Travel Tips and Tricks

Bambolim Beach : Goa घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है ? क्या हैं Activities

Bambolim Beach  : बम्बोलिम बीच उत्तरी गोवा में बम्बोलिम नाम के एक छोटे से गांव में स्थित हैं। ये बीच ‘अवर लेडी ऑफ बेलेम या बेथलेहेम’ के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। बम्बोलिम बीच ( Bambolim Beach  )  गोवा की राजधानी पणजी ( Panjim ) से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस बीच को वर्जिन बीच के रूप में भी जाना जाता हैं। ये बीच व्यावसायीकरण से अछूता है और गोवा के अन्य बीच की तरह भीड़ भाड़ से दूर हैं। जो पर्यटक एक शांत बीच की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए ये स्वर्ग के समान हो सकता हैं। बम्बोलिम बीच ऑफबीट यात्रियों के बीच में काफी फेमस है। इस समुद्र तट की लम्बी तट रेखा हैं और खूबसूरत सुन्हेरी रेत पर्यटकों को लुभाती हैं।

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) पर क्या खास हैं

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) के नजदीक ही गोवा का एकमात्र एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज स्थित है। इस बीच पर मछुआरों से ताजी मछलियां आप ले सकते हैं। बम्बोलिम बीच पर अन्य समुद्री बीचों की तरह भीड़ भाड़ नही होती हैं। इसलिए यहां पर आपके मन को शांति प्रदान करने वाली जलवायु और माहौल मिलेगा। रेत से भरे इस बीच पर आप रेत से सम्बंधित गतिविधियां और खेलों को खेल सकते हैं।

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) पर क्या क्या कर सकते हैं

गोवा के खूबसूरत समुद्री तट बम्बोलिम बीच पर आपको करने के लिए काफी कुछ मिल जाएगा और आप इन गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) में खूबसूरत फोटोग्रफी कर सकते हैं। बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) उन लोगो के लिए सबसे आदर्श स्थान हैं, जो कम भीड़ भाड़ वाले किसी बीच की तलाश में हैं। पर्यटक इस समुद्र तट पर बहुत सारी मस्ती करने के साथ साथ इसकी आकर्षित लोकेशन में खूबसूरत फोटोग्रफी कर सकते हैं। समुद्र की लहरों के बीच में किसी भी चट्टान पर बैठकर ध्यान या चिंतन किया जा सकता हैं।

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) पर पर्यटक शैक का आनंद ले सकते हैं। समुद्र तट के किनारे पर कुछ स्थानीय लोगो द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले गोअन स्नैक्स का स्वाद ले सकते हैं। हालाकि आसपास कुछ शानदार रेस्तरां भी हैं, जो कि पुर्तगाली और गोवा व्यंजन परोसते हैं।

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) पर मछली पकड़ने का अपना ही अलग मजा हैं। ये एक शांत बीच है और यहां के स्थानीय मछुआरे या पर्यटकों को मछली पकड़ते हुए देखा जा सकता हैं। इसके अवाला लोग यहां पर मछली खरीदने के लिए भी आते हैं।

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) के नजदीक पर्यटन स्थल

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) की खूबसूरत यात्रा के बाद आप इसके नजदीक के कुछ और पर्यटक स्थलों पर घूमने जा सकते है और अपनी यात्रा में कुछ और खूबसूरत पलों को जोड़ सकते हैं। क्योंकि गोवा एक ऐसा स्थान हैं जो की पर्यटकों के लिए दुनिया भर में फेमस हैं और यहां पर आपको घूमने के लिए बीचों के अलावा भी बहुत कुछ मिलता है। तो आप इन स्थानों की यात्रा भी कर सकते हैं ।

  • चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कॉन्सेप्ट
  • बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
  • नौसेना उड्डयन संग्रहालय (Naval Aviation Museum)
  • से कैथेड्रल चर्च
  • चैंपियंस यॉट क्लब
  • बोगमालो बीच
  • महालक्ष्मी मंदिर
  • सिनोनिम बीच

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) पर घूमने का सबसे अच्छा समय

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच जाना आदर्श माना जाता हैं। क्योंकि इस समय के दौरान गोवा का मौसम और जलवायु पर्यटकों के लिए अच्छी होती हैं।

बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) कैसे पहुंचे

अगर आप गोवा के पर्यटक स्थल बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि यहां पर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी वाहन के जरिये आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से बम्बोलिम बीच  ( Bambolim Beach  ) जा रहे हैं तो गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट सबसे नजदीक है। एयरपोर्ट से बम्बोलिम बीच की दूरी लगभग 21 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां का लोकल ट्रांस्पोर्ट इस्तेमाल कर पहुंच सकते हैं। ट्रेन के माध्यम से अगर आप यहां जा रहे हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन वास्को डी गामा हैं। जो की बीच से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago