Teerth Yatra

Bhageshwar Dham Sarkar ke Chamatkar: बागेश्वर धाम सरकार के चमत्कार जानकर हो जाएंगे हैरान

Bhageshwar dham sarkar ke chamatkar : बागेश्वर धाम के चमत्कार की चर्चा दूर दूर तक फैल चुकी है. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित इस धाम के चमत्कार के बारे में कहा जाता है कि यहां भूत प्रेत और दूसरे सभी तरह के संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं. यही वजह है कि देश के कोने कोने से श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार पहुंच रहे हैं. बागेश्वर धाम आश्रम पर कौन-कौन से चमत्कार देखे जा सकते हैं, आपको इस बारे में हम जानकारी देंगे…

क्या है बागेश्वर धाम का चमत्कार || Bhageshwar Dham Sarkar ke Chamatkar

दरबार के चमत्कार के बारे में बहुत बातें होती हैं. करोड़ों की संख्या में बागेश्वर धाम महाराज के वीडियो देखे जा चुके हैं. Youtube प्लेटफॉर्म और Facebook पेज पर वीडियो उपलब्ध हैं. दिव्य दरबार का सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि लाखों की संख्या में आए लोगों में से किसी एक व्यक्ति की अर्जी स्वीकार होती है, जिसके बारे में किसी को कोई पता नहीं होता है.

Bageshwar Dham Yantra-Laxmi Yantram : बागेश्वर धाम यंत्र और लक्ष्मी यंत्र क्या है, कैसे पा सकते हैं भक्त

जिस की अर्जी स्वीकार होती है स्वयं बागेश्वर महाराज को उसके बारे में पता नहीं होता है लेकिन जिस नाम से अर्जी स्वीकार होती है, बालाजी महाराज की कृपा से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी उसे बुलाते हैं. इसके बाद जो भी पर्चा पर लिख दिया जाता है वह शख्स के बारे में पूरा सत्य निकलता है. इसके बारे में लोग जानकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं.

कोई कितना भी झूठ बोलने की कोशिश करें, कितनी भी चाल चलने की कोशिश करे लेकिन कभी भी दिव्य दरबार में कोई भी झूठ नहीं चलता, वहां पर हमेशा सत्य ही निकलता है. लोगों के होश उड़ जाते हैं जब उनके बारे में सब कुछ सच सामने आता है.

Bageshwar Dham Sarkar Address : बागेश्वर धाम सरकार का पूरा पता जान लीजिए

बागेश्वर धाम महाराज कभी भी ऐसे लोगों की अर्जी नहीं बताते हैं जो पुलिस केस से रिलेटेड होते हैं, अर्थात चोरी डकैती के बारे में और मर्डर के बारे में कभी किसी को नहीं बताते क्योंकि इसके चलते बागेश्वर धाम महाराज पुलिस केस के दायरे में भी आ सकते हैं. केस किसी के भी ऊपर हावी हो सकता है चाहे वह कोई भी हो ,कानून सबके लिए बराबर होता है. इसीलिए बागेश्वर धाम महाराज कभी भी ऐसी कोई अर्जी नहीं बताते हैं जिसके चलते उन्हें पुलिस का सामना करना पड़े.

बागेश्वर धाम सरकार के यह उपाय करने से होते हैं चमत्कार || Bhageshwar dhaam sarakaar ke yah upaay karane se hote hain Chamatkaar

बागेश्वर धाम आश्रम पर अर्जी बांधने के बाद समय-समय पर बालाजी हनुमान जी के दर्शन कीजिए. 21 पेशी के बाद आपको जरूर कुछ ना कुछ परिणाम नजर आएगा. यदि आपकी अर्जी को स्वीकार किया जाता है तो आपकी हर परेशानी दूर हो जाएगी. ऐसे करने के लिए आप सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को उपयुक्त समय मान सकते हैं.

बागेश्वर धाम पर लेटकर आने वालों का चमत्कार || letakar aane vaalon ka Chamatkaar

बागेश्वर धाम पर आने वाले भक्तों की संख्या लाखों हैं जिनमें कई प्रकार के अनोखे भक्त आते हैं. कोई भी व्यक्ति लेटकर तभी आ सकता है जब स्वयं भगवान की कृपा हो अन्यथा कोई भी व्यक्ति इतना बड़ा कष्ट कभी नहीं सह सकता. बागेश्वर धाम की बड़े ही निराले भक्त जो पैदल ही चल कर कई कोसों मील दूर से आश्रम पर आ निकलते हैं. जैसे ही लोगों को पता चलता है कि बागेश्वर धाम जाने वाले सैकड़ों लोग पैदल ही धाम पर जा रहे हैं तो सोशल मीडिया पर इसकी खबर बड़ी ही तेजी से फैल जाती है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago