How to book room near Vaishno Devi Bhavan
how to book room near vaishno devi bhavan – हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले हर शख़्स की एक ख्वाहिश ज़रूर होती है. ये ख्वाहिश, माँ वैष्णो देवी के दरबार में जाकर उनके दर्शन की होती है. हर साल, लाखों भक्त इसी ख्वाहिश को लेकर माँ वैष्णो देवी के दरबार में पहुँचते हैं. इस यात्रा की जानकारी कुछ भक्तों को तो होती है लेकिन ऐसे बहुत से भक्त होते हैं जिन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं होती. ऐसी स्थिति में, वो रात भर सर्दी में बिताने के लिए मजबूर होते हैं. वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ( mata vaishno devi shrine board ), भक्तों के लिए भवन के पास यानी वैष्णो देवी मंदिर के पास कई तरह की यात्री सुविधाएँ देता है. आइए जानते हैं कि श्राइन बोर्ड ( mata vaishno devi shrine board ), भक्तों के ठहरने के लिए भवन के पास किस तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराता है.
वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु, कटरा में तो रूम बुक करते हैं लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि अर्धकुंवारी, भवन पर लंबा इंतज़ार करना पड़ जाता है और इस वजह से उन्हें वहाँ भी रूम बुक करने की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं कि किस तरह से आप भवन के पास रूम बुक कर सकते हैं ( how to book rooms near vaishno devi bhavan ) और साथ ही अर्धकुंवारी ( ardhkuwari ), कटरा और साथ ही जम्मू में कहां अच्छे रूम की अच्छी सुविधा मिलती है.
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की मदद के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ( mata vaishno devi shrine board ), साफ-सुथरी, सही तरीके से मैनेज और बहुत ही सस्ती दर पर आवास की सुविधा मुहैया करता है. आवास की ऐसी सुविधाएं जम्मू रेलवे स्टेशन में स्थित वैष्णवी धाम और सरस्वती धाम में, निहारिका यात्री निवास कटरा और बस स्टैंड, कटरा पर मौजूद शक्ति धाम में उपलब्ध हैं.
त्रिकुटा भवन, कटरा में दूसरे यात्रा काउंटर (YRC-II) के पास, एक खुली आरामदायक डार्मैट्री आवास सेवा भी उपलब्ध है. वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले सभी यात्री इनमें ठहर सकते हैं.
श्रद्धालुओं के लिए, अद्धकुंआरी ( ardhkuwari ), सांझी छत और मुख्य भवन में भी ठहरने की सुविधा उपलब्ध है. यात्रियों की सुविधा के लिए अद्धकुंआरी ( ardhkuwari ), सांझी छत और मुख्य भवन पर बड़ी संख्या में हॉल उपलब्ध हैं. यात्री, यात्रा पर आगे बढ़ने से पहले या माता के पवित्र दर्शनों के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा के दौरान इन हॉल में विश्राम कर सकते हैं. उपलब्धता के आाधार पर यह हॉल पहले आओ पहले पाओं के आाधार पर निशुल्क उपलब्ध रहते हैं.
यात्री इन हॉल में रात को भी ठहर सकते हैं. यहां पर शौचालय की सुविधाएं भी उपलब्ध करवा दी गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए इन आवासीय इकाइयों के आसपास कंबल भंडार, शौचालय ब्लॉक, चिकित्सा सहायता केंद्र, भोजनालय और कैटरिंग इकाइयां स्थापित की गई हैं.
Best Fashion Accessories Collection, Click here
MATA Vaishno Devi Darbar Handcrafted in India, Vocal for Local
भारी भीड़ के दिनों में निहारिका परिसर, कटरा में भी निशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. नए बस अड्डे ( बस स्टैंड नंबर 2) से सटे यात्रा पर्ची काउंटर 2 (YRC-II) के निकट शैड्स के रूप में भी आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है. आवास की सुविधा के साथ साथ यात्रियों को निशुल्क कंबल भी प्रदान किए जाते हैं.
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ( mata vaishno devi shrine board ) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.maavaishnodevi.org है. आनलाइन बुकिंग के लिए आप इस वेबसाइट पर यूजर नेम और पासवर्ड सेट करें. इसके लिए, आपको वेबसाइट के नेविगेशन बार में, Online Services पर क्लिक करना होगा. इसके बाद, सबसे नीचे मौजूद टर्म्स ऐंड कंडिशन के ऑप्शन को टिक मार्क करके आगे बढ़ना होगा. नए यूजर के तौर पर रजिस्टर करें. अब सभी लिंक बंद करें और फिर दोबारा वेबसाइट पेज को खोलें. अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग-इन करें.
अब, रूम बुकिंग पर क्लिक करें, विवरण भरें , स्थान एवं तिथि बगैरा का चयन करें. अंत में यह अदायगी रास्ता ( Payment gateway ) आपको दिखेगा. आप यहां पर दिए गए डिटेल को भरकर आगे बढ़ सकते हैं. आप बुकिंग की रसीद का प्रिंट ले सकते हैं. अगर असुरक्षित साइट ( Non Secure ) के लिए संदेश दिखाई देता है तो आप हां पर क्लिक कर सकते हैं. अपनी बुकिंग की जांच करने के लिए आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लाग-इन कर सकते हैं.
जम्मू, कटरा, अद्धकुंआरी ( ardhkuwari ), सांझीछत और भवन पर उपलब्ध आवास का चेक इन और चेक आऊट का समय सुबह 10:00 बजे है.
कटरा रेलवे स्टेशन पर आपको आईआरसीटीसी, गेस्ट हाउस की सुविधा देता है. आप यहाँ रूम बुक कर सकते हैं या फिर डोर्मैट्री भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको एक नियत शुल्क देना होता है. आप चाहें तो कटरा रेलवे स्टेशन में आईआरसीटीसी का गेस्ट हाउस बुक कर सकते हैं या बाहर आकर भी होटल बुक कर सकते हैं. स्टेशन के आसपास होटलों की बड़ी संख्या है.
जानकारी – https://www.maavaishnodevi.org
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More