Travel Blog

Munnar Travel Photos : एक नजर में घूम लीजिए केरल का मुन्नार, PHOTOS…

Munnar Travel Photos : हमेशा से ट्रैवल प्रेमियों की फेवरिट मुन्नारडेस्टिनेशन रहा है. मुन्नार की हरी हरी वादियां और सड़कें हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. मुन्नार केरल का एक मुख्य हिल स्टेशन है और यह जगह राज्य के सौंदर्य में किसी नगीने की तरह है. मुन्नार केरल के इड्डुक्की जिले के अंतर्गत आता है. हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं. मुन्नार की जगह दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर लोगों को अपनी तरफ खींचता है. यहां 12000 हेक्टेयर में चाय के बागान फैले हुए हैं. मुन्नार की खासियत यही चाय के बागान हैं. दक्षिण भारत की ज्यादातर जायकेदार चाय मुन्नार के बागानों से ही आती हैं. चाय के प्रॉडक्शन के बारे में जानकारी लेने के लिए यहां पर चाय संग्रहालय भी हैं. इस चाय संग्रहालय में चाय से जुड़ी सभी तरह की जानकारी और सूचनाएं मिलती हैं. इसके साथ ही यहां आप वन्य जीवन की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं. अगर आप आज तक ट्री हाउस पर नहीं रुके हैं तो यहां आपके लिए वो विकल्प भी है. यहां के अर्नाकुलम राष्ट्रीय उद्यान में आप दुर्लभ नीलगिरी बकरों को करीब से देख सकते हैं.

मुन्नार में खाने-पीने की सुविधा भरपूर हैं. यहां कई छोटी बड़ी दुकानें हैं. ये दुकाने दिखने में अधिक आकर्षक तो नहीं लेकिन यहां कम कीमत में अच्छा भोजन आपको मिल जाएगा. यहां के राप्सी रेस्टोरेंट और होटल अजारिका की मुख्य बातें यहां मिलने वाली चिकन और मटन बिरयानी है. केरल के खास व्यंजनों के लिए एसएन लॉज कई लोगों की पसंद है. एमजी रोड पर सरवन भवन का वेजिटेरियन भोजन काफी फेमस है. शाकाहार के शौकीनों के लिए आर्य भवन और एसएन एनेक्स भी अच्छे ऑप्शंस हैं. वेस्टर्न डिशेज के लिए हाई रेंज क्लब अच्छा विकल्प है.

ट्रैवलर सौरभ मलिक ने हाल में केरल के मुन्नार, और तमिलनाडु में कोडइकलन और ऊटी की यात्रा की. सौरभ ने अपनी तस्वीरें हमारे सेथ शेयर कीं. सौरभ ने तस्वीरों के साथ अच्छे अच्छे और इंटरेस्टिंग कैप्शन भी लिखकर भेजे  हैं. सौरभ की यात्रा की झलक देखिए तस्वीरों में

नीली ये जमीन और नीला आसमान- कोडई लेक…
Older is the spirit the better it is, higher is the Tea grown, the better it tastes – Munnar, World’s highest Tea plantation
plastic kaa sadupiyog
plastic kaa sadupiyog
taare zameen par
shayad yahin kahin rehtaa hoga bhagwaan
antaraatma ki awaaz, hai yahan par kuch khaas
mera jahan
dharti se thoda upar uthkar

Pillar Rock, standing like real strong
apnaa bachcha sabse pyaara

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago