Travel Tips and Tricks

Paltan Bazaar Guwahati: गुवाहाटी की ये मार्केट क्यों है खास, जान लीजिए

गुवाहाटी ( Guwahati Journey ) में आने वाले टूरिस्ट या तो ट्रेन से यहां आते हैं, या प्लेन से… गुवाहाटी में राजधानी ट्रेनें भी आती हैं, साथ ही यहां देश के अलग अलग हिस्सों से भी ट्रेनें पहुंचती हैं इसलिए कई बार टूरिस्ट ट्रेन का सफर करने का ही फैसला करते हैं. गुवाहाटी तक ट्रेन का सफर करने के बाद कई मुश्किल आती है. आपकी मुश्किल को झट से खत्म कर सकती है पलटन बाजार ( Paltan Bazaar Guwahati ) की जानकारी. अगर आप पलटन बाजार के बारे में जान जाएंगे, तो ये भी जान जाएंगे कि आप ट्रिप के दौरान उलझनों को कैसे सुलझा सकते हैं, आइए आज हम जानते हैं इस आर्टिकल में गुवाहाटी के पलटन बाजार के बारे में…

गुवाहाटी स्टेशन पर कहां से करें एग्जिट

अगर आप पहली बार गुवाहाटी स्टेशन ( Guwahati Railway Station ) आ रहे हैं, तो आपको दो तरफ की एग्जिट मिलेगी, एक पान बाजार ( Pan Bazaar Guwahati ) साइड की और दूसरी पलटन बाजार ( Paltan Bazaar Guwahati ) साइड की. पान बाजार की साइड वाला एरिया रिहायशी इलाका ज्यादा है इसलिए आपको एग्जिट पलटन बाजार की साइड से करनी है.

ये भी पढ़ें, Shillong Travel Guide: मेघालय की राजधानी में कहां कहां घूमें? पूरी जानकारी लें

पलटन बाजार क्यों है खास?

पलटन बाजार ( Paltan Bazaar Guwahati ) ही वह जगह है जहां न सिर्फ आपको हर रेंज के होटल मिलते हैं, बल्कि बस अड्डा भी इसी तरफ है. साथ ही, यहां आपको खाने पीने के ढेरों ऑप्शंस मिलते हैं.

पलटन बाजार में आपको कैब और टैक्सी भी मिल जाती हैं. आप चाहे जहां घूमें देर रात तक यहां आ सकते हैं. यहां से आपको कहीं भी आने और जाने का साधन हमेशा मिल जाता है.

शिलॉन्ग के लिए चलने वाली टैक्सी भी पलटन बाजार ( Paltan Bazaar Guwahati ) से ही मिलती है. बस अड्डे से आप अलग अलग जगहों के लिए बस भी ले सकते हैं.

पलटन बाजार ( Paltan Bazaar Guwahati ) में आपको न सिर्फ नॉन वेज के रेस्टोरेंट मिलते हैं, बल्कि यहां वेजिटेरियंस के लिए भी ऑप्शंस की भरमार है.

ये भी देखें,  Punjabi Lane, Shillong: सदियों पहले सिखों को लेकर आए थे अंग्रेज, जानें इनका इतिहास

पलटन बाजार ( Paltan Bazaar Guwahati ) में आप जरूरत का हर सामान खरीद सकते हैं.

नेपाली मंदिर, गुवाहाटी

पलटन बाजार के पास ही नेपाली मंदिर ( Nepali Mandir Guwahati ) स्थित है. यह बेहद पुराना मंदिर है. इसमें राधा कृष्ण, हनुमान जी आदि देवी देवताओं की मूर्तियां हैं.

इसे नेपाली मंदिर इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका डिजाइन नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर ( Pashupatinath Mandir ) से प्रेरित है.

हम आशा करते हैं कि गुवाहाटी टूर की शुरुआत में होने वाली झंझट इस आर्टिकल को पढ़कर दूर हो जाएगी. अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें… Youtube पर हमें सब्सक्राइब करेंगे, तो हमारे सभी वीडियोज भी देख पाएंगे…

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

17 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago