Travel Blog

New Year 2025 : परिवार और दोस्तों के साथ एक बेहतरीन पार्टी के लिए ये हैं 5 बेस्ट Indian Beach

New Year 2025 : क्या आप नया साल किसी beach पर मनाना पंसद करेंगे तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताएंगे भारत में स्थित 5 बेस्ट बीच के बारे में जहां आप अपने दोस्तों परिवार के साथ New Year सेलिब्रेट कर सकते हैं. चाहे आप पूरी रात पार्टी करना चाहते हों, सनसेट का मजा लेना चाहते हों, या बस समुद्र के किनारे आराम करना चाहते हों, इन समुद्र तटों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है…

नए साल के जश्न के लिए भारत में 5 लोकप्रिय बीच || 5 Popular Beaches in India for New Year Celebrations

1.बागा बीच, गोवा || Baga Beach, Goa

नए साल के जश्न के लिए बीच डेस्टिनेशन की कोई भी लिस्ट गोवा के बिना पूरी नहीं होती है और बागा बीच इसका मुकुट रत्न है. भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के पोर्टल, अतुल्य भारत के अनुसार, “प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और खूबबसूरत वातावरण के अपने अनूठे मिश्रण के साथ, बागा बीच एडवेंचर और रोमांच चाहने वालों के लिए एक ज़रूरी जगह बन गया है.” यहां आपको जेटस्कीइंग, पैरासेलिंग, बनाना बोट राइड, बंपर बोट राइड और स्पीडबोट राइड जैसी लोकप्रिय एक्टिविटी ज़रूर आज़मानी चाहिए.

2.मरीना बीच, चेन्नई || Marina Beach, Chennai

नए साल का स्वागत करने के लिए परिवार के अनुकूल बीच की तलाश करने वालों के लिए, चेन्नई में मरीना बीच एक परफेक्ट ऑप्शन है. तमिलनाडु सरकार, चेन्नई जिला पोर्टल, मरीना बीच के अनुसार, “बंगाल की खाड़ी के किनारे चेन्नई में मरीना बीच भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा बीच है. लगभग 12 किलोमीटर की यह मुख्य रूप से रेतीली भूमि दक्षिण में बसंत नगर से लेकर उत्तर में फोर्ट सेंट जॉर्ज तक फैली हुई है. चेन्नई मरीना बीच का Restoration गवर्नर माउंटस्टुअर्ट एलफिंस्टन ग्रांट डफ ने 1880 के दशक में किया था.” कुछ मुख्य आकर्षणों में लेबर की विजय प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा, तिरुवल्लुवर और रॉबर्ट कैलडवेल शामिल हैं.

3.कोवलम बीच, केरल || Kovalam Beach, Kerala

लाइटहाउस के लिए फेमस, कोवलम बीच कपल और परिवारों के लिए एक परफेक्ट जगह है. जो शानदार स्टे और उत्सव का मिश्रण चाहते हैं. त्रिवेंद्रम, केरल सरकार के पोर्टल के अनुसार, “कोवलम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध समुद्र तट है जिसके तीन Nearby crescent-shaped beach हैं. यह 1930 के दशक से पर्यटकों का पसंदीदा अड्डा रहा है. समुद्र तट परिसर में बजट कॉटेज, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य रिसॉर्ट, सम्मेलन सुविधाएँ, शॉपिंग ज़ोन, स्विमिंग पूल, योग और आयुर्वेदिक मालिश केंद्र शामिल हैं.”

4.जुहू बीच, मुंबई || Juhu Beach, Mumbai

जो लोग बीच के माहौल के साथ शहर की चहल-पहल पसंद करते हैं, उनके लिए मुंबई का जुहू बीच सबसे बढ़िया जगह है. जुहू बीच मुंबई का सबसे लंबा बीच है और यह अपने ऊर्जावान माहौल, स्ट्रीट फ़ूड और खूबसूरत सनसेट के लिए जाना जाता है. जुहू बीच पर कई नए साल के कार्यक्रम और आतिशबाजी का प्रदर्शन होता है, जिसका मज़ा आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ले सकते हैं. चहल-पहल भरी भीड़ और मुंबई का Horizon इसे नए साल का स्वागत करने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है.

5.कलंगुट बीच, गोवा || Calangute Beach, Goa

गोवा का कलंगुट बीच ‘बीच की रानी’ के नाम से मशहूर है, ये नए साल के जश्न के लिए एक बेहतरीन जगह है. यह बीच पार्टियों, संगीत समारोहों और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए एक जीवंत क्षेत्र में बदल जाता है. यह उन लोगों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य है जो परिवार और दोस्तों के लिए रोमांच और उत्सव का मिश्रण चाहते हैं.

तो अपना बैग पैक करें, परिवार और दोस्तों के साथ नए साल की यात्रा की योजना बनाएं और इन शानदार जगहो में से किसी एक का मजा लें.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago