novel Coronavirus, Travel After CoronaVirus, Where to Travel After CoronaVirus, Least Affected places from CoronaVirus, How to Travel After CoronaVirus, Northeast india travel destinations
Travel After Corona : साल 2020, उस तरह से नहीं गुजर रहा है, जिस तरह की उम्मीद हम सभी ने की थी. सच तो ये है कि ये ऐसे भयावह सपने से गुजर रहा है जिसे दुनिया कभी देखना नहीं चाहेगी. ये भयानक सपना novel Coronavirus है. भारत में novel Coronavirus का पहला केस जनवरी 2020 में सामने आया था और 8 अप्रैल 2020 आते आते ये केस 5000 हो चुके थे. 7 जून तक ये केस बढ़कर ढाई लाख हो चुके थे. हां, ये स्थिति भयावह है और घर में बैठकर समय बिताने से ज्यादा हम कुछ कर भी नहीं सकते. दुआ करिए कि ये वक्त भी गुजर जाए.
novel Coronavirus के इस वक्त में ट्रैवलर्स यात्राएं नहीं कर रहे हैं लेकिन सपने देखने से आपको कौन रोक सकता है. जब novel Coronavirus का समय खत्म हो जाएगा तो आप जिन जगहों पर घूमने जाएंगे, उनके ख्वाब तो संजो सकते ही हैं न?
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्रा अभी तस्वीर से काफी वक्त तक गायब रहने वाली है लेकिन भारत में ही कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप सोशल डिस्टेंसिंग के साथ, बगैर किसी डर के अपनी ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं. इन जगहों में लक्षद्वीप और दमन एंड दीव, भारत के उत्तर पूर्वी राज्य ( Northeast india travel destinations ) जिसमें नगालैंड, सिक्किम और मेघालय हैं. आप त्रिपुरा, अरुणाचल या मिजोरम भी जा सकते हैं.
देश में घूमने की जगहों में से हम आपके लिए 3 सर्वश्रेष्ठ जगहों की सूची और उनसे जुड़ी जानकारियां लेकर आए हैं. जानिए इनके बारे में
आप यकीन कर ही लीजिए, कोरोना काल के बाद घूमने के लिए सिक्किम से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है. सचमुच यह जादुई राज्य है. सिक्किम हिमालयी पर्वतों की गोद में बसा हुआ है और यह आपको आश्चर्यों से भर देगा.
इसकी खूबसूरती रत्नों की तरह है और यह आपको अपनी तरफ खींचता है. इसके अट्रैक्शंस में हरे भरे जंगल, कलकल कर बहती नदियां और शांत झीलें हैं. आपकों यहां बौद्ध मोनेस्ट्रीज, राष्ट्रीय पार्क और एडवेंचर एक्टिविटीज भी मिलेंगी. कोरोना के बाद ये जगह आपको ढेर सारी खुशियां देकर तरोताजा कर देगी.
अगर आप ऐसी छुट्टियों की तलाश में है जिसमें आप शांति के साथ प्रकृति के बीच रहें और साथ ही आबादी से दूर भी न जाएं, तो आपके लिए बेस्ट है कि आप मेघालय का प्लान बना ही डालें मेघालय उत्तर पूर्व भारत के सबसे खूसबूसरत राज्यों में शुमार है.
मेघालय साइटों, एक्टिविटीज, फूड और फेस्टिवल का एक आदर्श कॉम्बिनेशन है. राजधानी शिलॉन्ग में औपनिवेशिक वास्तुकला और शानदार झीलों से लेकर एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव Mawlynnong के साथ साथ चेरापूंजी के मानसून पुलों के साथ और भी बहुत कुछ है. यहाँ का सफर आपको इतना कुछ देगा जिसे आप ताउम्र के लिए समेट लेंगे.
पर्वतीय राज्य नागालैंड की यात्रा निश्चित रूप से अपनी प्यारी सुंदरता और अच्छी तरह से संरक्षित इतिहास और परंपरा के साथ आपकी सभी टेंशन को दूर भगा देगी. दुनिया में कहीं और आपको इस तरह का अनुभव नहीं हो सकता है.
त्योहारों की इस भूमि पर नागाओं और अन्य स्वदेशी जनजातियों की समृद्ध संस्कृति आपको खुद में समाहित कर लेगी. नगालैंड की राजधानी कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेषों को आप देख सकते हैं. अगर आप कोरोना काल के बाद यहां की तैयारी करते हैं तो राज्य के पारंपरिक गांवों, सुंदर नृत्य रूपों और प्रकृति के कई तोहफे आपकी प्रतीक्षा करेंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More