओं को लेकर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात भी करते हैं और अर्जी भी लगाते हैं.
अब क्योंकि बागेश्वर धाम सरकार की चर्चा दूर दूर तक पहुंच रही है और लोग गांव देहात ही नहीं देश के कोने कोने से यहां पहुंचते हैं, तो ऐसे में कई बार उन्हें यहां का पूरा पता नहीं मालूम होता है और वे भटक जाते हैं. अगर आप भी बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं और इसके दर्शन करना चाहते हैं. तो हम आपको यहां पर बागेश्वर धाम सरकार बालाजी का पूरी पता (Bageshwar Dham Sarkar Address) बताने जा रहे हैं.
आप बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कैसे जा सकते हैं और बागेश्वर धाम सरकार जाने के लिए आपको कौन से रास्ते का चुनाव करना चाहिए, ये भी हम आपको बताएंगे…
बागेश्वर धाम छतरपुर एमपी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है. यहां पर श्री हनुमान जी महाराज का एक और स्वरूप श्री बागेश्वर धाम के नाम से है. यह स्थान छतरपुर शहर में स्थित है. यहां पर महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी द्वारा लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है. इसके साथ-साथ यहां से श्री राम कथा का लाइव प्रसारण भी किया जाता है. जिसे लोग घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से या टीवी के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं.
अगर आप अपने परिवार के साथ बागेश्वर बालाजी धाम जाना चाहते हैं. तो इसके लिए आपको कहां जाना होगा उस स्थान की पूरी जानकारी हम यहां विधिवत देने जा रहे हैं . जिससे आप आसानी से बागेश्वर धाम सरकार महाराज के दर्शन कर पाए. यह स्थान भारत के मध्य प्रदेश राज्य में छतरपुर जिले में स्थित है. यहां पर जाने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर में जाना होगा.
उसके बाद वहां से 35 किलोमीटर की दूरी पर खजुराहो पन्ना रोड पर 5-6 किलोमीटर अंदर जाकर गढ़ा गांव है. इसी गढ़ा गांव में स्थित है बागेश्वर वाले बालाजी महाराज. यहां पर आचार्य गुरुदेव श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान भी करते हैं.
बागेश्वर धाम के महाराज कहे जाने वाले इस संत का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ था. इनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और माता का नाम सरोज हैं. इनके अंदर बचपन से ही लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रही है. कहा जाता है कि महाराज गांव में लोगों के बीच बैठकर कथा सुनते थे. कथा सुनते-सुनते इसमें वह इतने प्रखर हो गए कि प्रसिद्धि बढ़ती गई. साल 2009 में उन्होंने अपनी पहली भागवत कथा सुनाई. जिसके बाद धीरे-धीरे वह आस पास के गांवों में जाने लगे और लोग भी इन्हीं से कथा सुनने लगे.
बागेश्वर धाम जाने के लिए आप सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं और वायु मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं हम आपको यहां पर दोनों मार्गों की जानकारी देंगे अगर आप सड़क मार्ग से आना चाहते हैं तो कैसे आ सकते हैं और अगर आप वायु मार्ग से आना चाहते हैं तो कैसे आप यहां आ सकते हैं. ये भी आप जान सकते हैं
अगर आप हवाई जहाज के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बागेश्वर धाम के नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट पर आना होगा. खजुराहो एयरपोर्ट पर आने के लिए आप दिल्ली से फ्लाइट बुक कर सकते हैं.
अगर आप छोटे शहरों से आ रहे हैं, जैसे भोपाल-ग्वालियर तो यहां से आप किसी और जगह की कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर भी आ सकते हैं.
खजुराहो से आपको बस के माध्यम से छतरपुर आना होगा और फिर छतरपुर से आप कोई प्राइवेट टैक्सी बुक करके बागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं.
बागेश्वर धाम की लोकेशन सर्च कर आप जान पाएंगे कि यह जगह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में है. यहां आने के लिए सबसे पहले आपको छतरपुर आना होगा. छतरपुर से आपको पन्ना खजुराहो मार्ग पर जाना होगा. छतरपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर पर आपको गढ़ा टावर दिखाई देगा. यहां से कुछ किलोमीटर अंदर बागेश्वर धाम स्थित है.
अगर आप बागेश्वर धाम ट्रेन से जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले जहां से आप जा रहे हैं, वहां से छतरपुर तक की ट्रेन बुक करनी होगी. छतरपुर रेलवे स्टेशन ही यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन है.
अगर आपको छतरपुर की ट्रेन नहीं मिलती है, तो आप खजुराहो, महोबा रेलवे स्टेशन की ट्रेन भी ले सकते हैं. वहां से बस की सेवा आपको छतरपुर तक के लिए मिल जाएगी.
अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं, तो वहां से आपको एक से दो ट्रेनें ही सीधे छतरपुर के लिए मिलेंगी, लेकिन अगर आप भोपाल की तरफ से आ रहे हैं, तो यहां से 4 से 5 ट्रेन छतरपुर के लिए चलती है. आपको इन ट्रेनों की मदद से छतरपुर पहुंच सकते हैं.
छतरपुर से आपको बस का सहारा लेना है या आप कोई प्राइवेट टैक्सी या कार भी कर सकते हैं जो कि आपको छतरपुर से 33 किलोमीटर दूर खजुराहो पन्ना रोड पर ले जाएगी. उसके बाद आपको उस रोड से गंज नामक जगह से अंदर जाना होगा उस रोड से कुछ ही किलोमीटर अंदर बागेश्वर धाम का स्थान है.
छतरपुर बस स्टैंड से शेयर्ड ऑटो की सवारी सीधा बागेश्वर धाम तक मिल जाती है. किराया 40 रुपये है.
अगर आप बस के माध्यम से बागेश्वर धाम दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको सबसे पहले छतरपुर आना होगा. आप पता कर लें कि आपके शहर से छतरपुर के लिए कोई बस चलती है या नहीं चलती है.
अगर आपके यहां से बस चलती है तो आप उसमें बैठकर छतरपुर आ सकते हैं. दिल्ली से छतरपुर के लिए बस चलती है जो कि आपको आसानी से छतरपुर लाती है.
आपको छतरपुर आ जाना है. फिर आपको वहां से शेयर्ड ऑटो या टैक्सी मिल जाएगी, जो आपको सीधा बागेश्वर धाम लेकर जाएगी.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More