Travel Blog

Gadar-2 Shooting location : सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर-2’ की यहां हुई शूटिंग

Gadar-2 Shooting location :  साल 2001 में 11अगस्त को सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर’ रिलीज हुई. फिल्म रिलीज होते ही थियेटर्स में आग लगा दी. डायरेक्टर अनिल शर्मा को फिल्म की सफलता पर यकीन नहीं हुआ. सनी देओल के साथ अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल की गाड़ी भी चल निकली.

गदर फिल्म ने साल 2001 में कुल 78 करोड़ रुपयों की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया था. फिल्म की कहानी ना केवल दर्शकों को पसंद आई बल्कि सन्नी देओल के डायलॉग सालों तक लोगों की जुबान पर रहे. अब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा गदर-2 लेकर आ रहे हैं. 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘गदर-2’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म गदर-2 कुछ पुराने चेहरे गायब रहने वाले हैं.

KL Rahul and Athiya Shetty Marriage: कैसा है सुनील शेट्टी का वो फार्महाउस जहां हुई KL राहुल-अथिया की शादी

गदर-2  में ये एक्ट्रेस नहीं आएंगे नजर || This actress will not be seen in Gadar-2

अमरीश पुरी-फिल्म में सकीना (अमीषा पटेल) के पिता अशरफ अली बने अमरीश पुरी को दर्शक मिस करेंगे. साल 2005 में अमरीश पुरी का निधन हो गया था. इसके साथ ही फिल्म में ओमपुरी भी नजर नहीं आएंगे. भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का साल 2017 में निधन हो गया था. गदर फिल्म में दरमियान सिंह का किरदार निभाने वाले विवेक शौक का भी साल 2011 में निधन हो गया था. साथ ही फिल्म में न्यूज पेपर के एडिटर का किरदार निभाने वाले अभिनेता मिथलेश चतुर्वेदी भी गदर-2 में नहीं दिखेंगे.

Kapurthala House : परिणीति – राघव चोपड़ा की इंगेजमेंट वेन्यू में क्या है खास?

यहां हुई गदर-2 की शूटिंग || Shooting of Gadar-2 took place here

गदर-2 फिल्म की शूटिंग लोकेशन्स की बात करें तो फिल्म 4 राज्यों में शूट हुई है. उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्यप्रदेश में हुई है. मध्य प्रदेश की 2 लोकेशन्स पर फिल्म शूट की गई है. मध्यप्रदेश के मांडू शहर के पास आर्मी कैंप में फिल्म के कुछ सीन शूट हुए हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्म में सनी देओल आर्मी जवानों से फाइट करते नजर आएंगे. जिसके सीन यहां शूट किए गए हैं. इसके अलावा उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया गया है. फिल्म का क्लाइमेक्स लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज में शूट किया गया है. इसी कॉलेज में पाकिस्तान आर्मी का हेडक्वाटर बनाया गया था. इसके साथ ही लखनऊ के पास पालमपुर के एक गांव में फिल्म के कुछ सीन शूट हुए हैं.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

6 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago