Kumbh Mela 2025
Kumbh Mela 2025 : उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इस समय देश के केंद्र में है क्योंकि यहां जनवरी में महाकुंभ मेला लगने वाला है. प्रयागराज में हर 12 साल में महाकुंभ मेला लगता है और इस साल यह 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला है. महाकुंभ से हिंदू लोगों की आस्था इतनी जुड़ी हुई है कि देश भर से लोग स्नान करने के लिए संगम घाट पहुंचते हैंय अगर आप कुंभ मेला 2025 के दौरान प्रयागराज में स्थित किला घाट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको इस जगह के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.
क्या आप जानते हैं कि किला घाट प्रयागराज के प्रमुख स्नान घाटों में से एक है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घाट अकबर किले के पास हैय किला घाट की सबसे अच्छी बात यह है कि प्रयागराज में स्थित अन्य घाटों की तरह यहां भीड़भाड़ नहीं होती. अगर आप किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं और कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो इस घाट पर घूमने ज़रूर जाएं.
अगर आप भी प्रयागराज घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस घाट को अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट का हिस्सा ज़रूर बनाना चाहिए. किला घाट आपको बेहद शांत और दर्शनीय लगेगा। इसके अलावा प्रयागराज के बेहद खूबसूरत नज़ारे और बहती नदियां आपको रोमांचित कर देंगीय यकीन मानिए, आपको यह जगह बेहद पसंद आ सकती है। शानदार इलाहाबाद किले के पास स्थित इस घाट का ऐतिहासिक महत्व भी है. ऐसा माना जाता है कि इस घाट का इस्तेमाल मुगल बादशाहों द्वारा शाही समारोहों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए किया जाता था.
वाराणसी में किला घाट पहुंचने का सबसे सस्ता तरीका रेल है. सबसे पहले आपको वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा. हालांकि, प्रयागराज में किला घाट तक पहुंचने के लिए आप शहर के किसी भी हिस्से से टैक्सी ले सकते हैं. अगर आप चाहें तो यहां पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा या साइकिल रिक्शा भी ले सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More