Travel Tips and Tricks

Dr. Salim Ali Bird Sanctuary Goa : समंदर के शहर में अनोखी चिड़िया को देख आइए

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी ( Dr. Salim Ali Bird Sanctuary ) भारत के गोवा राज्य में मंडोवी नदी के किनारे चाराओं दीप पर स्थित हैं। ये सैंक्चुरी ( Dr. Salim Ali Bird Sanctuary ) गोवा की राजधानी पणजी से 5 किलोमीटर की दूरी पर और मपूसा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हैं। सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी ( Dr. Salim Ali Bird Sanctuary ) का नाम एक प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. सलीम अली मोइजुद्दीन अब्दुल ( Dr. Salim Ali Moinuddin Abdul ) के नाम पर रखा गया हैं।

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी ( Dr. Salim Ali Bird Sanctuary ) कोयल स्वर के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। पक्षियों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए ये बर्ड सैंक्चुरी बेहद ही खास हैं। यहां पर अलग अलग प्रजातियों के रंग-बिरंगे पक्षी आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी ( Dr. Salim Ali Bird Sanctuary ) गोवा की जमीन पर लगभग 440 एकड़ में फैला हुआ हैं। इस बर्ड सैंक्चुरी को गोवा वनविभाग के द्वारा सन् 1988 में पक्षियों की रक्षा के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। अगर आप गोवा घूमने आएं हैं और सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी ( Dr. Salim Ali Bird Sanctuary ) की सैर पर नही गए, तो आपकी यात्रा सही मायने में पूरी नही हुयी हैं। तो आइयें आपको सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी की सैर कराते हैं।

पढ़ें- Cabo de Rama Goa : Travel फैंटेसी को जीने का जबर्दस्त ठिकाना है ये बीच 

डॉ. सलीम मोइजुद्दीन अब्दुल अली का जन्म 12 नवंबर 1896 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में पक्षियों पर कई सर्वेक्षण किये थे। वो पहले भारतीय थे जिन्होंने व्यवस्थित ढंग से पक्षियों का सर्वेक्षण किया था। उन्हें बर्डमैन ऑफ इंडिया के रूप से भी प्रसिद्धि मिली हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में पक्षियों के ऊपर कुछ किताबें भी लिखी हैं और ये किताबे पक्षियों के सर्वेक्षण की दिशा में कारगर साबित हुई हैं। डॉ. सलीम को सन् 1958 में पद्म भूषण और सन् 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ये भारत के सर्वोच्च श्रेणी के दूसरे और तीसरे सम्मान पुरुस्कार हैं।

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी में फॉना

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी में लगभग 270 प्रकार की प्रजातियों के पक्षी पाएं जाते हैं। पर्यटक इन पक्षियों को देखने के लिए ही इस अभ्यारण का दौरा करते है। यहां पर श्रीलंकाई मेंढक, भारतीय हॉर्नबिल, क्रिमसन थ्रोटेड बार्बर, चितकबरे एवोकैट, ब्लैक बिटर्न, फेयरी ब्लूबर्ड, क्रेस्टेड सेरगल ईगल, येलो-ब्रोएड बुलबुल, जैक स्निप और व्हिस्कर्ड टर्न आदि शामिल हैं। इसके अलावा ये विभिन्न प्रकार की कोयलो के लिए एक आवास स्थान भी हैं। यहां पर कुछ कोयल की जाति जैसे – लार्ज हॉक कोयल, ड्रोंगो कोयल और भारतीय हॉक कोयल भी पाई जाती हैं।

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी में पक्षियों को कैसे देखें ( How to see birds in Dr. Salim Ali Bird Sanctuary )

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी में जब आप घने पेड़-पोधों वाले क्षेत्र में जायेंगे, तो वहां पर आपको विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने का अनुभव प्राप्त होगा हैं। इन पक्षियों की चेचाहट इतनी सुरूली होती हैं कि जैसे आपके कानों में मधुर रस बह रहा हो। 100 से अधिक देशी प्रजातियों के पक्षियों को यहां पर देखा जा सकता हैं। इतनी प्रजातियों के पक्षियों को एक ही स्थान पर देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता हैं।

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी में प्रवेश शुल्क ( Ticket cost of Dr. Salim Ali Bird Sanctuary )

अगर आप सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी घूमने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय पर्यटकों को इस अभ्यारण में प्रवेश करने के लिए 10 रूपये प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से चुकाने होंगे जबकि विदेशी पर्यटकों को 100 रूपये प्रतिव्यक्ति शुल्क चुकाना होगा। इसके अलावा कैमरा ले जाने पर 25 रुपए और वीडियो कैमरा ले जाने पर 150 रूपये का शुल्क लगता है।

पढ़ें- Anjuna Beach , Goa – पैराग्लाइडिंग से शॉपिंग तक, इस बीच का जवाब नहीं! 

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी खुलने का समय ( Tming of Dr. Salim Ali Bird Sanctuary )

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता हैं। इस समय के दौरान आप इस खूबसूरत बर्ड सैंक्चुरी का दौरा कर सकते हैं।

सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक आकर्षण ( Places to visit nearby Dr. Salim Ali Bird Sanctuary )

बेसीलिका ऑफ बोम जीसस

रीस मैगोस किला

चैंपियंस यॉट क्लब

फोंटेनहास

आदित्य आयुर्वेदिक

मंडोवी रिवर

सलीम अली बर्ड सैंक्चुरी कैसे पहुंचे ( How to Reach Dr. Salim Ali Bird Sanctuary )

आप यहां पर आसानी से बस, ट्रेन, हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं। गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट यहां से सबसे पास है। वहीं थिविम रेलवे स्टेशन बर्ड सैंक्चुरी से सिर्फ 24 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आपको आसानी से लोकल ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा, जो बर्ड सैंक्चुरी तक पहुंचा देगा।

दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं। आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

Recent Posts

Holika Dahan 2026: किस दिन जलाएं होलिका? चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम जानकारी

Holika Dahan 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा सामग्री सूची यहां जानें। 3… Read More

11 hours ago

ईरान में भारतीय पर्यटकों के लिए घूमने की बेस्ट जगहें और Travel Guide

Iran Travel Blog : ईरान, जिसे पहले फारस (Persia) के नाम से जाना जाता था,… Read More

12 hours ago

Iran Travel Blog: शिया बहुल ईरान में Travellers के लिए क्या है खास?

आइए आज Iran Travel Blog के इस आर्टिकल में हम जानते हैं ईरान में कुछ… Read More

18 hours ago

History of Delhi : क्या ‘ढिल्लिका’ से बना है ‘दिल्ली’ का नाम?

History of Delhi : दिल्ली का नाम क्या ढिल्लिका से पड़ा है, आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

RRTS Project Faridabad-Gurugram: गुरुग्राम-फरीदाबाद RRTS कॉरिडोर को मिली रफ्तार, NCR की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव

RRTS Project Faridabad-Gurugram : गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले RRTS प्रोजेक्ट की पूरी… Read More

4 days ago

Best Tourist Places to Visit in Orchha : मध्य प्रदेश के ओरछा में घूमने की पूरी जानकारी

Best Tourist Places to Visit in Orchha : मबध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित है… Read More

5 days ago