Travel Tips and Tricks

How to get American visa : वीजा के लिए भटक रहे तो पढ़ लें ये आर्टिकल, मुश्किलें होंगी कम

American visa |  वीजा पाने के लिए लोग वकील से लेकर वीजा ऑफिस तक के चक्कर लगाते हैं. पैसे पानी का तरह बहाते हैं, लेकिन फिर भी वीजा (American visa) नहीं मिलता है. वजह कभी अधूरे डक्यूमेंट तो कभी सही जानकारी न दे पाना है. ऐसे कई कारण हैं जिससे वीजा (American visa) रद्द हो जाता है. वीजा क्लीयर होने में कभी 60 तो कभी 90 दिन लग जाते है. इसके बाद भी वीजा क्लीयर नहीं हो पाता है. लेकिन इस आर्टिकल की मदद से आपका अमेरिका का वीजा आसानी से क्लीयर हो सकता हैं. सिर्फ कुछ नियम को ध्यान में रखकर काम करें.

भारतीयों के लिए अमेरिका का वीजा (American visa) पाना आसान हो गया है. अमेरिका ने भारतीयों के लिए वीजा (American visa)  आवेदन की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. सितंबर में बनाए गए नए नियम के मुताबिक कुछ आवेदकों को इंटरव्यू में छूट मिली थी. सबसे पहले वीजा (American visa) पाने के लिए आपका डॉक्यूमेंटेशन क्लीयर होना चाहिए. कोई क्रिमनल हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए.

American visa के लिए 60 दिन का समय

आपको बता दें अमेरिकी वीजा (American visa)  मिलने की सबसे महत्वपूर्ण बात समय सीमा है. अमेरिका के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया में कम से कम 60 दिन लगते हैं. इसको विभिन्न परिस्थितियों में बढ़ाया जा सकता है. यूएस वीजा के लिए यात्रा की डेट से काफी पहले अप्लाई करना सही होता है. आप अपनी वीजा ऐप्लिकेशन की जानकारी ऑनलाइन पता कर सकते हैं, इसके लिए आपको बार-बार वीजा ऑफिस के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

पढ़ें : Rules to follow in Saudi Arabia : जाने से पहले जान लीजिए इस अरब देश के नियम

American visa के नियम (American visa rule)
सबसे पहले, आपको इमिग्रेंट और नॉन-इमिग्रेंट वीजा के बीच किसी एक को चुनना होगा. एक बार जब आप यह फैसला कर लेते हैं कि आपको कौन सा वीजा चाहिए, तब आपको वीजा फीस पे करना होगा. याद रखें कि यूएस वीजा के लिए जो फी आप चुकाएंगे, वह न तो वापस होगा और न ही उसे आप किसी को ट्रांसफर कर सकते हैं. वीजा जारी न होने पर भी आपको फीस का भुगतान करना पड़ेगा.

visa फीस अलग-अलग (different fee of visa)

सभी वीजा की फी अलग-अलग होती हैं, ये सब एक से नहीं होते हैं. विशेष मामलों के अलावा अमेरिकी वीजा के लिए आपको 160 डॉलर चुकाने होते हैं. विशेष मामलों में एथलीटों, आर्टिस्ट्स, एंटरटेनर्स, असाधारण क्षमताओं वाले लोग, अमेरिकी नागरिकों के मंगेतर/पति/पत्नी आदि शामिल हैं. गैर-आप्रवासी वीजा जारी करने जैसी विशेष परिस्थितियों में नेशनल वीजा सेंटर, यूएस दूतावास या वाणिज्य दूतावास या होमलैंड सिक्यॉरिटी विभाग को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं.

पढ़ें : Coronavirus संकट के बीच जानें क्या है यह Health Passport

कैसे मिलेगा American visa 
एक बार जब आप वीजा फीस का भुगतान कर देते हैं, तब भारतीयों के लिए अमेरिकी वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है. फीस पे करने के बाद अगले स्टेप में आपको दो अपॉइंटमेंट्स लेने होते हैं. पहला दूतावास या वाणिज्य दूतावास से और दूसरा वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर (वीएसी) से.

पहले अपॉइंटमेंट में इन बातों का रखें ध्यान

आपका पासपोर्ट नंबर.

वीजा ऐप्लिकेशन फी रिसीट नंबर.

आपके DS-160 कन्फ़र्मेशन पेज पर मौजूद 10 अंकों की बारकोड संख्या.

वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर (VAC) में अपॉइंटमेंट में इन बातों का रखें ध्यान

अमेरिका के लिए एक वैध पासपोर्ट, जिसकी वैलिडिटी आपके अमेरिका में रहने की अवधि से छह महीने ज्यादा होनी चाहिए.

DS- 160 के लिए एक कन्फर्मेशन प्रूफ.

आपके अपॉइंटमेंट का कन्फर्मेशन प्रूफ.

एक तस्वीर, अगर वीजा के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति की उम्र 14 साल से कम है.

दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लेकर जाएं (Must take documents)

वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर में आपकी फोटो और उंगलियों के निशान लिए जाने के बाद आपको अपने वीजा इंटरव्यू के लिए अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास जाना होगा. इंटरव्यू के लिए जाते समय इन दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लेकर जाएं,  ताकि आपका वीजा ऐप्लिकेशन सही से जमा हो सके.

अपने अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन लेटर की एक प्रिंटेड कॉपी,

VAC की मुहर के साथ DS-160 कन्फर्मेशन पेज,

आपका वर्तमान और सभी पुराने पासपोर्ट, अगर कोई हो,

अपने वीजा टाइप के अनुसार, उसे सपॉर्ट करने वाले डॉक्युमेंट्स.

American visa अप्लाई करने के लिए आप India के किसी भी दूतावेस में जा सकते हैं.

अमेरिकी दूतावास, शांति पथ, चाणक्य पुरी, नई दिल्ली – 110001

द यूएस कॉन्सुलेट जनरल, सी-49, जी-ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ईस्ट, मुंबई-400051

द यूएस कॉन्सुलेट जनरल, 220 अन्ना सलाई, जेमिनी सर्कल, चेन्नै – 600006

द यूएस कॉन्सुलेट जनरल, 5/1 हो ची मिन्ह सरानी, कोलकाता- 700071

द यूएस कॉन्सुलेट जनरल हैदराबाद, पाइगा पैलेस, 1-8-323, चिरन फोर्ट लेन, बेगमपेट, सिकंदराबाद – 500003

उम्मीद है इस आर्टिकल की मदद से आप के वीजा का लंबा सफर थोड़ा कम हो गया होगा. यदि आप अगली बार वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो इन आर्टिकल में लिखी हुई बातों को जरूर ध्यान रखें. इससे आपका समय और पैसा दोनों ही बचेगा.

दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे. 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago