Travel Tips and Tricks

Chandni Chowk सड़क पर गाड़ी ले गए तो देना होगा इतने हजार का जुर्माना

नई दिल्ली. सितंबर से चांदनी चौक (Chandni Chowk) रोड पर गाड़ियों का शोर और धुआं पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। रोड पर सिर्फ पैदल चलने वाले ही नजर आएंगे। सरकार ने ये साफ किया है कि पहली बार जुर्माना 500 रुपये और दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

रोड बनकर तैयार (Road ready)

लालकिला से भाई मतिदास चौक तक जिसकी लंबाई लगभग 450 मीटर है रोड बनकर तैयार है। भाई मतिदास चौक से आगे फतेहपुरी मस्जिद तक रीडेवलपमेंट का काम सितंबर तक पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। ये काम जैसे ही पूरा होता है उसके बाद यहां पर किसी को भी गाड़ी लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Chandni Chowk में हैं एक से बढ़कर एक बाज़ार, खारी बावली से दरीबे तक की डिटेल्स

20‌ हजार तक का जुर्माना सरकार ने लगाया

वहीं अगर आपने गाड़ी से जाने की कोशिश की तो फिर ये आप पर भारी पड़ सकता है क्योंकि गाड़ी लेकर जाने पर 20‌ हजार तक का जुर्माना सरकार ने लगाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने Chandni Chowk केवी डेवलपमेंट के काम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इसे खूबसूरत बनाया जा रहा है। पहले मई में इस नए रोड को शुरू होना था लेकिन कोरोना के कारण काम बीच में ही रूक गया था। लेकिन अब उम्मीद है कि नवंबर के पहले हफ्ते में ये शुरू हो जाएगा।

Chandni Chowk में इन 6 जगहों पर मिलते हैं कई बेहतरीन Street Food

बता दें कि लालकिला से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक करीब 1300 मीटर दूरी तक रोड रीडेवलप करना है। इसमें से लालकिला से भाई मतिदास चौक तक रोड का काम पूरा हो चुका है, जो करीब 450 मीटर का है। भाई मतिदास चौक से आगे फतेहपुरी मस्जिद तक रीडेवलपमेंट का काम सितंबर तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है। इसकी लागत बढ़कर 90 करोड़ हो गई है।

Delhi के पास ₹ 10 हजार से कम में 35 Best Weekend Destinations

अब पैदल चलने के लिए रोड के दोनों तरफ करीब 5.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है। कहीं-कहीं पर फुटपाथ की चौड़ाई 8 मीटर भी है। रजिस्टर्ड पैडल रिक्शा के लिए रोड के बीच में 5.5 मीटर का स्पेस छोड़ा गया है।

वहीं जाम ना लगे इसलिए रिक्शा की संख्या को भी निर्धारित करने का ऐलान किया गया है। बताते चलें कि इन पेडल रिक्शा का इस्तेमाल खास परिस्थितियों में महिलाएं और बुजुर्ग कर पाएंगे.

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

19 hours ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

6 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

3 weeks ago