Chhatarpur Railway station to bageshwar dham distance : छतरपुर से बागेश्वर धाम कितने किलोमीटर दूर है, आइए जानते हैं...
Chhatarpur Railway Station to Bageshwar dham Distance : इन दिनों मध्य प्रदेश का बागेश्वर धाम और वहां के महाराज धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में हैं. बागेश्वर धाम सरकार को लेकर कई दावे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री माइंड रीडिंग, भूत प्रेत से छुटकारा दिलाना और भक्तों की कोई भी समस्या दूर कर सकते हैं. महंत धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का भी आरोप है. हालांकि इन सब के बीच कई भक्त बागेश्वर धाम के दर्शन करना चाहते हैं.
कई भक्त हिंदू धर्म से जुड़े इस पवित्र स्थान पर जाने की इच्छा कर रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ महीनों में बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी प्रसिद्ध हो गए हैं, बहुत से लोग बागेश्वर धाम के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं. ऐसे में अगर आप भी बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो यहां मध्य प्रदेश के इस धार्मिक स्थल पर पहुंचने की पूरी जानकारी दी जा रही है. हम आज के आर्टिकल में आपको बताएंगे की छतरपुर से बागेश्वर धाम कितने किलोमीटर है और छतरपुर से बागेश्वर धाम कितने किलोमीटर दूर है.
Longest Railway Routes In India : जानें भारत के सबसे लंबे रेल सफर के बारे में
बागेश्वर धाम का दरबार मंगलवार और शनिवार को लगता है. मान्यता है कि अगर आपको भगवान बालाजी से कुछ मांगना है या किसी समस्या का निवारण करना है तो अर्जी लगानी होती है. इसके लिए आप घर बैठे अर्जी लगा सकते हैं। बागेश्वर धाम पहुंच कर भी अर्जी लगा सकते हैं. एक लाल कपड़े में पर्ची बांधकर नारियल के साथ अर्जी लगाई जाती है. अर्जी की पर्ची निकलने पर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री आपकी समस्या पूछते हैं और इसका हल निकालते हैं. इसके अलावा दर्शन के लिए आपको कुछ खर्च नहीं करना होता है.
छतरपुर से बागेश्वर धाम 35 किलोमीटर दूर है. बागेश्वर धाम छतरपुर से खजुराहो-पन्ना रोड से 35 वाया NH39 किलोमीटर दूर चलने पर बागेश्वर धाम महाराज का आश्रम है.
यदि आप छतरपुर से बागेश्वर धाम पहुंचना चाहते है, तो आपको लगभग 35 किलोमीटरका सफर तय करना होगा. बागेश्वर धाम आप छतरपुर से बहुत आसानी से पहुंच सकते हो क्योंकि यहां मंगलवार और शनिवार को बहुत सारी ऑटो/टैक्सी, बस छतरपुर के छत्रसाल चौराहे से जाती है, तो आप यदि छतरपुर में छत्रसाल चौराहे पर भी पहुंच जायेंगे तो आप वहां से आसानी से बागेश्वर धाम पहुंच जाओगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More