Delhi Best Romantic Park : दिल्ली के ये पार्क कप्लस के लिए है बेस्ट, जहां आप अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं हसीन लम्हें
Delhi Best Romantic Park : आज के समय में हर कोई अपने जीवन में इतना व्यस्त है कि अपनों के साथ बिताने के लिए समय ही नहीं मिलता. दिल्ली में पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरा समय बिताना चाहते हैं. तो, यहां हम आपके लिए इस बड़ी उलझन को सुलझा रहे हैं.
नीचे बताए गए इनमें से किसी भी स्थान पर जाएं जो निश्चित रूप से आपको निराश नहीं करेगा. अपने साथी के साथ कुछ निजी पल बिताएं और कभी न भूलने वाली यादें बनाएं. दिल्ली की ये रोमांटिक जगहें ज्यादातर लव बर्ड्स से भरी रहती हैं, खासकर शाम के समय.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है, जहां आप हरे-भरे फूलों से भरी जगहों के बीच अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक सैर कर सकते हैं. इस गर्डन का में फव्वारा, पूल, मूर्तियों, बांस के कोर्ट और यहां तक कि कपल्स के लिए कई रेस्टोरेंट हैं. अपने साथी के साथ कुछ खास समय बिताएं.
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: साकेत
पार्थसारथी रॉक कपल्स के घूमने के लिए दिल्ली के बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस में से एक है. पार्थसारथी रॉक जेएनयू कैंपस में पथरीली पहाड़ियों से घिरा एक ओपन-एयर ऑडिटोरियम है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ प्राइवेसी में टाइम बिता सकते हैं. सबसे भव्य सनसेट के सुंदर नजारों का मजा ले सकते हैं.
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित पुराना किला जो हरी भरी प्राकृतिक सुन्दरता से घिरा हुआ है. पुराना किला कपल्स के घूमने के लिए दिल्ली की सबसे अच्छी जगहें में से एक है.
अपने पार्टनर के साथ पुराना किले की ट्रिप में आप सुंदर लाल बलुआ पत्थर से निर्मित किले को देखने के साथ-साथ फोर्ट परिसर के हरे भरे लॉन में बैठ सकते हैं. इनके अलावा झील में बोटिंग कर सकते हैं या अपनी साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पास के चिड़ियाघर भी घूमने जा सकते हैं.
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: प्रगति मैदान
यह दक्षिण दिल्ली में युवा जोड़ों के लिए फेमस स्थान है जहां बहुत सारे पब, लाउंज, रेस्टोरेंट और क्लब हाउस हैं. हौज खास विलेज एक पॉश इलाका है जहां आप पार्टनर के साथ अद्भुत सनराइस और सनसेट का मजा ले सकते हैं. यह जगह नाइटलाइफ़ के लिए भी मशहूर है जहां आप अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं.
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: हौज खास
यह दिल्ली का सबसे अच्छा पार्क है जहां बड़ी संख्या में लव बर्ड्स देखे जाते हैं. 84 एकड़ से अधिक भूमि में फैला, यह दोस्तों और साथी के साथ घूमने के लिए एक बहुत बड़ा पार्क है. जहांफूड कोर्ट, शांति स्तूप, चिल्ड्रन पार्क और एक एम्फीथिएटर है.
नजदीकी मेट्रो स्टेशन : इंद्रप्रस्थ
दिल्ली के भीड़- भाड़ वाले इलाको से दूर लोधी सफदरजंग मकबरे और खान मार्केट के पास स्थित लोधी गार्डन कपल्स के लिए दिल्ली की रोमांटिक जगह में से एक है.
यह गार्डन कपल्स के लिए दिल्ली का बेस्ट कपल पार्क है जहां कपल्स की भीड़ भी देखी जाती है. दिल्ली के सबसे फेमस ऐतिहासिक गार्डन में से एक है. कपल्स इस गार्डन की हवा में रोमांस को फील कर सकते है, जो इसे कपल्स के बीच पसंदीदा बनाती है.
यदि आप भी अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए दिल्ली के बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस के बारे में सर्च कर रहे है तो आपको लोधी गार्डन अवश्य जाना चाहिये, जहाx आप अपने कपल के साथ हरे भरे वातावरण में प्राइवेसी के साथ स्पेशल टाइम स्पेंड कर सकेगें.
नजदीकी मेट्रो स्टेशन : जोर बाग
कुतुब मीनार उन जोड़ों के लिए दिल्ली में घूमने की जगहों में से एक है जहां आप अपने प्यार के साथ कुछ घंटे बिता सकते हैं. इस खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल को देखें, कुछ खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करें और बगीचे में नंगे पैर टहलें.
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: कुतुब मीनार
अपने पार्टनर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर जाएं और साथ में कुछ खूबसूरत पल बिताएं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More