Travel Tips and Tricks

Serbia Travel Guide – यूरोप का वो देश, जहां भारतीयों को Visa की ज़रूरत नहीं

Serbia Travel Guide – हम सभी जानते हैं कि किसी भी दूसरे देश में घूमने के लिए हमें वीज़ा ( Travel Visa ) की ज़रूरत होती है. एक बात आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं. जहां आप बिना वीज़ा ( Travel Visa ) के यात्रा कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं एक यूरोपीय देश की. सोचिए आपको यूरोप के एक देश में घूमने का मौका मिले. जहां वीज़ा ( Travel Visa ) का कोई झंझट ही ना हो.

सही सुना आपने हम बात कर रहे हैं यूरोप के ही एक देश सर्बिया ( Serbia ) की, जहां घूमने के लिए आपको किसी भी तरह के वीज़ा ( Travel Visa ) की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. आपको बता दें वीज़ा फ्री एक्सेस की सुविधा आपकी यात्रा को बेहद सस्ता बना देती है. इसमें दूसरे देश की यात्रा के लिए अक्सर वीज़ा आवेदन के लिए न तो लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है और न ही किसी ट्रैवल एजेंट के आगे-पीछे भागना पड़ता है. जिससे ये आपकी जर्नी को टेंशन फ्री और बेहद आसान बना देता है.

Tour में अचानक से पार्टनर को यूं करें Kiss, कभी शॉवर में, तो कभी समंदर के किनारे

जो लोग विदेश यात्रा के शौकीन हैं, उनके लिए सर्बिया ( Serbia ) गणराज्य की सरकार ने भारतीय नागरिकों और ईरानी लोगों के लिए साधारण पासपोर्ट रखने की वीज़ा छूट की घोषणा की है. जिसके बाद, भारतीय नागरिक बिना वीज़ा के दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश का दौरा कर सकते हैं.

सर्बिया ( Serbia ) द्वारा की गयी वीज़ा फ्री ट्रैवेल घोषणा के अनुसार भारतीय अब 30 दिनों की अवधि के लिए बिना वीज़ा के सर्बिया ( Serbia )  की यात्रा का मज़ा ले सकते हैं. यह भारतीयों को वीज़ा मुक्त प्रवेश ( Visa Free Entry ) की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है. तो अब आपको सर्बिया ( Serbia ) की यात्रा करने के लिए सिर्फ पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट की ज़रूरत होगी.

Sri Lakshmi Narayani Golden Temple – सोने से बना महालक्ष्मी का मंदिर, देखकर 7 अजूबों को भूल जाएंगे

सर्बिया ( Serbia ) अलग-अलग संस्कृतियों का मिश्रण है. यह घूमने के लिहाज से बेहतरीन जगह है. यहां पूर्वी संस्कृति पश्चिमी संस्कृति से मिलती है. सर्बिया में घूमने वाली जगहों में चर्च ऑफ सेंट सावा, बेलग्रेड, ज़ीमन, सबोटिक, कोपोनिक नेशनल पार्क, डेविल्स टाउन, तारा नेशनल पार्क, हाउस न द ड्रीना, स्टेडिनिका मोनेस्ट्री, सबोटिक सिटी हॉल, सरेम्स्की कारलोवसी, गोलुबक फॉर्ट्रेस, डरैवेनग्रेड, ज़ीका.कोसमज, पैट्रोवाराडीन फॉर्ट्रेस, गैमज़ी.ग्रेड मुख्य हैं.

सर्बियाई ( Serbia ) व्यंजन की बात करें तो यहां इटैलियन, मेडिटरेनियनऔर तुर्की व्यंजनों के स्वाद का मिश्रण मिलता है. यहां शाकाहारियों के लिए भी खाने के बहुत सारे विकल्प हैं. स्वादिष्ट व्यंजनों में प्रेबरानाक (बेक्ड बीन्स), जिबानिका (चीज़ पाई), और स्लाटकी कुपूस (मीठी गोभी) जो विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं. यही नहीं सर्बिया में आपको विभिन्न प्रकार के शाकाहारी पास्ता, पिज्जा, सैंडविच और सलाद भी आसानी से खाने को मिल जाएंगे.

वहीं अगर बात करें माँसाहारी भोजन की आपको यहां कैवापसी (सॉसेज), प्लाजस्कैविका, पेकेन्जे (भुना हुआ मांस), और विनीज़श्नाइटल खाने में काफ़ी पसंद किया जाता है. अगर आपको मीठा पसंद है तो आप मीठे में बकलावा, क्रॉफ़्ने और पालसिंके का लुत्फ़ उठा सकते हैं

Best Time to Visit Serbia

सर्बिया ( Serbia ) की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर है. जब यहां का तापमान 20 से 30 सेल्सियस के बीच रहता है.

वहीं सर्दियाँ में ( Serbia ) का तापमान शून्य के नीचे चला जाता है. अगर आप स्कीइंग के शौकीन हैं तो नवंबर से फरवरी के बीच सर्बिया ( Serbia ) का दौरा कर सकते हैं.

How to Travel for Serbia

यहां बेलग्रेड में घूमने के लिए आपको सार्वजनिक परिवहन के साधन जैसे ट्राम और बसें आसानी से मिल जायेंगीं. अगर यहां पर आप टैक्सी से
यात्रा करना चाहते हैं तो वो भी आपको आसानी से मिल जायेगी. यही नहीं बेलग्रेड से सर्बिया की और जगहों पर घूमने और यूरोप तक जाने के लिए कई ट्रेनें और बसें भी आसानी से मिल जाएंगी. यहां की ट्रेन आमतौर पर बसों की तुलना में काफी सस्ती हैं.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago