Food Travel

बिहार का Litti Chokha खाना हो तो Delhi की इन 5 जगहों पर चले आइये

नई दिल्ली. राजधानी शहर दिल्ली कई प्रकार के खाने के स्वाद के लिए जाना जाता है, जिसमें सड़क के किनारे वाले स्टॉल और रेस्तरां दोनों अलग-अलग स्तर पर ग्रहकों के स्वादों को पूरा करते हैं। यदि आपको बिहारी डिश लिट्टी चोखा Litti Chokha पसंद है तो आज हम आपको दिल्ली के 5 ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जहां लिट्टी चोखा Litti Chokha बहुत ही स्वादिष्ट मिलता है।

मिस्टर लिट्टीवाला (Mr. Littiwala)

नाम से ही पता लगता है, दिल्ली में लिट्टी चोखा Litti Chokha खाने के लिए इससे अच्छा नाम नहीं हो सकता। दिल्ली में इसकी कई ब्रांच हैं, उनमें से एक लक्ष्मीनगर का लिट्टी चोखा एक बार चखना बनता है। आलू और बैंगन का बना चोखा जब ज़बान पर हरी मिर्च का झटका देता है और उस पर देसी घी में पड़ी गर्म गर्म लिट्टी का स्वाद महकता है तो मन करता है खाते ही रहे।

लक्ष्मीनगर के अलावा आप इन्द्रापुरम, कनॉट प्लेस, दिल्ली का पकवान, प्रगति मैदान और एम्स भी जा सकते हैं।

Ranikhet Hill Station : Ranikhet उत्तराखंड में बसा एक खूबसूरत Hill Station

द पॉटबैली, नेहरू पार्क (The Potbelly, Nehru Park)

दिल्ली के चाणक्यपुरी में है द पॉटबैली, नेहरू पार्क के ठीक पास। थोड़ा सा पैसा खर्च करके आप द पॉटबैली में ज़ायकेदार लिट्टी चोखे का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही अन्य बिहारी खाने का स्वाद ले सकते हैं और द पॉटबैली आपको शत प्रतिशत ऑर्गेनिक खाने की गारंटी देता है। एक ख़ास बात है पॉटबैली की। न जाने कितने प्रोग्राम होते हैं यहां पर। कभी ज़ाकिर ख़ान, कभी अनिर्बन। स्टैंडअप कॉमेडी देखने के लिए और अच्छे खाने का ज़ायका भरने के लिए आपको यहां पर एक बार जरूर जाना चाहिए।

कीमत- दो लोगों के लिए 1000

पता- 116 सी, टॉप फ़्लोर, शाहपुर जट, यूको बैंक के पीछे, नई दिल्ली।

पिन-110049
मुख्य विशेषताएं: ज़ोनिंग, शराब,  ओपेन एयर सीटिंगन, वेजीटेरियन विफी उपलब्ध है

व्यंजन: बिहारी, नार्थ इंडियन, चाय, सी-फूड

जरूर खाए: लिट्टी चोखा, प्रावन करी, कीमा मैगी लिट्टी, मटन करी, पस्ता, सामोसा, फ्रेंच फ्राइज़, नूडल्स

भोजपुरिया (Bhojpuriya)

भोजपुरिया आपको द्वारका के सेक्टर 22 में मिलेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण के नज़दीक भोज पुरिया रात के 11 बजे तक खुला रहता है और बिहारी लज़्जत वाला ज़ायका लिट्टी चोखे में परोसता है। इसके साथ ही आप यहां का खाना घर बैठे मंगा सकते हैं। अगर लिट्टी खाने का मन न हो तो कोई दूसरी बिहार डिश भी यहां से ऑर्डर कर सकते हैं।

कीमत- सत्तू की बनी लिट्टी ₹50 जबकि कीमे की लिट्टी ₹80 की मिलती है।

नबंर: +91 70 7999 1000

समय: सुबह 10:30 बजे रात – 11:00 बजे
पता: शॉप 9, ग्राउंड फ्लोर, डीडीए मार्केट, माउंट कार्मेल स्कूल के सामने, सेक्टर 22, द्वारका, नई दिल्ली

व्यंजन: बिहारी

 लोटा कैफे (Lota Cafe)

दिल्ली शहर में एक लोकप्रिय एडेड रेस्तरां, कैफे लोटा बिहार के खाने  हूबहू  स्वाद यहां मिलता है।  जबकि उनका बिहारी मेनू विकल्पों के मामले में थोड़ा सीमित हो सकता है, प्रत्येक व्यंजन को स्वादिष्ट जायके के साथ पैक किया जाता है अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो आपको यहां का लिट्टी चोखा खाते है आपको अपने गांव की याद आ जाएगी। इसके अलावा, आस-पास का माहौल इस रेस्तरां में आपके ओवर-ऑल गैस्ट्रोनॉमिक अनुभव को बढ़ाने के लिए अच्छा है ।

Delhi में Artificial Jewellery खरीदने के लिए Best 5 Markets

नबंर – +91 78 3896 0787

समय: सुबह 8:00 बजे से रात – 9:30 बजे
पता: राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, भैरों मार्ग, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
मुख्य विशेषताएं: स्मोकिंग जोन सटिंग, वेजीटेरियन, ऑपेन एयर सीटिंग

व्यंजन: सलाद डिलीन फ़ूड बिरानी अमेरिकन टिएस फूड

झारखण्ड का देसी तड़का (Desi Tadka Jharkhand )

झारखण्ड का देसी तड़का लिए यह फ़ूड स्टॉल आपको दिल्ली हाट में मिलेगा। आपने यहां पर लिट्टी का स्वाद नहीं लिया तो एक बार ज़रूर दर्शन दीजिए। अपने इलाक़े वाले स्वाद के लिए मशहूर दिल्ली का झारखण्ड फ़ूड स्टॉल अपनी प्रसिद्ध डिशों में लिट्टी चोखे का नाम गर्व से लेता है। वैसे तो यहां पर दिल्ली हाट में आपको देश के हर ज़ायके का अनुभव मिल जाएगा तो उसमें ये परम्परा वाली डिश का स्वाद लेना भी नहीं भूलना चाहिए।

कीमत- ₹110

पता- दिल्ली हाट, आईएनए मार्केट के ठीक पीछे, ऑरबिन्दो मार्ग, नई दिल्ली।

Recent Posts

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

6 days ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

1 week ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago

SBI KYC Online: घर बैठे ऐसे करें SBI की KYC, बैंक जाने की जरूरत नहीं

SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More

2 weeks ago