Banke Bihari Temple online Registration
Banke Bihari Temple online registration : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हर रोज कई भक्त आते हैं. ये भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि इसे नियंत्रित कर पाना मुश्किल हो जाता है. इसी के देखते हुए को प्रशासन ने स्थानीय सेवकों और व्यापारियों के साथ बैठक की. इसमें मंदिर की क्षमता के अनुसार अब आने वाले समय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Banke Bihari Temple online registration) के सहारे ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. जबकि लोकल लोग अपना आधार कार्ड दिखाकर दर्शन कर सकेंगे.
प्रशासन ने विद्यापीठ चौराहे से लेकर चार-पांच फुट जाल वाले कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रखा था. इसे सिरे से खारिज करते हुए व्यापारियों ने विरोध जताया और मीटिंग से उठकर जाने लगे. इसके बाद इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया और फिर सभी व्यापार मंडल ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Banke Bihari Temple online Registration) पर सहमति जताई. प्रस्ताव बनाकर प्रशासन रिपोर्ट तैयार करेगा.
अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने बताया, “व्यापारियों और सेवाकों के सुझाव पर प्लान तैयार कर आगे की रणनीति बनाएंगे.”
सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Banke Bihari Temple online Registration) पर बैठक में चर्चा की गई है. मंदिर प्रबंधन के साथ बात करते हुए इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा. इसके साथ ही उच्चाधिकारियों से सलाह मशवरा लेकर इस व्यवस्था को लागू कराएंगे, ताकि मंदिर आ रही बेतहाशा भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More