Chapora Beach, Chapora Beach Goa , How to visit Goa, Best Beaches in Goa, Mapusa Village Goa, Goa Travel Guide
Chapora Beach : चपोरा बीच ( Chapora Beach ) मापुसा नाम के एक गांव ( Mapusa Village ) से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये बजट के अंदर घूमने के लिए एक खूबसूरत बीच है और साथ ही साथ एक बहुत सुंदर और शांत समुद्र तट है। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) खूबसूरत रेत और नारियल के बहुत सारे पेड़ों से भरा हुआ है। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) पुर्तगालियों द्वारा निर्मित चपोरा किले के लिए भी प्रसिद्ध है।
चट्टानों और तेज हवाओं का अनुभव लेने वालो के लिए ये तट एक आदर्श स्थान माना जाता हैं। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) का आकर्षण अरब सागर की खूबसूरती के साथ-साथ चपोरा नदी के संपर्क में आने से और अधिक बढ़ जाता है। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) पर एक ट्रॉलर फिशिंग जेट्टी किनारे पर घूमेने वाली आकर्षित मछलियों को पकड़ने के लिए प्रदर्शित की जाती हैं। समुद्री भोजन के शौकीन व्यक्ति मछुआरों से ताजी मछली के लिए मोलभाव कर सकते हैं।
ये बीच उन लोगो के लिए बहुत खास हैं जो कि गोवा के अन्य भीड़ भाड़ वाले बीचों से दूर शांत वातावरण में रहना चाहते हैं। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) गोवा के उन बीचों में शामिल हैं जो कि कम समुद्र तट से लगा हुआ हैं, लेकिन यहां प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। जिसमें सफेद रेत, फिरोज जल, काले लावा की चट्टान और नारियल और ताड़ के पेड़ है जो कि पर्यटकों को लुभाते हैं।
क्या क्या कर सकते हैं ( Activities to do at Chapora Beach )
ये जगह लावा चट्टानों, नीलम के विस्तार और लहरों से भरे चपोरा बीच को सर्फिंग के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। अधिकतर पर्यटक यहां पर सर्फिंग के लिए आते रहते हैं। इसके अलावा मछली पकड़ने, पैरा ग्लाइडिंग, जेट स्कीइंग, विंड सर्फिंग, रिंगो सवारी, पैरा सेलिंग समेत कुछ अन्य गतिविधियां भी होती है। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) खाने पीने की दुकानों से भरा हुआ है और यहां पर टेस्टी गोआन खाने का अनुभव आप ले सकते हैं।
यहां झोंपड़ियां, भोजनालय और समुद्र तट के किनारे पर बने होटल और रेस्तरां आपकी सेवा में तत्पर रहते हैं। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) पर कलात्मक चट्टानों का दृश्य देखने लायक होता हैं लेकिन इन चट्टानों को खोजने के लिय स्थानीय गाइड की मदद चाहिए होती है। चपोरा बीच ( Chapora Beach ) पर नाइटलाइफ भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर कई बियर बार और रेस्तरां आधी रात तक खुले हुए मिलते हैं। यहां का स्थानीय फेनी, काढ़ा और नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
खरीदारी की जानकारी ( Shopping Information at Chapora Beach )
इस जगह पर आप खरीददारी का अनुभव भी ले सकते हैं, यहां पर आप हल्की फुल्की खरीददारी कर सकते हैं। कैज़ुअल डिजाइनर वियर, शेल वर्क, ब्रास वेयर और गोवा हैंडीक्राफ्ट चीजें आपको यहां पर ल जाएंगी। ये सब आपको चपोरा बीच के किनारों पर लगने वाली दुकानों पर मिल जाएगा।
आसपास घूमने की जगह ( Where to Travel nearby Chapora Beach )
आप चपोरा बीच ( Chapora Beach ) घूमने के बाद यहां पर नजदीक की जगहों को भी देख सकते हैं। जैसे कि चपोरा किला, अगुआड़ा किला, विठ्ठल रखुमाई मंदिर, सेंट एंथोनी चर्च, स्टर्लिंग, चपोरा गांव
पढ़ें- Anjuna Beach , Goa – पैराग्लाइडिंग से शॉपिंग तक, इस बीच का जवाब नहीं!
घूमने जाने का सबसे अच्छा समय ( Best time to visit Chapora Beach )
गोवा के इस बीच पर घूमने का सबसे अच्छा समय नवम्वर की शुरुआत और मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम न तो ज्यादा गर्म होता है और न ज्यादा सर्दी होती है। इस समय के आसपास चपोरा बीच पर यहां की संस्कृति और दर्शनीय स्थलों की खोज करने के लिए बहुत अधिक गुंजाइश होती है।
कैसे पहुंचे ( How to reach Chapora Beach )
अगर आप चपोरा बीच ( Chapora Beach ) जाना चाहते हैं तो इसके लिए आप चाहें तो फ्लाइट, ट्रेन, बस या फिर अपनी गाड़ी से आसानी से जा सकते हैं। अगर आप चपोरा बीच ( Chapora Beach ) जाने के लिए हवाई मार्ग चुनते हैं तो इसके लिए सबसे पास का हवाई अड्डा डाबोलिम एयरपोर्ट पड़ता है जो कि चपोरा बीच से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। लेकिन आपको आसानी से हवाई अड्डे के बाहर से ही गोवा का लोकल ट्रांस्पोर्ट मिल जाएगा।
ट्रेन के माध्यम से चपोरा बीच ( Chapora Beach ) जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम पड़ता हैं। रेल्वे स्टेशन से चपोरा बीच ( Chapora Beach ) की दूरी लगभग 15 किलोमीटर की हैं।
आपको बता दें कि चपोरा बीच के नजदीक कोई बस स्टैंड नही हैं लेकिन यहां से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। जहां से आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी, जिससे आप चपोरो बीच ( Chapora Beach ) पहुंच सकते हैं।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More