Goa Opening for Tourist, Visit Colva Beach here
Goa Travel : कोरोना काल के बीच गोवा देश के घरेलू पर्यटकों के लिए खुल रहा है. अब वहां 250 होटलों को गुरुवार से खोलने का फैसला किया गया है. हालांकि गोवा घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने साथ कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आना होगा. अगर आप भी गोवा घूमने की सोच रहे हैं तो कोलवा बीच गोवा ( Colva Beach ) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह मार्गाओ शहर से सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण गोवा में स्थित हैं। कोलवा बीच ( Colva Beach ) पर्यटकों के द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाला बीच हैं। ये 25 किलोमीटर तक लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ हैं, जो कि उत्तर में बोगामलो से लेकर दक्षिण में काबो डी राम तक है।
कोलवा बीच ( Colva Beach ) पर सफेद रेत इसकी सुंदरता में और अधिक इजाफा करती हैं यहां पर नारियल के पेड़ों को लहराते हुए देखना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होता हैं। कोलवा बीच ( Colva Beach ) पर शेक, नाइटक्लब और स्मारिका स्टालों चारों ओर फैले हुए हैं जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा पसंद किया जाता है।
कोलवा बीच ( Colva Beach ) पर पैराग्लाइडिंग और बनाना बोट राइड्स जैसे आकर्षित पानी के खेल भी आपको अपनी तरफ जरूर आकर्षित करेंगे। जबकि कोलवा बीच ( Colva Beach ) शांतिप्रेमियों के लिए शांत माहोल वाला है और यहां पर पार्टी करने वालों के लिए रात में चकाचौंध देखने को मिलती हैं। कोलवा बीच ( Colva Beach ) पर सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग बार या पब में आते हैं और यहां पर जश्न मनाते हैं।
कोलवा बीच पर आप बहुत सारी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। यहां पर होने वाली गतिविधियों का हिस्सा भी बन सकते हैं।
वॉटर स्पोर्ट्स – कोलवा बीच पर बहुत ही रोमांचकारी वॉटर स्पोर्ट्स उपलब्ध हैं जिसका अनुभव आप भी कर सकते है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से आप तट के आसमान की उड़ान भर सकते हैं। आप समुद्र तट पर शानदार तैराकी का आनंद ले सकते है। खतरनाक जगह पर लाल झंडे लगाए जाते हैं। पानी के अन्य खेलों में जेट स्कीइंग, बोट राइडिंग और मोटरबोट सवारी भी शामिल हैं।
शॉपिंग – कोलवा बीच के आसपास के बाजार से आप रंगीन लोकल कपड़े, पुरानी किताबें, आभूषण और जूट की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से स्मृति चिन्ह भी आप खरीद सकते हैं। यहां के बाजार में आपको सभी चीजें सही दाम पर मिल जाएंगी और आप मोलभाव भी कर सकते है।
कोलवा बीच के आसपास घूमने की जगह Places to visit near Colva Beach
कोलवा बीच के आसपास पुर्तगालियो द्वारा बनाई गई इमारतें पर्यटकों को काफी पसंद आती है। पर्यटक यहां पर आकर इस हिस्से में अतरंगी फोटो खींचते हैं।
कोलवा बीच घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर की शुरुआत और मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी रहती है।
अगर आप कोलवा बीच जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस बीच पर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी वाहन से पहुंच सकते हैं। अगर आपने कोलवा बीच जाने के लिए हवाई मार्ग को चुना है तो इसके लिए सबसे पास डाबोलिम एयरपोर्ट पड़ता है जो कि कोलवा बीच से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से आप यहां पर चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से कोलवा बीच पहुंच जाएंगे।
वहीं अगर आपने ट्रेन से के माध्यम से गोवा के कोलवा बीच जाने का मन बनाया है तो इसके लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम हैं। रेल्वे स्टेशन से बीच की दूरी लगभग 53 किलोमीटर की हैं। वहीं इसके अलावा आप यहां पर बस से भी आ सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 33 किलोमीटर दूर पणजी के बस स्टैंड पर उतरना होगा क्योंकि कोलवा का अपना कोई बस स्टैंड नहीं है।
हालांकि वहां से आपको बहुत ही आसानी से लोकल गोवा का ट्रांस्पोर्ट मिल जाएगा, जिससे आप सीधा कोलवा बीच पहुंच सकते हैं। इसके अलावा ये लोकल ट्रांसपोर्ट आपको गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट और थिविम रेलवे स्टेशन से भी मिल जाएगा।
ब्लॉगर तरणजीत की प्रोफाइल पर जाकर आप Goa Travel और Goa Beaches की पूरी जानकारी ले सकते हैं
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More