Indian Railway : भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को कई सुविधाएं ऑफर करता है. आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से...
Indian Railway : भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है. ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है. इसी वजह से इंडियन रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है.(Indian Railway) देश में रोजाना बड़े पैमाने पर लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं. हालांकि रेले में यात्रा करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है. बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों से पेनाल्टी वसूली जाती है.
ऐसे में आपको यात्रा करने से पहले ट्रेन टिकट को जरूर बुक करा लेना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक कराने पर कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं? अगर नहीं, (Indian Railway) तो आज हम आपको उन्हीं सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं. भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को ये सुविधाएं ऑफर करता है, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
Longest Railway Routes In India : जानें भारत के सबसे लंबे रेल सफर के बारे में
इंडियन रेलवे आपको ट्रेन से यात्रा करते समय इंश्योरेंस की सुविधा भी देता है. इंश्योरेंस के लिए आपसे 0.49 रुपये लिए जाते हैं. अगर सफर के दौरान दुर्भाग्यवश यात्री की मृत्यु या वो स्थाई विकलांगता का शिकार होता है. इस स्थिति उसे 10 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं आंशिक विकलांगता पर यात्री को 7.5 लाख रुपये दिए जाते हैं.
सफर के दौरान यात्रियों को कई स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी मिलती है. फ्री वाईफाई को एक्सेस करके आप इंटरनेट का उपयोग अपने डिवाइस में कर सकते हैं.
रेलवे आपको वेटिंग रूम की सुविधा मुफ्त में ऑफर करता है. यात्रा के दौरान अगर ट्रेन किसी कारण से लेट हो गई है. ऐसे में यात्री वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को एक रुपये का भी चार्ज नहीं देना होता है.
अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको मेडिकल की सुविधा मिलती है. अगर यात्रा करते वक्त आपकी तबियत खराब हो जाती है. इस स्थिति में आप टीटीई से संपर्क करके मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको एक रुपये खर्च नहीं करने होंगे. ये सुविधा पूरी तरह फ्री है.
रेलवे ने इसके लिए देश भर के स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम बना रखे हैं, जहां कोई भी पैंसेजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) के आधार पर कमरा बुक कर आराम कर सकता है. ये कमरे सिंगल, डबल और डोरमेट्री श्रेणी के होते हैं, जबकि इनमें एसी और नॉन-एसी कमरे भी होते हैं. इनकी बुकिंग 12 घंटे से 48 घंटों तक मान्य रहती है. रिटायरिंग रूम या डोरमेट्री बेड के लिए सुबह साढ़े 12 बजे से रात साढ़े 11 बजे के बीच बुकिंग कराई जा सकती है.
‘ईरेल’ के मुताबिक, तीन घंटे तक के लिए 25 रुपए, 4-6 घंटे के लिए 40 रुपए, 7-9 घंटों के लिए 50 रुपए, 10-12 घंटों के लिए 60 रुपए, 13-15 घंटों के लिए 70 रुपए, 16-18 घंटों के लिए 80 रुपए, 19-21 घंटों के लिए 90 रुपए, 22-24 घंटों के लिए 100 रुपए, 24 घंटों से अधिक के लिए 100 या उससे ज्यादा व 48 घंटों के लिए 200 रुपए बतौर टैरिफ के रूप में लिए जाते हैं.
आईआरटीसी यात्रियों से इस सुविधा के लिए सेवा शुल्क भी वसूलता है. 24 घंटे तक के लिए रिटायरिंग रूम बुक करने पर यात्री से 20 रुपए, 24 घंटे तक के लिए डोरमेट्री बेड के लिए 10 रुपए, 24 घंटे से 48 घंटे के लिए रिटायरिंग रूम के बदले 40 रुपए और 24 से 48 घंटे के लिए डोरमेट्री बेड के लिए 20 रुपए सेवा शुल्क लिया जाता है. रिटायरिंग रूम/डोरमेट्री बेड बुक करने पर 12 फीसदी जीएसटी भी देना पड़ता है.
रिटायरिंग रूम या डोरमेट्री बेड एक ट्रांजैक्शन में कम से कम तीन घंटों से लेकर 48 घंटों तक बुक किया जा सकता है. आरएसी और कन्फर्म टिकट पर भी इन्हें बुक किया जा सकता है. हालांकि ऑनलाइन बुक किए गए रिटायरिंग रूम की बुकिंग काउंटर से रद्द नहीं कराई जा सकती. यह काम चेक इन से पहले ऑनलाइन करना पड़ेगा। रिटायरिंग रूम/डोरमेट्री बेड के लिए यात्री के पास एक वैध पहचान पत्र होना जरूरी है. सोमवार से शनिवार को सुबह 10 से शाम छह के बीच इस नंबर-1800110139 पर इस संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More