Travel Tips and Tricks

Delhi में Artificial Jewellery खरीदने के लिए Best 5 Markets

नई दिल्ली.  देश की राजधानी दिल्‍ली अपने इतिहास, कला-संस्‍कृति, खान-पान के साथ-साथ शॉपिंग के लिए भी काफी मश्‍हूर है। दिल्‍ली में एक नहीं कई बाजार हैं, जहां पर अच्‍छा और सस्‍ता सामान मिलता है। दिल्‍ली के लोग ही नहीं बल्कि बाहर से भी लोग यहां पर शॉपिंग करने आते हैं। दिल्‍ली में खासतौर पर, आप यहां की मार्केट्स से आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी( artificial jewellery ) अच्‍छे दामों पर खरीद सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दिल्‍ली में आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी ( artificial jewellery )शॉपिंग के लिए बेस्‍ट मार्केट कौन सी हैं। टीवी सीरियल हो या फिर कोई लेटेस्‍ट मूवी, उनमें एक्‍ट्रेस द्वारा पहनी गई हर ज्‍वेलरी की डिजाइन आपको इन मार्केट्स में मिल जाएंगी।

Saputara Hill Station : Gujarat का एक मात्र Hill Station

एम ब्लॉक मार्केट कैलाश (M Block Market Kailash)

ईस्ट ऑफ कैलाश के पॉश इलाके में स्थित, एम ब्लॉक मार्केट हमेशा लोगों की भीड़ लगी ही होती है। यहां पर सभी के लिए कुछ न कुछ है। यहां फैंसी बार और पब हैं, कपड़े के स्टोर हैं, स्ट्रीट फूड के कई विकल्प हैं, और खूबसूरत आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी ( artificial jewellery) भी मिलती है। इस लोकप्रिय दक्षिण दिल्ली हब का एक आकर्षण पुरानी और प्रतिष्ठित चांदी के आभूषण की दुकान, सिलोफ़र ​​है, जो लोग चांदी के आभूषणों पसंद करने वालों के लिए बेस्ट जगह है। आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी खरीदने के लिए यह जगह सबसे अच्छी मानी जाती है।

तिब्बतन मार्केट, मजनू का टीला (Tibetan Market, Majnu ka Tila)

बोहेमियन, दिखने में कूल और टुरकोईस रंग वाली सिल्वर ज्वेलरी अगर आपकी भी पसंद है तो इस मार्केट में आपको सबकुछ मिलेगा। नेकलेस, ब्रेस्लेट, इयररिंग और नोज पिन की काफी सारी वैरायटी मिल जाएगी। ये ज्वेलरी ज्यादा भरी नहीं होती इसलिए आपकी जेब से भरी पैसे भी नहीं कटेंगे।

Dhenkanal Hill Station : ढेंकानाल की खूबसूरती, यहां पर स्थित पहाडियों, घाटियों और नदियों में बसी है

लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market)

अगर आपके घर में किसी की शादी होने वाली है और आपको अपने लिए शॉपिंग करनी है तो आप एक बार दिल्‍ली की लाजपत नगर मार्केट जरूर आएं। लाजपत नगर मार्केट में आपको डिजाइनर आउटफिट्स के साथ ही डिजाइनर ज्‍वेलरी भी मिल जाएगी। अगर आप आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी सेट लेना चाहती हैं, तो दिल्‍ली की यह मार्केट आपके लिए बेस्‍ट है। यहां बार्गेनिंग नहीं होती, मगर यहां आपको लेटेस्‍ट और ज्‍वेलरी की अच्‍छी वैराइटी मिल जाती है।

पहाड़गंज (Paharganj)

पहाड़गंज की पतली और भीड़ वाली गलियों  में जाने के लिए हिम्मत तो चाहिए लेकिन अगर बेस्ट ज्वेलरी चाहिए तो जाना पड़ेगा। पहाड़गंज वो होलसेल मार्केट है जो जहां से जनपथ जैसी मार्केट में बेस्ट सामान जाता है। झुमका लेना हो या ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर इयररिंग, नेकलेस लेना हो कूल लुक वाले लॉन्ग माला यहां सबकुछ इतने सस्ते दाम में मिलता है आप विश्वास नहीं कर पाएंगे।

सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar)

हम सबका पसंदीदा सरोजिनी नगर के बाजार में आप सब कुछ खरीद सकते हैं, लेकिन समस्या इसे खोजने में है। यह विशाल और भीड़-भाड़ वाला बाजार कई स्ट्रीट वेंडरों से भरा पड़ा है, जिनके पास आपको आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी से लेकर अपने काम या कॉलेज की हर चीज़ मिल जाएगी, जो फॉरएवर 21 या एच एंड एम जैसे ब्रांड स्टोर में दिखती है। साथ ही गोल्डन और सिल्वर शादियों या किसी भी पारंपरिक भारतीय कपड़ों के साथ पहनने वाले झुमके, हार और मंगा टिका भी मिल जाएगा। आप मोलभाव कर सकते हैं और कम से कम 10 रुपये के झुमके खरीद सकते हैं और 200-300 रुपये में तो बहुत कुछ आ सकता है।

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago