Travel Tips and Tricks

Miramar गोवा की एक शानदार Beach, जहां couple स्पेंड करते हैं Quality टाइम

Miramar Beach, Goa – मीरामर, गोवा ( Miramar Beach, Goa ) का एक शानदार बीच हैं, इस बीच का नाम मीरामर एक पुर्तगाली शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है समुद्र को निहारना। दरअसल मीरामर बीच से अरब सागर का एक बेहद ही अद्भुत और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आप हनीमून टूर ( Honeymoon Tour ) या दोस्तों के साथ की गई यात्रा में यहां जा सकते हैं.

ये स्थान की दृष्टि से गोवा का सबसे अच्छा बीच ( Miramar Beach, Goa ) है। और इसकी सबसे खास बात तो ये हैं कि मीरामर गोवा की राजधानी पणजी से केवल 3 किलोमीटर की ही दूरी पर स्थित है। जिस वजह से ये पर्यटकों के बीच में खासा मशहूर भी है और यहां पर पर्यटक आ कर अपना एक अच्छा रोमांटिक वक्त बिताना पसंद भी करते हैं। ये उस जगह स्थित है जहां पर मांडोवी नदी अरब सागर में जा कर मिलती है।

अपने कुछ छोटे प्रतिरूपों के विपरीत, मीरामर बीच में पर्यटकों के ठहरने के लिए पर्याप्त होटलों की व्यवस्था भी है जिससे गोवा आने वालों के लिए रहने की उचित जगह बनती हैं। इसके पीछे की वजह इसका पणजी से पास होना भी है। मीरामर बीच पर सुनहरी रेत पर खजूर के पेड़ों की कतारें लगी हैं। जो कि बेहद खूबसूरत लगते हैं। 2 किलोमीटर लंबा तट और चांदी जैसी प्रतीत होने वाली रेत वाले क्षेत्र में होने से ये बीच शाम की सैर के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है।

इस क्षेत्र में स्थित बीचों पर बिखरी रेत रात की चांदनी में अद्भुत ही चमक बिखेरती हैं, जो कि काफी ज्यादा पसंद की जाती है। मीरामर बीच आने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से मार्च के बीच में होता है, उस वक्त बहुत भीड़ और बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों के होने की वजह से यहां का नजारा देखने लायक होता है।

डोना पाउला और अगुआड़ा का किला जैसे पर्यटक स्थल भी मीरामर बीच के बहुत पास ही स्थित है, आप इस बीच में रिलैक्स करने के बाद वहां पर भी जा सकते हैं। आपको इस बीच के पास शॉपिंग करने के लिए भी अनेक छोटी-छोटी जगहें मिल जाएंगी। जहां से फेनी, काजू और भी कई तरह की गोवा की मशहूर चीजें खरीदारी के लिए मिल जाएंगी। मीरामर जाने के लिए आप पणजी जाने वाली बस या फिर हवाईअड्डे से टैक्सी ले सकते हैं। ये बहुत प्रसिद्ध जगह है और साइनबोर्ड होने से टैक्सी ड्राइवर आपको भटका नहीं पाएगा।

Best Time to visit Miramar Beach

वैसे तो ये बीच बहुत ही खुशनुमा रहता है और साल के हर महीने काफी पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप इसका पूरी तरह से मजा लेना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च के बीच में जाएं, क्योंकि इस वक्त न तो गोवा में ज्यादा गर्मी होती है और न ही सर्दी। इतना ही नहीं इस दौरान इस बीच पर जाने से यहां पर आने वाले कई दर्लभ पक्षी भी आपको दिख सकते हैं.

How to visit Miramar Beach

मीरामर ( Miramar Beach, Goa ) जाने के लिए आप किसी भी साधन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यहां पर गाड़ी, फ्लाइट, ट्रेन, बस से आराम से आ सकते हैं। क्योंकि ये बीच पणजी के काफी पास है तो आपको आसानी से सारी तरह के वाहन मिल जाएंगे।

अगर आप मीरामर बीच ( Miramar Beach, Goa ) पर आने के फ्लाइट का रास्ता अपना रहे हैं, तो सबसे पास डाबोलिम हवाईअड्डा पड़ेगा, जो कि बीच से ज्यादा दूर नहीं है और हवाईअड्डे के बाहर से ही आपको बीच के लिए टैक्सी मिल जाएगी। इसके अलावा आप अगर ट्रेन से आना जा रहे हैं तो आप आसानी से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से भी मीरामर बीच बेहद बढ़िया तरीके से जुड़ा हुआ है, आप बस के जरिये यहां पर पहुंच सकते हैं, पणजी से 3 किलोमीटर दूर होने की वजह से आपको बेहद ही आसानी से कैब भी मिल जाती है।

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago