Travel Tips and Tricks

Delhi NCR Travel Blog : 8 जगहें जहां दिल्लीवाले एक दिन की छुट्टी बिता सकते हैं

Delhi NCR Travel Blog :  दिल्लीवालों के लिए 2 चीजें काफी मशहूर होती है एक तो खाने का शौक और दूसरा घूमना। दिल वाले लोग अक्सर घूमने और खाने के लिए बेचैन रहते हैं। वो घूमने के शौकीन तो होते हैं साथ ही काफी व्यस्त भी रहते हैं तो ऐसे में दिल्लीवाले ये नहीं जान पाते कि एक दिन की छुट्टी में कहां घूमने के लिए जाएं। तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि एक दिन की छुट्टी में दिल्ली में कहां-कहां घूमा जाएं।

तिल्यार लेक

ये झील हरियाणा के रोहतक जिले में हैं। जो कि दिल्ली के पीरागढ़ी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इश लेक पर आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। इस झील की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां का वातावरण काफी ज्यादा शांत और खुशनुमा रहता है। वहीं यहां पर खाने पीने के लिए भी अच्छे इंतजाम किए गए हैं। जिस वजह से ये लेक फैमिली ब्रेक के लिए काफी पसंद की जाती है।

 

सूरजकुंड झील

सुरजकुंड दुनियाभर में मेले के लिए मशहूर है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस जगह पर एक लेक भी है, जो काफी सुंदर और दिल को छू लेने वाली है। आपको बता दें कि ये झील दिल्ली से सिर्फ 20 किलोमीटर ही दूर है। ये हरियाणा के अंदर पड़ती है। इस झील को 10वीं सदी के राजा सुरजमल ने बनवाया था। ये वीकेंड में जाने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है, यहां पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को ये जगह काफी ज्यादा पसंद आएगी।

सिलिसढ़ लेक

दिल्ली वालों के लिए ये लेक एक बेहतरीन वीकेंड का विकल्प हो सकती है। ये दिल्ली से करीब 165 किलोमीटर दूर है। राजस्थान के अलवर में बनी ये झील बहुत ही पसंद की जाने वाली जगह है। यहां पर परिवार के साथ बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा लोग यहां पर स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग, वॉटर जॉर्बिंग भी कर सकते हैं।

दमदमा लेक

दिल्ली से सटे हरियाणा में स्थित ये लेक काफी मशहूर है। यहां पर लोग फैमिली के साथ पिकनिक मनाने आते हैं, इसके अलावा ये काफी ज्यादा रोमेंटिक जगह भी है, तो आपको कपल्स भी इस जगह का आनंद लेते हुए यहां पर दिखेंगे। ये जगह दिल्ली से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वहीं इस जगह पर आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

ओखला बर्ड सैंक्चुरी

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बनी ओखला बर्ड सैंक्चुअरी में आपको 300 से ज्यादा अलग-अलग तरह की पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती है। इसके साथ ही इस बर्ड सैंक्चुअरी में आपको कुछ ऐसे पक्षी भी देखने को मिलेंगे जिन्हों पहले जीवन में आपने कभी नहीं देखा होगा।

नैनी झील

ये झील दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में स्थित है। ये दिल्ली के एक प्रमुख आकर्षण केंद्र में से एक भी है, ये रोजाना सुबह के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुली रहती है। इसमें आप शिकारे का मजा भी ले सकते हैं। ये बड़े, बुजुर्गों और बच्चों के साथ-साथ कप्लस को भी काफी पसंद आती है। क्योंकि यहां पर शांत के साथ-साथ रोमेंटिक माहौल भी बना रहता है।

ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी

ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी दुनिया की सबसे अच्‍छी बर्ड सैंक्चुअरी पार्क में शामिल है। ये केवलादेव राष्ट्रीय पार्क के नाम से भी पहचाना जाता है। इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा और इस देखने के लिए दिल्ली से लोग खास राजस्थान में जाते हैं। यहां पर आपको हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त होने वाले पक्षी देखने को मिल जाएंगे। जिन्हें देख कर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। यहां पर ऐसी पक्षियों की प्रजातियां आपको दिख जाएंगी जिन्हें आपने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। ये पक्षी आपके दिल में अफने लिए एक खास जगह बना लेंगे।

सुल्‍तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी

दिल्ली में ही स्थित एक और बर्ड सैंक्चुअरी जिसे सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी के नाम से जाना जाता है, काफी ज्यादा मशहूर है। ये बर्ड सैंक्चुअरी दिल्ली के धौला कुआं से ज्यादा से ज्यादा 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये जगह दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है और इसे भारत के प्रमुख बर्ड सैंक्चुअरी में से एक माना जाता है। ये बच्चों के बीच में काफी पसंद की जाती है।

 

For Travel Bookings and Queries contact- GoTravelJunoon@gmail.com

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 day ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

3 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

3 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

4 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

4 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

6 days ago