गोवा टूर ( Goa Tour Blog ) के इस ब्लॉग में, मैं आपको वो सबसे अहम चीज़ बताने जा रहा हूं, जो इस ट्रिप में सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है. ये चीज़ है गोवा में टू व्हीलर हायर करने की कहानी
Goa Tour Blog – गोवा की यात्रा ( Goa Tour ) मेरे लिए एक अचानक प्लान किया गया टूर था. इस यात्रा में, मैंने पहली बार न सिर्फ गोवा ( Goa ) देखा, कलंगुट बीच ( Calangute Beach ) देखा, बागा बीच ( Baga Beach ) की रौनक देखी बल्कि बार एक ऐसा प्लेस देखा जहां हर किसी में एक एजुकेशन मुझे दिख रही थी. इस ब्ल़ॉग ( Goa Tour Blog ) में आपको, कई काम की बातें मालूम होंगी. इस टूर ( Goa Tour ) से पहले, मैं हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh Tour ) , उत्तराखंड ( Uttarakhand Tour ) कई जगह गया था लेकिन पहली बार ऐसी जगह की यात्रा मैं कर रहा था जहां टैक्सी ड्राइवर भी पढ़े लिखे थे. खैर, गोवा टूर ( Goa Tour ) के इस ब्लॉग में, मैं आपको वो सबसे अहम चीज़ बताने जा रहा हूं, जो इस ट्रिप में सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है. ये चीज़ है गोवा में टू व्हीलर हायर करने की कहानी. आइए, मैं आपको बताता हूं कि गोवा में मैंने टू व्हीलर कैसे परफेक्ट रेट में पा लिया, इस ब्लॉग ( Goa Tour Blog ) में.
मेरे हिसाब से, गोवा में अगर आप थोड़ा ऑफ सीज़न में जाएं तो आपको हर जगह सही रेट में चीज़ें मिल जाती हैं. इसमें होटेल बुकिंग ( Hotel Booking in Goa ) से लेकर, खाने-पीने का रेट, और हां, टू व्हीलर रेंट का किराया. मैं गोवा की यात्रा ( Goa Tour Blog ) पर, अक्टूबर 2018 के पहले हफ्ते में गया था और गोवा का टूरिस्ट सीज़न अमूमन मिड अक्टूबर से ही शुरू होता है. तो यहां एक प्लान न किया गया समय भी हमारे काम आ गया. इस दौरान हमें, गोवा में चहल पहल भी खूब दिखी लेकिन हम उस भीड़ से बच गए जो न्यू ईयर के टाइम या पीक सीज़न के टाइम गोवा में होती है.
गोवा टूर ( Goa Tour Blog ) में, हमने जहां होटेल बुक किया, वो जगह कलंगुट बीच के एकदम बगल में ही थी. होटल की कंलुगट बीच से नजदीकी की वजह से, हम बिना किसी खर्च के ही शांत सागर का आनंद ले सके. हम कई बार वॉक करके कलंगुट बीच चले जाते थे और घंटों वहीं सुकून से बैठकर समंदर की लहरों को निहारते रहते थे.
जब भी आप गोवा यात्रा ( Goa Tour Blog ) के लिए होटेल बुक करें तो पक्का कर लें कि ब्रेकफास्ट और डिनर उसमें शामिल रहे. ऐसा तभी करें, जब आप इस चीज़ को लेकर आश्वस्त रहें कि रात आपको होटेल में लौट आना है. अगर आप देर रात वाली मस्ती चाहते हैं तो इससे परहेज़ कर सकते हैं. मेरे इस सुझाव का यही मकसद है कि अगर बीच, आपके होटेल के पास है और आप नजदीक में ही शांति का अनुभव ले पा रहे हैं तो दूर की भीड़ भाड़ में क्यों जाना.
दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के बाद से ही मन में सबसे ज़्यादा ख्याल इसी चीज़ को लेकर आ रहा था. मैं गोवा पहुंचते ही जल्दी से जल्दी, स्कूटी हायर करने के लिए बेसब्र था. बगैर स्कूटी, गाड़ी या बाइक के आप गोवा अच्छी तरीके से नहीं घूम पाएंगे. मुझे इस बात की जानकारी थी. हालांकि, गोवा हम रात को पहुंचे और उस रात सिर्फ पास की एक मार्केट में जाकर हम लौट आए थे. अगले दिन जब हम कंलगुट बीच ( Calangute Beach ) होकर लौट रहे थे, तो पास ही स्कूटी रेंट पर देने वाले एक शख्स की जानकारी मिली.
यहां मोल-भाव करके साढ़े 300 रुपये प्रति दिन के हिसाब से हमें स्कूटी मिल गई. स्कूटी की कंडीशन भी एकदम शानदार थी. कहूं तो एकदम मक्खन. अगले 3 दिन उस स्कूटी को मैंने खूब चलाया लेकिन मन में ये भाव भी रखा कि जैसे अपनी स्कूटी चला रहा हूं. स्कूटी की कंडीशन और उससे मिली मदद के बाद मैंने जो पैसे दिए, खुश होकर दिए
मुझे इस रेट में स्कूटी मिलने की बड़ी वजह गोवा का वही ऑफ सीज़न टूर था. अगर मैं पीक सीज़न में गोवा गया होता तो वही स्कूटी मुझे साढ़े 700 में मिलती. आप भी इस बात का ध्यान ज़रूर रखें.
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More
Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More
Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More
10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More
Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More