Ranikhet Hill Station , Ranikhet Uttrakhand , रानीखेत हिल स्टेशन , रानीखेत उत्तराखंड , Ranikhet Visit in Monsoon Ranikhet Hill Station , Ranikhet Uttrakhand , रानीखेत हिल स्टेशन , रानीखेत उत्तराखंड , Ranikhet Visit in Monsoon
Ranikhet Hill Station : उत्तराखंड में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन रानीखेत। उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पहाड़ी और बेहद पसंदीदा पर्यटन स्थल है। रानीखेत समुद्र तल से करीब 1824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा और रमणीक हिल स्टेशन है।ये उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत स्थित एक फौजी छावनी है। रानीखेत देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा बहुत ही सुंदर और मोहक हिल स्टेशन है।
150 साल पुराना है रानीखेत हिल स्टेशन ( Ranikhet Hill Station is 150 years old )
रानीखेत अंग्रेजों के शासन के दौरान से ही अंग्रेजी फौज की छावनी रहा है। रानीखेत के क्षेत्र में कुंमाऊं रेजीमेंट का मुख्यालय भी स्थित है। छावनी क्षेत्र होने के कारण इस स्थल में आपको साफ−सफाई हमेशा ही देखने को मिलेगी। इसी कारण ही यहाँ प्रदूषण की मात्रा भी बहुत कम है। यहीं पर स्थित है चौबटिया। चौबटिया में बहुत ही सुंदर बाग-बगीचे, फूल और क्यारियां हैं। यहां पर ही स्थित सरकारी उद्यान व फल अनुसंधान केंद्र भी देखने लायक हैं। इसी के पास में ही एक जल प्रपात भी स्थित है, जिसके ऊंचाई से गिरते संगमरमर जैसे पानी का दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है।
देवदार के वृक्ष है पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
उत्तराखंड की कुमाऊं की पहाड़ियों के आंचल में बसा एक अनोखा हिल स्टेशन रानीखेत। ये हिल स्टेशन फ़िल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिहाज़ से बहुत पसन्द आता है। यहां दूर-दूर तक रजत मंडित सदृश हिमाच्छादित गगनचुंबी पर्वत, सुंदर घाटियां,देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, झरने, तालाब, बाग-बगीचे लताओं से ढके संकरे रास्ते, टेढ़ी-मेढ़ी जलधारा, फ़ूलों से ढके रास्ते वास्तु कला वाले प्राचीन एवं भव्य मंदिर, ऊंची उड़ान भर रहे तरह-तरह के पक्षी और शहरी कोलाहल तथा प्रदूषण से दूर ग्रामीण परिवेश का अद्भुत सौंदर्य यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है।
Saputara Hill Station : Gujarat का एक मात्र Hill Station
रानीखेत का मशहूर गोल्फ कोर्स ( Famous Golf Course of Ranikhet )
रानीखेत का गोल्फ कोर्स बहुत मशहूर है। इसे ‘उपट कालिका’ के नाम से भी जाना जाता है। इसी के आसपास आपको चीड़ और देवदार के घने पेड़ भी देखने को मिलेंगें। ये गोल्फ कोर्स उत्तर भारत के प्रमुख गोल्फ कोर्स में से एक है।
यहां स्थित झूला देवी मंदिर और राम मंदिर के दर्शन करना ना भूलें
रानीखेत का प्रमुख आकर्षण है यहां पर स्थित ‘घंटियों वाला मंदिर’। रानीखेत में मां दुर्गा के इस छोटे-से मंदिर में यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर छोटी-बड़ी घंटियां इस मंदिर में चढ़ाते हैं। ये मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। दुर्गा माँ का ये मंदिर रानीखेत से करीब 7 किमी. की दूरी पर स्थित है। झूला देवी मंदिर के पास ही एक और मंदिर है ये मंदिर भगवान राम को समर्पित है।
Dhenkanal Hill Station : ढेंकानाल की खूबसूरती, यहां पर स्थित पहाडियों, घाटियों और नदियों में बसी है
किस मौसम में करें रानीखेत की यात्रा ( When to visit Ranikhet )
अगर आप रानीखेत की सैर करने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहाँ अप्रैल व जून तथा सितंबर से नवंबर के बीच भी जब भी चाहें घूमने जा सकते हैं। क्योंकि ये माह यहां की सैर के लिए सर्वाधिक अच्छा माना जाता है। यहाँ का मौसम ठंडा रहता है इसलिए आप जब भी रानीखेत जाएं, ऊनी कपड़े अपने साथ ज़रूर ले जाएं।
कैसे जायें रानीखेत ( How to visit Ranikhet )
अगर रानीखेत में आप एक बेहतरीन वीकेंड मनाने की योजना बना रहे हैं तो रानीखेत से काठगोदाम रेलवे स्टेशन करीब 81 किमी. की दूरी पर स्थित है। आपको दिल्ली के आनंद विहार में स्थित बस अड्डे से रानीखेत के लिए बस मिल जायेगी। वहीं रानीखेत के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा, काठगोदाम और कौसानी से भी आपको नियमित बसें मिल जायेंगीं। दिल्ली से रानीखेत की दूरी करीब 350 किलोमीटर है।
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे .
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More