Food Travel

Spiti Valley Travel : Lahaul Spiti Valley आकर तिब्बती अंदाज में लें इन फूड्स का मज़ा

Spiti Valley Travel :  हिमाचल प्रदेश का लाहुल स्पीती टूरिस्ट की नजर से बहुत ही शानदार जगह है। चाहे उत्तर प्रदेश हो, दिल्ली हो, राजस्थान हो या फिर मध्य प्रदेश और बिहार, लोग यहां पर घूमने के लिए देश के अनेक हिस्सों से आते हैं। खास कर गर्मी के मौसम में तो ये जगह पर्यटकों से भरी हुई नजर आती है। लोग यहां पर घूमने-फिरने के लिए तो आते हैं लेकिन यहां खाने-पीने के लिए भी काफी कुछ मशहूर है।

लाहुल-स्पीती एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां पर अलग-अलग तरह के खाने-पीने की चीजों का लुत्फ लिया जा सकता है। स्पीती का खानपान और रहन-सहन लद्दाख और तिब्बत से मिलता-जुलता है और तो और यहां पर ज्यादातर रेस्टोरेंट में आपको भारतीय भोजन दाल-चावल और रोटी-सब्जी भी मिलती है। कुल मिलाकर आप जब भी लाहुल स्पीती जाएं तो वहां का खाना जरूर खाएं। आज आपको हम ट्रैवल जुनून पर बताते हैं कि आखिर क्या-क्या खाने में यहां पर मशहूर है।

मक्‍खन वाली चाय || butter tea

याक के दूध की क्रीम से बनने वाली यहां की मक्खन वाली चाय का जायका जरूर चखें। इसका फ्लेवर बिलकुल ही अलग होता है। ये आमतौर में रेस्‍टोरेंट्स में नहीं मिलती है, लेकिन यहां घरेलू खाने का अहम हिस्‍सा होती है। इसका रंग गुलाबी और स्‍वाद थोड़ा सा नमकीन होता है।

याक चीज || yak thing

ये काफी टेस्टी होता है, ये आम चीज से काफी अलग होता है। इसे आम चीज से अलग याक के दूध से तैयार किया जाता है। साथ में इसे अलग स्वाद देने के लिए खट्टे फलों का रस भी इसमें मिलाया जाता है। इसे खरीदने के लिए आपको किसी तरह की मेहनत नहीं करनी होगी ये आपको बेहद ही आसानी से लोकल बेकरी और डेयरी पर मिल जाएगा।

मोकथु और छांग || Mokthu and Chhang

लाहौल स्पीति जा रहे है तो ये आप जरूर ध्यान रखें कि यहां पर ठंड काफी ज्यादा होगी जिससे की आपको कुछ परेशानियां हो सकती है। लेकिन आप यहां पर खाने-पीने का लुफ्त उठाते रहिए और ठंड को भूल जाएं। ऐसी ही एक डिश है जो आपको ठंक का अहसास ही नहीं होने देगी उसका नाम है मोकथुक, ये यहां की काफी मशहूर डिश है जिसे लद्दाख के लोग बड़े चाव से खाते हैं। इस डिश में मोमोज को सूप के साथ पकाया जाता है और गर्म-गर्म परोसा जाता है। इसके अलवा अगर आप शराब पीते हैं तो छठांग भी पीजिए और छांग यहां की देसी शराब है, जिसे लद्दाखी लोग खुद तैयार करते हैं। इसमें काफी हल्का नशा होता है, ये लोग जब खेतों में काम करने के लिए जाते हैं तो उसे साथ ले जाते हैं। इसे पीने से इनका शरीर काफी गर्म रहता है।

थुपका || thupka

थुपका लद्दाखी खाने में खास रूप से मिलता है। इसका सर्दी से बचाने में अहम रोल होता है। इसमें नूडल्स, सब्जियां और मीट के टुकड़ों को एक साथ पकाकर बनाया जाता है। थुपका यहां की लोकल ब्रेड जिसे खमीर कहते हैं, उसके साथ परोसा जाता है। थुपका आपको लद्दाख में छोटी से छोटी दुकान में भी बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। ये एक तरह का वहां का स्ट्रीट फूड है जो टेस्ट में काफी अच्छा होता है।

टीग्मो || tegmo

ये कई तरह की सब्जियों और खमीर वाले ब्रेड से बनता है। टीग्मो का स्वाद यहां आकर लेना बिलकुल भी नहीं भूलें। ये वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों ही तरह से मिलता है। और दोनों ही इसे काफी पसंद करते हैं। ये स्वाद में खट्टी-मीठी होती है, इस डिश को आमतौर पर लोग स्नैक्स के साथ लेते हैं, लेकिन इसे खाने में भी सर्व किया जा सकता है।

खुबानी जैम || Apricot Jam

पूरे लद्दाख में खुबानी काफी मशहूर है। साथ ही इससे बनने वाली डिशेज भी बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। जैम से लेकर अचार तक खुबानी का पसंद किया जाता है। साथ ही खुबानी का फेसपैक और स्क्रब तक तैयार किया जाता है। खुबानी से बनने वाली खाने की चीजें सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि काफी सेहतमंद भी होती है।

Recent Posts

जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें क्या होगा खास

जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें… Read More

1 week ago

PAN Card खो गया? मोबाइल से डाउनलोड करें e-PAN, जानें घर बैठे PDF निकालने का आसान तरीका

PAN Card खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जानें मोबाइल से e-PAN… Read More

1 week ago

अब घर बैठे करें राशन कार्ड की e-KYC, Mera eKYC ऐप से ऐसे होगा Face Authentication

घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More

2 weeks ago

Solo Trip to Meghalaya: Best Places, Budget & Safety Tips for First-Time Travellers

Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More

2 weeks ago

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

3 weeks ago