Cheapest Countries, That Have Lower Currency Value Than Indian Rs
नई दिल्ली. पैसों की कमी कहें या बचत, हम सभी विदेश जाने के नाम से ही खर्चों के बारे में सोचने लग जाते हैं। सभी को ऐसा लगता है विदेशों में जाना मतलब लाखों का खर्च। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जिनके रुपयों की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से बहुत कम है। ये ऐसे देश हैं जहां की करेंसी currency रेट भारत के मुकाबले इतनी कम हैं कि आपको यहां जाकर अमीरों वाली फीलिंग आने वाली है। आज हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां भारतीय पैसे की कीमत ज्यादा होती है।
भारत का एक रुपया इंडोनेशिया की करंसी 195.42 रुपइया के बराबर है. इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह कहा जाता है. इंडोनेशिया में आपको कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी मिलेंगे। आप कुछ हज़ार रुपयों में इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं।
वियतनाम दुनिया के ऐसे देशो में शामिल हैं जहां भारतीय मुद्रा रुपए की कीमत बहुत अधिक होती है। माना जाता है कि बैकपैकर की शुरुआत वियतनाम से होती हैं। वांग विएंग जैसी आकर्षित जगहों के बीच आप टायर पर नदी की यात्रा करने के लिए प्रसिद्ध हैं। भारतीय मुद्रा की तुलना वियतनाम मुद्रा की कीमत कम होने की वजह से यह देश भारतीय पर्यटकों के लिए सस्ता साबित होता हैं। वियतनाम में खाना, ठहरन और यातायात करना एक सीमित बजट में हो जाता हैं। वियतनाम में घूमने की जगहों में शामिल दानंग, होई एन, हालोंग बे, डा नांग, हो ची मिन्ह सिटी, फु क्वोक आदि शामिल है।यहां एक रुपए की कीमत 310.80 वियतनामी डोंग है।
कंबोडिया में एक रुपया के बदले आपको 54.87 रियाल मिलेगा। कंबोडिया अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां पुरानी सभ्यताओं की महक महसूस कर सकते हैं। पर्यटक यहां आकार कंबोडिया की संस्कृति और खूबसूरती से वाकिफ होते हैं। अगर आपको भी कंबोडिया की यात्रा का मौका मिले तो यहां जरूर जाएं।
हंगरी में भारतीय मुद्रा की कीमत बहुत अधिक हैं और इसलिए भारतीय पर्यटकों के लिए हंगरी एक सस्ता टूरिस्ट देश के रूप में जाना जाता हैं। हंगरी में ठहरने के लिए होटल का किराया एक रात के लिए 700 रुपये है जिसमें बिस्तर, टीवी, फ्रिज आपको मिल जाएंगे जोकि बुडापेस्ट में है। मामूली से खर्चो पर गाड़ियां आपको जगह-जगह घुमाने के लिए तैयार रहती हैं। यदि आप भी कोई रोमांचक विदेशी यात्रा कम खर्च में करना चाहते है, तो हंगरी पर्यटन आपके लिए शानदार हो सकता हैं। यहां पर आप खरीदारी भी अपने बजट में कर सकते हैं और हंगरी का ट्रिप लुत्फ़ उठा सकते हैं।भारत का 1 रुपए 3.97 हंगेरियन करेंसी के बराबर है।
सनी बीच यानी समुद्र तट, सफेद रेत और इसके साथ पीने के लिए एक कोको ड्रिंक, यही तो छुट्टियों का मतलब है। हालांकि,चिली का दौरा करना एक बिल्कुल अलग रोमांचकारी अनुभव हो सकता है। यह जगह प्राकृतिक रूप से सुंदर स्थलों और अन्य सुंदर दृश्यों से भरी हुई है और यहां का रोमांच कुछ ऐसा है जो देखने लायक है।
स्कीइंग एक ऐसी गतिविधि है जो यहां आने वाले लोग पसंद करते हैं, साथ ही यहां के समुद्र तट पर लोग टेनिस खेलने ले लिये आते हैं।चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। भारत का1 रुपया, वहां के 10.36 चिलियन करेंसी के बराबर है।
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More
Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More
Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More