Candolim Beach is a popular tourist spot for honeymoon
Candolim Beach- कैंडोलिम बीच को गोवा का स्वर्ग भी कहा जाता है जो उत्तरी गोवा में पणजी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. गोवा का कैंडोलिम बीच विशेष रूप से हनीमून के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. हालांकि इसका दृश्य भी यहां के अन्य समुद्री तटों की तरह ही दिखता है. समुद्र तट पर मौजूद स्क्रब जोन बालू के टीले के कारण ये पर्यटकों के बीच में काफी ज्यादा लौकप्रिय हो जाता हैं. कैंडोलिम बीच का एक अन्य आकर्षण रिवर प्रिंसेस जहाज भी है. जोकि तट पर अटका हुआ हैं और अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है.
कैंडोलिम बीच आयुर्वेदिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है जो त्वचा की भरपाई करते हैं, शरीर के कायाकल्प में भी मदद करते हैं. ये दिमागी बीमारी माइग्रेन और पीठ दर्द बीमारियों से भी निजाद मिल सकता हैं. कैंडोलिम बीच की अन्य प्रमुख बातों में से एक यहां भारतीय योग केंद्रों से जुड़ना है जो कि आपको ये सिखाते हैं कि शरीर और दिमाग को कैसे फिट रखा जाए.
यहां प्रतिदिन कक्षाएं, साप्ताहिक और मासिक कक्षाएं भी उपलब्ध हैं. कैंडोलिम बीच के आसपास आप यहां कि जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग, बंप राइड्स, कैटमरन सेलिंग, बानाना राइड्स, सर्फिंग, और पैराग्लाइडिंग जैसी वॉटर स्पोर्ट गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं. नाइटलाइफ इस बीच की एक ऐसी विशेषता है जो कैंडोलिम समुद्र तट पर आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं. शिरो नाइटक्लब जैसी जगहों का भ्रमण भी आप कर सकते हैं.
दिसंबर महीने के आसपास सर्दियों में कैंडोलिम समुद्र तट पर Sunburn उत्सव मनाया जाता है जो कि पर्यटकों को आकर्षित करता हैं. 3 दिन तक मनाये जाने वाले इस त्यौहार के अवसर पर नृत्य, संगीत, खरीदारी, स्वादिस्ट भोजन के अलावा भी अन्य दृश्य देखने को यहां मिल जाते हैं.
Goa State Museum – गोवा की संस्कृति और इतिहास को समझने की Perfect जगह
कैंडोलिम बीच पर आप खरीदारी कर सकते हैं. यहां पर खूबसूरत कास्टयूम निर्मित किये जाते हैं, धातु के आभूषण, कृत्रिम रंगीन पत्थर, धातु और लकड़ी पर तैयार किए गए खूबसूरत स्मृति चिन्ह और डिजाइन आप खरीद सकते हैं. मनमुताबिक रत्न, डिजाइनर बैग के अलावा भी यहां बहुत कुछ आपको खरीदने को मिल जायेगा और इस बाजार का सही अनुभव तो आपको यहां घूमने के बाद ही होगा. यहां के कुछ प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में स्वादिस्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं.
कैंडोलिम बीच घूमने के अलावा भी आप यहां के कुछ प्रमुख स्थानों पर घूम सकते हैं और यहां की खूबसूरती और संस्कृति को निहार सकते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के नाम बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं.
चैपल ऑफ सेंट लॉरेंस नामक खूबसूरत स्थान चैपल अगौड़ा खाड़ी के तट पर स्थित है. प्रतिवर्ष अगस्त के महीने में चैपल में एक बहुत खूबसूरत त्यौहार का आयोजन किया जाता हैं. अगर संभव हो सके तो इस खूबसूरत त्यौहार का हिस्सा जरूर बनें और यहां की खूबसूरत तस्वीर अपने कैमरे में जरूर कैद करे.
Goa Tour – FREE में घूम सकते हैं GOA, ये हैं काम की TRICKS
अगुआड़ा किला सन 1912 में पुर्तगालियों द्वारा निर्मित किया गया था. ये किला यहां के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है. अगुआडा किला चर्च, जेल और लाइटहाउस से घिरा हुआ है. किले की उत्तर दिशा में Calangute और कैंडोलिम बीचों को देख सकते हैं.
कैंडोलिम चर्च गोवा का एक बहुत खूबसूरत चर्च है जो कि पुराने स्थापत्य डिजाइन और पैडीज पेरिलीन तक फैला हुआ है. कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद आप एक सुन्दर हवेली तक पहुंच जायेंगे जिसे प्लासियो अगुआडा भी कहा जाता है.
कैंडोलिम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
कैंडोलिम बीच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने का माना जाता हैं क्योंकि इस समय के दौरान मौसम बहुत ही खुशनुमा रहता हैं.
अगर आप गोवा के पर्यटन स्थल कैंडोलिम बीच जा रहे है तो हम आपको बता दें कि कैंडोलिम बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से गोवा के कैंडोलिम बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे. कैंडोलिम बीच जाने के लिए अगर आपने हवाई मार्ग को चुना है तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट कैंडोलिम बीच के सबसे नजदीक हैं. एयरपोर्ट से कैंडोलिम बीच की दूरी लगभग 37 किलोमीटर हैं. एयरपोर्ट से आप यहां पर चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से कैंडोलिम बीच पहुंच जायेंगे. वहीं ट्रेन के माध्यम से गोवा के कैंडोलिम बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम हैं. रेल्वे स्टेशन से कैंडोलिम बीच की दूरी लगभग 21 किलोमीटर हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More