Teerth Yatra

Dhanteras 2021 Shubh Muhurt : धनतेरस पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग, खरीदारी पर मिलता है तिगुना फल

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat for Puja and Shopping : धनतेरस 2021 आज यानि 2 नवंबर को है. दीपावली के महापर्व की आज से औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. धनतेरस 2021 पर इस बार हस्त नक्षत्र के साथ ही त्रिपुष्कर योग ( Dhanteras 2021 Shubh Muhurat ) बन रहा है. यह शुभ योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनता है. हालांकि द्वादशी तिथि 1 नवंबर से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक ही रहेगी, इसलिए त्रिपुष्कर योग ( Dhanteras 2021 Shubh Muhurat ) का लाभ मंगलवार, 2 नवंबर को सूर्योदय से लेकर सुबह साढ़े 11 बजे तक ही उठाया जा सकता है.

Dhanteras 2021 पर क्या है लाभ अमृत योग || Amrit Labh Yog

इस दौरान किए गए किसी भी शुभ कार्य का फल तीन गुना मिलता है. इस दिन चांदी के बर्तनों को खरीदने की परंपरा के साथ ही सोने-चांदी के सिक्के, रत्न आभूषण भी खरीदे जाते हैं. इस शुभ घड़ी ( Dhanteras 2021 Shubh Muhurat )  में खरीदारी करने का लाभ तीन गुना तक बढ़ जाता है. उदाहरण के तौर पर, अगर त्रिपुष्कर योग में आप घर, वाहन या गहने खरीदते हैं तो भविष्य में इनके तीन गुना बढ़ने की संभावना ज़्यादा होती हैं. इस अवधि में आप मनमुताबिक चीजें खरीदकर घर ला सकते हैं.

Dhanteras 2021 पर हस्त नक्षत्र के साथ ही त्रिपुष्कर योग

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है. धनतेरस का त्योहार इसी दिन मनाया जाता है. आज के दिन सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदी जाती हैं और साथ ही, बर्तन खरीदने की भी परंपरा हैं. इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ ही, देवी लक्ष्मी ( Devi Laxmi Puja on Dhanteras 2021 ) और धन के देवता कुबेर की भी पूजा ( Kuber Devta Puja on Dhanteras 2021 ) की जाती है.

आज के दिन बाज़ार से खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त ( Dhanteras 2021 Shubh Muhurat ) का आप भी खास ध्यान रखें. धनतेरस 2021 पर खरीदारी ( Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat ) के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं. इनमें से किसी भी योग में खरीदारी करना फलदायी होगा. वहीं, त्रिपुष्कर योग में अगर कोई भी वस्तु खरीदी जाए, जैसे घर, गाड़ी, आदि तो उसका तीन गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है.

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग || Tripushkar Yog on Dhanteras 2021

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है. इस योग में जो भी कार्य किए जाते हैं, उसका फल तिगुना होता है. त्रिपुष्कर योग सोना-चांदी खरीदने के अलावा निवेश के लिए भी अच्छा माना जाता है.

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त || Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat

त्रिपुष्कर योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनता है. द्वादशी तिथि 1 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से और 2 नवंबर सुबह 11:30 तक रहेगी. इसलिए इस योग का लाभ मंगलवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक मिलेगा.

लाभ अमृत योग || Laabh Amrit Yog

मंगलवार को धनतेरस पर ‘लाभ अमृत योग’ का भी निर्माण हो रहा है. यह सुबह 10.30 से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा. लाभ अमृत योग में भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही, दोपहर में 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक और शाम 7.30 बजे से रात के 9 बजे के बीच भी खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है.

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त || Dhanteras 2021 Puja Shubh Muhurat

धनतेरस पर धनवंतरी देवता और कुबेर की पूजा की भी परंपरा है. 2 नवंबर को प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है. वहीं, वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक होगा. धनतेरस पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक बताया गया है.

देव धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता आपके जीवन में खुशहाली लेकर आएं, ऐसी Travel Junoon की कामना है.

 

Recent Posts

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

6 days ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

1 week ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago

SBI KYC Online: घर बैठे ऐसे करें SBI की KYC, बैंक जाने की जरूरत नहीं

SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More

2 weeks ago