How To Reach Vaishno Devi By Bus and helicopter: आइए आज जानते हैं कि हेलीकॉप्टर और बस से माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें...
How To Reach Vaishno Devi By Bus and helicopter: हर साल लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पावन तीर्थ पर पहुंचते हैं. वैष्णो देवी की यात्रा करने करने वाले श्रद्धालु अक्सर ही ट्रेन को अपने आवागमन के लिए चुनते हैं. कटरा में ट्रेन से पहुंचने के बाद कुछ श्रद्धालु पैदल ही धाम तक पहुंचते हैं, तो कुछ हेलीकॉप्टर बुक करते हैं. हालांकि, यहां ये भी बता दें कि आप बस से भी कटरा तक पहुंच सकते हैं. आइए आज जानते हैं कि हेलीकॉप्टर और बस से माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे की जा सकती है…
माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले ऐसे बहुत सारे श्रद्धालु हैं, जो माता वैष्णो देवी की यात्रा पैदल चलकर पूरा नहीं कर सकते हैं और उन्हें अपनी यात्रा हेलीकॉप्टर से पूरा करना पड़ता है. ये आर्टिकल ऐसे ही लोगों के लिए है. आइए अब विस्तार से जानते हैं कि हेलीकॉप्टर से माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें?
कटरा बस स्टैंड से मात्र 2 किमी. की दूर उधमपुर रोड पर स्थित कटरा हेलीपैड से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ान सांझी छत के लिए मिलती है. ये जगह माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. कटरा हेलीपैड से सांझीछत हेलीपैड तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर मात्र 8 मिनट का समय लेता है.
माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं.
माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाली हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑनलाइन कैसे करें?
माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए आपhttps://online.maavaishnodevi.org/#/login वेबसाइट से हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं. हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के दौरान जिन- जिन चीजों की जरूरत हो, आप उन सभी चीजों को फॉलो करते हुए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.
हेलीकॉप्टर से यात्रा करने के लिए आपके पास हेलीकॉप्टर टिकट का स्लिप होनी चाहिए. आपके पास हेलीकॉप्टर टिकट का स्लिप ना रहे, तो आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड को याद जरूर रखें, ताकि आपके पास हेलीकॉप्टर बुकिंग का स्लिप ना रहने पर भी आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड से आप अपना ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट दिखा सकें.
नोट:- अगर हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकट बुक करते समय रजिस्ट्रेशन पर्ची का होना अनिवार्य होगा, तो आप ऊपर दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन पर्ची भी बना सकते हैं, जो बिल्कुल फ्री रहता है.
माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए हेलीकॉप्टर की ऑफलाइन बुकिंग आप कटरा जाने के बाद भी कर सकते हैं. ऑफलाइन हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए आपके पास फोटो आईडी प्रूफ, ट्रैवल टिकट (ट्रेन, बस, फ्लाइट या टैक्सी, आप जैसे भी कटरा पहुंचे हैं, का टिकट) और रजिस्ट्रेशन पर्ची होना चाहिए.
रजिस्ट्रेशन पर्ची आपको कटरा के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य कुछ जगहों पर भी आसानी से मिल जाएगा, जो पूरी तरह से फ्री ऑफ कॉस्ट होता है.
कटरा से सांझीछत सिर्फ जाने का किराया रुपए 1800 होता है और अगर कटरा से सांझीछत जाने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से ही कटरा आते हैं, तो आपका हेलीकॉप्टर का किराया रुपए 3600 हो जाएगा. पहले कटरा से सांझीछत जाने के लिए हेलीकॉप्टर का किराया रुपए 1045 लगता था, लेकिन 2022 में यह किराया रुपए 2200 कर दिया गया है.
बस से कटरा जाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों से बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे आप आसानी से कटरा पहुंच सकते हैं. कटरा जाने के लिए आपको जम्मू और कश्मीर के विभिन्न शहरों से भी कटरा के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा देखने को मिल जाएगी.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More