Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इस समय देश के केंद्र में है क्योंकि अगले महीने यहां कुंभ नहीं बल्कि महाकुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है. प्रयागराज में हर 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है. जी हां, इस साल महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला है. महाकुंभ के खास मौके पर देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक हर दिन प्रयागराज पहुंचते हैं.
यह तो सभी जानते हैं कि इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता कि प्रयागराज सस्ते और आसानी से कैसे पहुंचा जाए. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ट्रेन, हवाई या सड़क मार्ग से प्रयागराज कैसे पहुंच सकते हैं और महाकुंभ का हिस्सा बन सकते हैं.
अगर आप महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए हवाई यात्रा से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं, तो आप देश के किसी भी कोने से प्रयागराज पहुंच सकते हैं. इसके लिए आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों से फ्लाइट लेकर प्रयागराज पहुंच सकते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपना एयरपोर्ट तो है, लेकिन कई शहरों से यहां के लिए सीमित फ्लाइट हैं. ऐसे में आप देश के किसी भी शहर से वाराणसी (करीब 120 किमी) और लखनऊ (करीब 200 किमी) एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं. वाराणसी या लखनऊ पहुंचने के बाद आप एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब किराए पर लेकर प्रयागराज पहुंच सकते हैं। हालांकि, फ्लाइट से प्रयागराज जाने में थोड़ा खर्चा आ सकता है.
अगर आप ट्रेन से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं तो आप देश के किसी भी कोने से ट्रेन लेकर वहां पहुंच सकते हैं. ट्रेन से प्रयागराज पहुंचना आसान और सस्ता भी माना जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज (इलाहाबाद) भारतीय रेलवे के उत्तर-मध्य डिवीजन का मुख्यालय है और यह लगभग हर बड़े शहर और राज्य से जुड़ा हुआ है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, पटना, झारखंड और आगरा जैसे कई बड़े शहरों से प्रयागराज के लिए ट्रेनें चलती हैं.
आप दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 22436, 12312, 18310 और 12488 में टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा आप पटना से चलने वाली ट्रेन नंबर 19484, 07008 और 05585 में टिकट बुक कर सकते हैं.
नोट: प्रयागराज रेलवे स्टेशन से संगम घाट करीब 2 किमी दूर है। आप रेलवे स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर संगम घाट पहुंच सकते हैं.
अगर आप सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर से पहुंच सकते हैं. प्रयागराज कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा दिल्ली से भी सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचा जा सकता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज शहर NH-2 पर पड़ता है, जो दिल्ली से कोलकाता तक है. आगरा से प्रयागराज के लिए बसें भी चलती हैं.
दिल्ली से प्रयागराज लगभग 700 किमी (लगभग 10 घंटे की ड्राइव) है.
लखनऊ से प्रयागराज लगभग 250 किमी (लगभग 5-6 घंटे की ड्राइव) है.
वाराणसी से प्रयागराज लगभग 120 किमी (लगभग 4 घंटे की ड्राइव) है.
कानपुर से प्रयागराज लगभग 200 किमी (लगभग 4-5 घंटे की ड्राइव) है.
अगर आप हवाई, ट्रेन या सड़क मार्ग से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे हैं, तो भी आपको नीचे बताए गए कुछ यात्रा सुझावों पर ध्यान देने की जरूरत है:
महाकुंभ में जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन या बस टिकट पहले से बुक कर लें.
अगर आप प्रयागराज में रुकना चाहते हैं, तो आपको पहले से होटल बुक कर लेना चाहिए.
महाकुंभ में बहुत भीड़ होती है, इसलिए आपको ऐसी जगह गंगा स्नान करने जाना चाहिए, जहां भीड़ कम हो.
महाकुंभ की भीड़ में सामान की चोरी बहुत होती है, इसलिए मेले में जाते समय अपने सामान का भी ध्यान रखें.
प्रयागराज जाने से पहले कुछ ज़रूरी चीज़ें जैसे आईडी कार्ड, नाश्ता, ज़रूरी दवाइयाँ और ऊनी कपड़े पैक करना न भूलें.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More