Bangkok to Ayutthaya
Bangkok to Ayutthaya Journey : दोस्तों, मैंने भारत के अयोध्या (Ayodhya) से थाईलैंड में अयुत्थाया (Ayutthaya in Thailand) की यात्रा की और ये वीडियो इसी यात्रा सीरीज का हिस्सा है. इस वीडियो में मैं आपको बताउंगा कि बैंगकॉक के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे (Bangkok Suvarnabhumi Airport) पर उतरने के बाद मैं किस तरह थाईलैंड के अयुत्थाया पहुंचा… मैं एक वेजिटेरियन हूं और थाईलैंड में वेजिटेरियंस के लिए खासी परेशानी भी होती है, तो अगर आप एक वेजिटेरियन हैं, तो इस देश में आपके लिए क्या क्या ऑप्शंस हैं, आप ये भी जानेंगे… बैंगकॉक में 4 तरह की रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (Rapid Transit System) यानी की मेट्रो जैसी सर्विसेस हैं… मैं इनकी भी जानकारी दूंगा… अयुत्थाया में आप कहां बुकिंग कराएं (Where to book hotel in Ayutthaya), ट्रैवल कैसे करें (How to Travel from Bangkok to Ayutthaya) ये भी जानकारी आपको इस वीडियो में मिलने जा रही है… हां, सफर में आगे बढ़े उससे पहले एक रिक्वेस्ट करते चलें… आइए इस सफर की शुरुआत करते हैं…
दोस्तों थाईलेंड के समय के हिसाब से मैं रात डेढ़ बजे सुवर्णभूमि हवाईअड्डे पर पहुंच चुका था… सुवर्णभूमि एयरपोर्ट बेहद खूबसूरत और बहुत बड़ा है. यहां आपको सिम कार्ड खरीदने के लिए, करेंसी एक्सचेंज के लिए ऑप्शन मिलते हैं… हालांकि मैंने थाई सिमकार्ड कोलकाता एयरपोर्ट (Netaji Subhash Chandra Bose International Airport, Kolkata) पर ही ले लिया था.. 1500 रुपये में… इस सिम कार्ड में 15 दिन की अनलिमिटेड इंटरनेट सर्विस और कॉलिंग प्लान शामिल था… करेंसी भी मैं कुछ दिल्ली से और कुछ लखनऊ से लेकर चला था…भारत से ई-वीजा भी लेकर चला था उसके बाद भी इमिग्रेशन पर मुझे 1 घंटे का वक्त लग ही गया… प्रोसेस पूरा होने के बाद मैंने अपना बैगेज लिया और करने लगा सुबह का इंतजार…
बैंगकॉक में 4 रैपिड ट्रांजिट सिस्टम हैं, इनमें से एलिवेटेड लाइन BTS (Bangkok Mass Transit System) स्काईट्रेन हैं, अंडरग्राउंड और एलिवेटेड लाइन MRT (Metropolitan Rapid Transit) है, एलिवेटेड एयरपोर्ट रेल लिंक है और पार्शली एलिवेटेड SRT रेड लाइन है…
अगर आपको इनकी सही जानकारी नहीं हैं, तो आप भी मेरी तरह गच्चा खा सकते हैं… सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से ट्रैवल करने के लिए आपको एयरपोर्ट रेल लिंक की जरूरत होती है और ये सर्विस शुरू होती है सुबह 6 बजे… मैंने सबकुछ कर लिया था और अभी भी साढ़े 3 भी नहीं बजे थे… तो एयरपोर्ट पर ही एक कोने में सो गया… कुछ देर बाद आंख खुली तो हाथ मुंह धोकर चल दिया एयरपोर्ट रेल लिंक की ओर…
सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट रेल लिंक दो लाइने हैं- सिटी लाइन और एक्सप्रेस लाइन…
सिटी लाइन बैंकॉक और सुवर्णभूमि के केंद्र में फाया थाई जिले तक फैली हुई है.यह 30 मिनट में दो सिरों को जोड़ती हैृ, जबकि एक्सप्रेस लाइन पड़ोसी मक्कासन से हवाई अड्डे के बीच बिना रुके चलती है, केवल 15 मिनट में दूरी तय करती है. दोनों लाइनें सुबह 6 बजे से आधी रात तक चलती हैं…
मैंने सिटी लाइन पकड़ी और वो भी Makkasan station तक… किराया था 35 थाई ब्हाथ का.. यानी भारत की करेंसी के हिसाब से 90 रुपये से थोड़ा कम… मक्कासान स्टेशन है एयरपोर्ट रेल लिंक पर… यहां उतरकर एक वॉक वे यानी फुटओवर ब्रिज आपको लेकर जाता है MRT के फेटचाबुरी स्टेशन पर… पैदल एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचने में 5 से 8 मिनट लगते हैं…
फेटचाबुरी से बांग सू स्टेशन तक आने के लिए हर 5 मिनट में एक ट्रेन है. टिकट की कीमत 45 ब्हाथ है.. इस यात्रा में 21 मिनट लगते हैं…
जब मैं बांग सू स्टेशन (Bang Sue Station) पहुंचा तब मेरा एक नया संघर्ष शुरू हुआ… थाईलैंड में अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो शायद आपको कोई टूटी फूटी अंग्रेजी बोलने वाला सिटिजन मिल जाए… मेरे साथ थोड़ा उल्टा हुआ… बांग सू के जिस स्टेशन पर मैं सबसे पहले पहुंचा, पता चला कि वहां से अयुत्थाया की ट्रेन जाती ही नहीं है… मुझे अंदर बांग सू ग्रैंड स्टेशन में जाना होगा… ग्रैंड स्टेशन, ऐसा ग्रैंड है कि यहां कोई कुछ बताने वाला ही नहीं मिला… लेकिन शुक्र हो एक बुजुर्ग महिला का, जिसने लंबी दूरी तक चलकर न सिर्फ मुझे ट्रेन का टिकट खरीदवाया बल्कि वो जगह भी बताई जहां से मुझे प्लेटफॉर्म पर जाना था…
अयुत्थाया की ट्रेन की टिकट मेट्रो से सस्ती थी… सिर्फ 20 ब्हाथ में… बांग सू से अयुत्थाया पहुंचने में 1 घंटे से कम वक्त लगता है… मेरी टिकट ऑर्डिनरी क्लास की थी.. टिकट में अक्षरों की भाषा थाई थी तो कंफर्म करने के लिए मैंने गूगल ट्रांसलेटर पर थाई भाषा में अयुत्थाया को जांचा… और टिकट की लिखावट से उसका मिलान किया… अक्षर जब मेल खा गए, तब राहत मिल गई..
बांग सू ग्रेंड स्टेशन बहुत बड़ा है..
प्लेटफॉर्म के लिए एंट्री ट्रेन आने से 15-20 मिनट पहले ही होकी है… जब मैं प्लेटफॉर्म का रास्ता खुलने का इंतजार कर रहा था तब एक और महिलाओं का ग्रुप आया और मेरे बगल में खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गया… इन्होंने मुझे बनाना और एक स्वीट डिश ऑफर की… ये खाकर थोड़ा चैन मिला…
थाईलैंड एक टूरिस्ट फ्रैंडली कंट्री है… टूरिस्ट को परेशानी न हो, इसका ख्याल सब रखते हैं… बांग सू ग्रैंड स्टेशन से गाड़ी चली तो ट्रेन में अलग अलग तरह के सामान बेचने वाले भी आए… यहां मैंने देखा कि महिलाएं मेकअप को किस कदर अहमियत देती हैं… ट्रेन में सामान बेचने आई महिला और एक लड़की ने पहले खुद को तैयार किया और फिर सामान बेचना शुरू किया…
मैंने इसी महिला से Jackfruit लिया… ये जैकफ्रूट मुझे मिला 50 ब्हाथ में… हालांकि अयुत्थाया में यही फ्रूट मैंने दोबारा खाया और वो भी सिर्फ 20 ब्हाथ में… रास्ते में डॉन मुअनग स्टेशन भी आया… यहीं पर बैंगकॉक का दूसरा एयरपोर्ट भी है और उसका नाम भी डॉन मुअनग ही है..
ट्रेन 8 45 पर बांग सू स्टेशन से चली थी और ठीक 9 41 पर ये पहुंच गई अयुत्थाया पर… थाईलैंड में हर सार्वजनिक जगह पर आपको राजा की तस्वीर लगी दिखाई देती है, अयुत्थाया में भी ऐसा ही है… यहां स्टेशन पर आपको लॉकर, वॉशरूम, फ्री वाटर, वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलती है… सबसे बड़ी बात कि यहां पर आपको अयुत्थाया शहर का मैप भी मिलता है और वह भी फ्री में…
लॉकर में एक सामान के लिए 10 ब्हाथ लिए जाते हैं और बदले में 24 घंटे तक आपका सामान रखा जाता है. वॉशरूम में नॉर्मल 3 थाई ब्हाथ लगते हैं और शावर के 10 ब्हाथ…
अयुत्थाया से बाहर आकर आसपास एक्सप्लोर किया. एक बेहतरीन बौद्ध मंदिर दिखाई दिया… एक जगह गणपति और त्रिदेव की मूर्ति दिखाई दी.. थाईलैंड में हिंदू 1 फीसदी से भी कम हैं लेकिन हिंदू देवताओं की पूजा 96 फीसदी से ज्यादा बौद्ध करते हैं… ऐसा क्यों है, ये भी आप इसी सीरीज के वीडियो में जानेंगे…
अयुत्थाया के आसपास खाने पीने के ऑप्शन भी मिलते हैं, हालांकि मुझे अपने लिए कोई खाने का ऑप्शन नहीं मिला… सीधा सामने जाकर नदी पार करने के लिए फेरी सर्विस भी मिलती है 10 ब्हाथ में… मैं उसे कर सकता था लेकिन चलने की हिम्मत नहीं थी तो 70 ब्हाथ में टुकटुक को बुक किया, सीधा गेस्ट हाउस तक के लिए… अयुत्थाया रेलवे स्टेशन से पीयू गेस्ट हाउस की दूरी 2.7 किलोमीटर की थी… ये दूरी सड़क मार्ग से है… अगर रास्ते में नदी से पार करके यहां पहुंचा जाए तो दूरी और भी कम हो जाती है…
पीयू गेस्ट हाउस में मैंने डॉर्मेटरी का कमरा बुक किया 300 ब्हाथ में… यानी इंडियन करेंसी में साढ़े 700 रुपये… ब्रेकफास्ट इन्क्लूडेड… फुल पैसा वसूल डील थी दोस्तों… हर रोज एक वाटर बॉटल, एस शेम्पू, सोप पाउच और साथ में फ्रेश टावल भी…
हां, डोर्मेटरी में एक समस्या आन खड़ी हुई… चार्जिंग की समस्या सुलझाने के लिए मैंने मदद मांगी और गेस्ट हाउस में पूरी मदद मिली और समस्या दूर हो गई…
ये गेस्ट हाउस अयुत्थाया हिस्टोरिकल साइट से नजदीक है, सो अगले दिन साइकल लेकर हर साइट को घूमने का प्लान तैयार किया… साइकिल हायर की 50 ब्हाथ पर डे के किराये पर… आप भी अगर रूम लें तो अयुत्थाया हिस्टोरिकल साइट के नजदीक ही उसे बुक कराएं…
अब अगले दिन का सफर था Ayutthaya Historical Park के लिए… अगले वीडियो में आपको इस यात्रा की पूरी जानकारी मिलेगी… अयुत्थाया पहुंचने तक की कहानी यहीं तक… वीडियो कैसा लगा, जरूर बताएं… ऐसे ही सफरनामे के लिए सब्सक्राइब करें ट्रैवल जुनून को… और लॉग इन करें हमारी हिन्दी वेबसाइट ट्रैवल जुनून डॉट कॉम पर…
मिलते हैं अगली बार एक नए वीडियो में… अपना ध्यान रखिएगा… दोस्तों…
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More