Dharamshala and Hotel Near Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम जाएं तो कहां मिलेगी ठहरने की व्यवस्था, आइए जानते हैं...
Dharamshala and Hotel Near Bageshwar Dham : हिंदुओं के फेमस तीर्थ स्थलों में से एक बागेश्वर मंदिर धाम सरकार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मौजूद है. बागेश्वर धाम मंदिर भगवान बालाजी का फेमस मंदिर है. ये छतरपुर जिले के खजुराहो पन्ना रोड पर मौजूद गंज नाम के छोटे से कस्बे से 35 किमी की दूरी पर स्थित है. आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बागेश्वर धाम आश्रम पर जाने वाले श्रद्धालु कहां पर रुक सकते हैं ? बागेश्वर धाम आश्रम पर कौन-कौन से होटल मौजूद हैं और उसमें कौन-कौन सी व्यवस्था है?
आपको बता दें बागेश्वर धाम मंदिर के आसपास आपको बहुत सारे सस्ते और महंगे होटल्स देखने को मिल जाएंगे. अगर आप सस्ते होटल्स में रुकना चाहते हैं, तो आपको यहां पर रुपए 500-800 तक एक सस्ता होटल आसानी से मिल जाएगा और अगर आप महंगे होटल में रात को ठहरना चाहते हैं तो उसके लिए भी सुविधा मौजूद है.
बागेश्वर धाम के नजदीक ठहरने की व्यवस्था छतरपुर में ही है. यहां आपको हर कैटिगरी के होटल मिल जाते हैं. छतरपुर की बागेश्वर धाम से दूरी 35 किलोमीटर है. आप अपने बजट एवं सुविधा को देखते हुए होटल बुक कर सकते हैं और बागेश्वर धाम सरकार में दर्शन करने के बाद रात में ठहर भी सकते हैं.
बागेश्वर धाम में भी ठहरने की व्यवस्था है लेकिन इसे गांव वालों ने ही तैयार किया हुआ है. ये एक तरह के टेंपररी व्यवस्था है. यहां आपको 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के कमरे मिल जाएंगे. आप ज्यादा देर तक रुकेंगे और ज्यादा दिन तक रुकेंगे तो आपको उसी हिसाब से ज्यादा पैसे देने होंगे. बागेश्वर धाम जाने के बाद आपको अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करनी होगी. इसके लिए आपको हर रूम में एक ताला भी दिया जाता है.
बागेश्वर धाम में ज्यादातर ठहरने की व्यवस्था गांव के ही घरों में है.
बागेश्वर धाम के नजदीक ही कई धर्मशाला भी बन रही है. इस पूरे रास्ते में ढेरों रूम बन गए गए हैं और बन भी रहे हैं. इसे आप धर्मशाला या छोटे होटल कह सकते हैं. हां, इस प्रकार के रूम में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने वाली क्योंकि आपको टॉयलेट के साथ-साथ नहाने की उपयुक्त व्यवस्था करवा दी जाती है. आपको यहां पर किसी भी प्रकार की पानी की कमी महसूस नहीं होगी. आप अच्छे ढंग से यहां पर नहा सकते हैं.
बागेश्वर धाम मंदिर के आसपास आपको बहुत सारे ढाबे, होटल्स एवं रेस्टोरेंट्स देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर कर सकते हैं. बागेश्वर धाम मंदिर के आसपास खाने-पीने की चीजें ज्यादा महंगी नहीं है. यहां पर आपको ₹ 80-100 के बीच काफी अच्छा खाना खाने को मिल जाएगा. अगर एक दिन में खाने-पीने में होने वाले कुल खर्च की बात की जाए, तो एक दिन के खाने-पीने का खर्च आपका रुपए 300-400 तक आ सकता है.
बता दें बागेश्वर धाम का दरबार मंगलवार और शनिवार को लगता है. माना जाता है अगर आपको भगवान बालाजी से अपनी इच्छा पूरी करवानी है या किसी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां लगाने आ सकते हैं. वैसे आप घर बैठे भी अर्जी लगा सकते हैं या फिर धाम पहुंच कर भी हाजिरी लगा सकते हैं. एक लाल कपड़े में पर्ची बांधकर नारियल के साथ हाजिरी लगानी होती है. अर्जी की पर्ची जब निकलती है तब पंडित धीरेंद्र शास्त्री आपकी परेशानी जानते हैं और फिर उसका हल बताते हैं. इसका कोई और खर्चा नहीं आता.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More