Travel Tips and Tricks

Cheapest Countries for Indians: ₹100 में बिता सकते हैं दिन… भारतीयों के लिए बेहद सस्ते हैं ये देश

Cheapest Countries for Indians: हर शख्स का अपने जीवन में एक बार विदेश घूमने का सपना जरूर होता है. विदेश जाकर वहां की नई जगहों से रूबरू होना और वहां का कल्चर देखना हर किसी की ख्वाहिश जरूर होती है, लेकिन पैसे की कमी के कारण लोग विदेश जा नहीं पाते हैं. अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे देशों की जानकारी जहां आप कम पैसे में भी घूम सकते हैं.

वियतनाम || Vietnam

भारत के लिए सस्ते देशों की लिस्ट में वियतनाम का भी नाम शामिल है. यहां 1 रुपये की कीमत 293.82 वियतनामी दोंग है. यह देश एंडवेचर एक्टिविटी से भरा हुआ और गुफाओं, खाड़ी, द्वीपों और जंगलों जैसे कई प्राकृतिक स्थानों से घिरा हुआ है. वियतनाम स्ट्रीट फूड जैसे चावल के नूडल सूप, पकौड़ी और मांस के लिए भी जाना जाता है. वियतनाम में घूमने के स्थानों में हालोंग बे, संगमरमर के पहाड़ और धान के खेत शामिल हैं.

Vietnam

श्रीलंका ||Sri Lanka

Sri Lanka

सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्मारकों से भरपूर श्रीलंका एक ओर शहरी जीवन और दूसरी ओर समुद्र तटों का मेल है. जिन लोगों को चाय के बागानों, झरनों और  साफ पानी जैसे प्राकृतिक जगह पसंद हैं, उनके लिए नुवारा एलिया और कैंडी हैं, और जब श्रीलंका में हों, तो टेस्टी समुद्री भोजन का स्वाद लेना न भूलें. यहां भारत का एक रुपये के बदले 4.52 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा.

Indian Railway New Plan: इंडियन रेलवे का नया प्लान, 40 से ज्यादा स्टेशनों पर बनेंगे मिनी मॉल और फूड कोर्ट

भूटान || Bhutan

भूटान का राजतंत्र हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा सा देश है. भारतीयों को तो यहां आने के लिए पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती. भूटान भारत से यात्रा करने के लिए सबसे सस्ते देशों में से एक है. यहां खाना बेहद सस्ता है. यहां आपको 100 रुपये से लेकर 400 रुपये में अच्छा खाना मिल जाएगा. यहां आपको महज 1500-2000 में रहने के लिए अच्छा होटल मिल जाएगा. इतना ही नहीं दुनिया का सबसे खुशहाल और घूमने के लिहाज से सबसे सस्ता देश है भूटान. यहां पर आप थिंपू, टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री, पुनाखा जोंग, दोचूला पास, और पुनाखा देख सकते हैं. भूटान की करेंसी भूटानीस नोंग्त्रुम. इसकी भारतीय 1 रुपए की वैल्यू भूटान करेंसी में भी लगभग बराबर है. यानी आप यहां भारत के खर्चे पर ही घूम सकते हैं.

Delhi Best Tourist Places: दिल्ली-NCR की ये जगहें नहीं घूमेंगे तो आपका Tour रह जाएगा अधूरा

Bhutan

हंगरी || Hungary

हंगरी यूरोप के सबसे सस्ते देश में आता है. यहां का 1 रुपया 4.80 हंगेरियाई फ़ॉरिंट के बराबर माना जाता है. हंगरी रोमन, तुर्की और अन्य कल्चर से प्रभावित है. ऐसे में यहां पर आप सुंदर वास्तुकला को देख सकते हैं. इसके अलावा इसकी राजधानी बुडापेस्ट की दुनियाभर में रोमांटिक शहरों में गिनती की जाती है. ऐसे में हनीमून मानाने के लिए  यह बेस्ट जगह है.

Hungary

नेपाल || Nepal

भारत के पड़ोसी देश पर घूमने का प्लान करना भी सही रहेगा. यहां पर आपका समय और पैसा दोनों ही बचेगा. आपके यहां जाने के लिए बस सेवा आसानी से मिल जाएगी. बात अगर भारतीय करंसी की करें तो यहां का 1 रुपए नेपाल के 1.60 नेपाली रुपए के बराबर है. ऐसे में आप बजट में ही खूबसूरत पहाड़ियों, मंदिरों व मठ आदि को देखने का मजा ले सकते हैं.

Nepal

इंडोनेशिया || Indonesia

इंडोनेशिया उन देशों में से एक है जहां भारतीय रुपए की कीमत काफी ज्यादा है. इसके साथ ही द्वीपों की भूमि, साफ नीला पानी और यहां का सुहाना मौसम, टूरिस्टों को बेहद पसंद आता है. ये देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है. इसका मतलब है कि आप यहां ज्यादा खर्च किए बिना एक अच्छा समय बिता सकते हैं. बाली यहां के सबसे फेमस हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है. यहां भारत का 1 रुपए इंडोनेशिया के 184.12 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर है.

Indonesia

माल्डोवा || Maldova

माल्डोवा एक सुंदर यूरोपीय देश है, बावजूद इसके कई इंडियंस यहां के बारे में नहीं जानते हैं. आपको बता दें कि यह जगह बहुत ही सस्ती है. यदि आप समय पर फ्लाइट बुक कर सकते हैं, तो आप अपनी यात्रा बहुत सस्ते में कर सकते हैं.

Maldova

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago