Saudi airline's national airline and Middle East's low budget airline, "flynas", has announced a direct airline service between Saudi Arabia's
Riyadh Travel Blog : रियाद, सउदी अरब. सऊदी अरब की राष्ट्रीय विमान कंपनी और मध्य पूर्व की कम बजट की एयरलाइन कंपनी, “फ्लाइनेस” ने सउदी अरब की राजधानी रियाद और भारत की राजधानी नई देल्ही के बीच 1 जुलाई से सीधी विमान सेवा की घोषणा की है. फ्लाइनेस अब किंग खालिद इंटरनेशनल हवाई अड्डे से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के बीच प्रति साप्ताह 5 उड़ानें भरेगा. पिछले साल उन्होने जून 2018 में कंपनी ने रियाध और हैदराबाद के बीच सेवा प्रारंभ की थी.
इस नये जगह का फ़ैसला रियाध और नई देल्ही के बीच बढ़ती हुई मांग को देखकर लिया गया है और साथ ही साथ यह फ्लाइनेस के वैश्विक विश्वास की रणनीति का समर्थन करता है. यात्री गण रियाद और नई दिल्ली के बीच की उड़ान की बुकिंग, अब फ्लाइनेस के सभी बुकिंग मंचों के द्वारा; सेल्स एजेंट्स, फ्लाइनेस की वेबसाइट, और मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए अथवा सीधे फ्लाइनेस के कॉल सेंटर, संख्या 9 20001234 पर फोन करके भी कर सकते हैं. फ्लाइनेस का कॉल सेंटर चौबीस घंटे उपलब्ध है.
फ्लाइनेस ने हाल ही में, लाहौर, इस्लामाबाद, अल्जीरिया, त्राब्ज़ोंन, इरबिल, बग़दाद, सराजीओ, वियेना, बटुमी, ट्रिबीलीसी और बाकू में भी विमान सेवा आरंभ की है. इसके अतिरिक्त, एयरलाइन ने अगले चरण के विस्तार में यात्रियों को दोगुना करने की और नये गंतव्य जोड़ने की भी घोषणा की है. फ्लाइनेस ने पिछले साल 66 लाख यात्री और 60,000 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भरी थीं.
Pitru Paksha 2026 :पितृ पक्ष 2026 में मातृ नवमी और अमावस्या का विशेष महत्व है।… Read More
जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें… Read More
PAN Card खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जानें मोबाइल से e-PAN… Read More
घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More
Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More
Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More