Travel Tips and Tricks

Travel Tips during COVID 19 : सफर से पहले रखें इन बातों का ख्याल

Travel Tips during COVID 19 :  कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही भारत में हर दिन दस हजार से ऊपर केस आ रहें हैं। इन्हीं सबको देखकर केंद्र और राज्य सरकार लोगों से अपील कर रही है कि एक जगह से दूसरी जगह यात्रा (Travel) कम से कम करें। अगर बहुत जरूरी है तभी कही जाएं। आइए जानते हैं Travel Tips during COVID 19

देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन अलर्ट पर हैं और सभी आने-जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। अगर इस समय आपका  ट्रेवल (Travel) करना जरूरी हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताएंगे कोरोना महामारी के बीच यात्रा में किन-किन चीजों से सावधानी बरतनी है।

यात्रा करने का उद्देश्य ||Purpose of travel

यात्रा करने से पहले आप यह जरूर ध्यान रखें कि आखिर यात्रा करना क्यों चाहते हैं। अगर आप छोटी यात्रा सिर्फ इसलिए करना चाहते हैं कि आप घर में रहकर ऊब चुके हैं, तो बेहतर होगा यात्रा टाल दें। इसके बावजूद भी अगर आपको यात्रा पर जाना है, तो यात्रा करने से पहले आप यह देख लें कि जिस राज्य में आपको जाना है वहां कोरोना वायरस महामारी का कितना प्रभाव है। जैसे कि महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश। इन राज्यों में कोरोना के ज्यादा मरीज पाए गए हैं ऐसे में यहां यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको उन राज्यों के सरकार की ओर से तय किए गए नियमों की जानकारी भी होनी चाहिए।

हेल्थ का रखें खास ख्याल || Take care of health

यात्रा पर निकलने से पहले डॉक्टर से रूटीन चेकअप करा लें। अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं तभी यात्रा करें। इसके साथ ही हेल्थ से संबंधित जरूरी सामान कार में जरूर रख लें। सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रख कर आप यह भी सुनिश्चित करें कि कार में दो से ज्यादा लोग यात्रा न करें।

सेनिटाइजर और टिश्यू अपने पास रखें|| Sanitizer and Tissue

आम दिनों से ज्यादा इस समय यात्रा के दौरान आपको खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ट्रेवल करने से पहले याद से सेनिटाइजर और टिश्यू अपने पास रख लें। अपने हाथों को समय- समय पर टिश्यू से साफ कर सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।

लोगों से दूरी बना कर चलें || Stay away from people

ट्रेवल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप लोगों से अधिक से अधिक दूरी बना कर रखें और किसी को भी छूने से बचें। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि मैटल डिटेकटर पर नंगे पांव न चलें और किसी भी वस्तु को छूने से बचें। जितना हो सके उतना कोशिश करे की किसी भी चीज को हाथ न लगाएं क्योंकि इस समय कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि आप इस बीमारी की चपेट में कैसे कब कही आ जाएं।

कम से कम सामान लेकर करें ट्रेवल || Travel with less luggage

यात्रा के दौरान कोशिश यह करें की सामान कम हो जो आप अपने हाथ से आसानी के कैरी कर सकते हैं। आपको इस बात का भी खास ध्यान देना होगा कि आपने यात्रा के दौरान सामान रखने वाले बिन या ट्रे का इस्तेमाल नहीं करना है। यात्रा शुरू होने से पहले एक बार सेनिटाइजर का इस्तमाल करना न भूलें।

कैश का इस्तेमाल बिल्कुल न करे || Do not use cash

यात्रा के दौरान कैश का इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। किसी भी तरह के पेमेंट करने के लिए ई वॅालेट का प्रयोग करें। कैश, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल न करें। ई वॅालेट के द्वारा भुगतान कर आप लोगों के संपर्क में आने से बच जाएंगे।

साफ- सफाई का ध्यान रखें || Take care of cleanliness

वैसे तो कोरोना के खतरे को देखते हुए, हर तरफ साफ- सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिर भी आपने यात्रा के दौरान अपनी सीट टिश्यू से साफ कर लें और उसके बाद अपने हाथों को सेनटाइजर से साफ कर लें।

Recent Posts

Solo Trip to Meghalaya: Best Places, Budget & Safety Tips for First-Time Travellers

Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More

3 hours ago

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

1 day ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

6 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago