Free Service at Vaishno Devi Mandir : आइए जानते हैं कि वैष्णो देवी मंदिर पर क्या सेवाएं फ्री मिलती हैं जिनका भक्त लाभ उठा सकते हैं...
Free Service at Vaishno Devi Mandir : हर साल लाखों भक्त वैष्णो देवी का दर्शन करने के जाते हैं. भारत में वैष्णो देवी की बहुत मान्यता है.
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वैष्णो देवी यात्रा के दौरान भक्तों को कौन सी सेवाएं फ्री में मिलती है. आइए लेते हैं वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी अहम जानकारी…
यात्रियों की सुविधा के लिए अर्धकुवारी, सांझीछत और भवन में कई हॉल बनाए गए हैं. तीर्थयात्री पवित्र देवी के दर्शन के लिए या आगे बढ़ने से पहले अपनी बारी का इंतजार करते हुए यहां आराम कर सकते हैं.
ये हॉल निःशुल्क उपलब्ध हैं लेकिन इनकी उपलब्धता पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर है. तीर्थयात्री इन हॉल में रात भी बिता सकते हैं. यहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इन आवास इकाइयों के निकट के क्षेत्र में कंबल स्टोर, शौचालय ब्लॉक, भोजनालय और खानपान इकाइयां और एक चिकित्सा सहायता केंद्र खोला गया है.
भारी भीड़ के दिनों में, निहारिका परिसर में कटरा में मुफ्त आवास भी उपलब्ध कराया जाता है.
नए बस स्टैंड (बस स्टैंड नंबर II) से सटे यात्रा पर्ची काउंटर II (YRC-II) के पास शेड के रूप में आवास भी उपलब्ध कराया गया है.
आवास के अलावा कंबल भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है.
वैष्णो देवी यात्रा के लिए बनाए गए नए ताराकोटे मार्ग पर फ्री लंगर की सुविधा भी मिलती है.
यहां कोई भी श्रद्धालु आकर निशुल्क भोजन ग्रहण कर सकता है. ध्यान रहे कि यहां थालियों को भक्त ही साफ करते हैं.
ताराकोटे मार्ग के जरिए जब आप वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं, तो रास्ते में आपको अत्याधुनिक शौचालय और जल की सुविधा मिलती है.
ये दोनों चीजें सभी के लिए निशुल्क हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More