Agonda Beach Goa, Agonda Beach Goa How to Travel Agonda Beach Goa, Agonda Beach Full Travel GUide, Best Beaches in Goa
अगोंडा बीच ( Agonda Beach Goa ) गोवा राज्य में स्थित एक आकर्षित बीच हैं, जो कि गोवा के दक्षिणी जिले कानाकोना में अगोंडा ( Agonda) नामक एक गांव के पास स्थित हैं। ये बीच अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध हैं। अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर आने वाले ऐसे पर्यटकों की संख्या अधिक होती हैं जो एक शांत स्थान की तलाश में रहते हैं और आराम करना चाहते हैं। अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) के किनारे साफ नीले पानी की खूबसूरती काफी ज्यादा पसंद की जाती है और पर्यटक इसके पास घंटो तक बैठकर अपना वक्त बिताते हैं। ये बीच पर्यटकों के बीच में अधिक लोकप्रिय नही हैं इसलिए भीड़भाड़ से दूर और शांत समुद्र तट के रूप में जाना जाता हैं।
पढ़ें- Palolem Beach Goa : यहां है सफेद रेत का स्वर्ग, Corona के बीच भी घूमने की आजादी
अगोंडा बीच क्यों खास हैं ( Agonda Beach why so special )
ये बीच भी गोवा के बाकी बीचों के तरह ही जीवन का आनंद लेने के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता हैं। अगोंडा बीच पर पर्यटकों की उपस्थिति कम होती हैं। यहां पर आने वाले पर्यटक आराम करते हुए धूप सेकना पसंद करते हैं।
अगोंडा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं ( what to do at Agonda Beach )
गोवा के शांत और खुशनुमा बीचों में से एक अगोंडा बीच अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता हैं। अगर आप इस बीच का दौरा करते हैं तो समुद्र तट के पानी के किनारें आपको एक अद्भुत शांति का अनुभव होगा। अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर एक अगोंडा नामक चर्च हैं जो इस बीच के केंद्र में स्थित हैं। अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) के नजदीक एक सड़क हैं और इस सड़क पर कुछ अच्छे आवास स्थान हैं।
आप समुद्र तट के किनारे पर लेटे हुए धूप सेक सकते हैं। आप रात के वक्त समुद्र के किनारे पर जाकर कछुओं को देख सकते हैं अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर कछुओं के घोसलों का मैदान हैं। आप अपनी आवाज का स्वर धीमा रखे। इसके अलावा आप किसी प्रकार की रौशनी का उपयोग न करे। अगर आप अगोंडा बीच की शांति से हट कर चहल-पहल वाले माहौल में जाना चाहते हैं तो मात्र 15 मिनट की दूरी पर पालोलेम बीच हैं जो कि अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) से लगभग 9 किलोमीटर दूर हैं। जहां पर आप पार्टी और अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। अगोंडा बीच पर फेरीवालों को आने की अनुमति नहीं है क्योंकि स्थानीय लोग नहीं चाहते की अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर किसी तरह का कोई व्यवसाय किया जाएं।
पढ़ें-Devprayag Travel Guide : कब जाएं , कहां घूमें , कैसे पहुंचे – Travel Tips
अगोंडा बीच पर घूमने की टिप्स ( Tips to travel Agonda Beach )
अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर आप गोवा के अन्य बीच की तरह पार्टी और पानी के खेलों की उम्मीद न करें। वहीं बीच के आसपास के वातावरण स्वच्छ बनाए रखें। अगोंडा बीच के तट पर तैरना खतरनाक साबित हो सकता हैं। अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर छोटे बच्चों को साथ में न लाएं अगर वो आपके साथ आते हैं तो उन पर पूरी तरह से नजर रखें।
अगोंडा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय ( Best time to travel at Agonda Beach )
अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूवर से मार्च महीने के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है।
अगोंडा बीच कैसे पहुंचे ( How to reach at Agonda Beach )
अगर आप अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) जा रहे है तो हम आपको बता दें कि अगोंडा बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे। क्योंकि ये बीच गोवा में स्थित हैं और गोवा सभी तरह की वाहन सेवाओं से संपन्न हैं। इसके साथ ही सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से भी जुड़ा हुआ हैं। तो यहां पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
अगर आपने अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) जाने के लिए हवाई मार्ग को चुना है, तो इसके लिए डाबोलिम एयरपोर्ट अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से अगोंडा बीच( Agonda Beach ) की दूरी लगभग 60 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप गोवा के लोकल ट्रांसपोर्ट के जरिये यहां पर पहुंच जाएंगे। वहीं अगर आप ट्रेन के माध्यम से अगोंडा बीच जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं जो कि बीच से 65 किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेलवे स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आप यहां के स्थानीय साधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं। आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More