Christmas Shopping 2024
Christmas Shopping 2024 : क्रिसमस आने वाला है. ऐसे में कई लोग किसी पार्टी में जाने का प्लान बना रहे हैं. वहीं, कई लोग खुद ही अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल वाले कपड़े खरीदना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए ताकि वे जहां भी जाएं और फोटो क्लिक करवाएं, अच्छे दिखें. इसके लिए आप Delhi-NCR के अलग-अलग मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे. इससे आप अच्छे दिखेंगे.
क्रिसमस पर पहनने के लिए आप सरोजिनी नगर से शॉपिंग कर सकते हैं. सरोजिनी नगर में आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर तरह के आउटफिट मिल जाएंगे, जो स्टाइल करने के बाद अच्छे लगते हैं. इस तरह के कपड़ों के लिए आपको अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं. आप यहां से क्रिसमस पर पहनने के लिए लॉन्ग कोट खरीद सकते हैं. आप लॉन्ग स्वेटर खरीद सकते हैं, जो आपको 100 से 500 रुपये में मिल जाएंगे.
क्रिसमस की शॉपिंग के लिए आप नोएडा के आटा मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं. शॉपिंग के लिए यह सबसे अच्छा मार्केट है। यहां आपको क्रिसमस थीम वाले कपड़े मिल जाएंगे. इन्हें स्टाइल करने के बाद आप अच्छे दिखेंगे. इसके लिए आप यहां से क्रॉप टॉप स्वेटर, फर जैकेट और लेदर जैकेट जैसे डिजाइन वाले कपड़े खरीद सकते हैं. इससे आपका पूरा लुक अच्छा दिखेगा.आप मार्केट में इन सभी चीजों की शॉपिंग 250 से 1,000 रुपये में कर सकते हैं.
अगर आप क्रिसमस के लिए कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं तो गाजियाबाद के तुराब नगर मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं. तुराब नगर मार्केट में आपको कई अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे. साथ ही स्टाइलिंग के लिए आपको बॉटम वियर के भी कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. इससे आपका लुक और भी आकर्षक हो जाएगा. बस आपको इस मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए थोड़ा और समय देना होगा.
इस क्रिसमस को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने की बजाय मार्केट जाकर कपड़े खरीदें. इस तरह की शॉपिंग करने से आप सही साइज और डिजाइन का ऑप्शन चुन पाएंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More