Interesting Travel Facts

Null Stern hotel Switzerland : बिना दीवार-छत वाला होटल, बुकिंग के लिए वेटिंग लिस्ट, जानें खासियत

Null Stern hotel Switzerland : आप सभी ने कई अलग-अलग आलीशान और चमचमाती इमारत वाले होटल्स देखे होंगे और कई बार इनमें से कुछ में ठहरने का भी मजा लिया होगा लेकिन जरा सोचिए क्या बिना छत, दीवार और बाथरूम के कोई होटल हो सकता है?

जी हां, विश्व में एक ऐसा होटल मौजूद है जिसमें न तो छत है और न ही दीवार और बाथरूम. इसके बावजूद भी यह होटल दुनियाभर के पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा बन गया है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी अनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं.

यहां है बिना दीवार और छत वाला होटल  || Here is a hotel without walls and roof

दुनिया का यह अनोखा होटल धरती का स्वर्ग कहा जाने वाले देश स्विट्जरलैंड स्थित गोब्सी नामक पर्वत पर निर्मित है और इसका नाम नल स्टर्न (Null Stern) है. पर्वत शिखर पर मौजूद इस होटल के फर्श का निर्माण टाइल्स से किया गया है.और एक बिस्तर को काफी आकर्षक और सुन्दर तरीके से सजाया गया है.

बिना छत और दीवार वाले नल स्टर्न होटल को हाल ही में कुछ दिन पहले खोला गया है ताकि पर्यटक खुले आसमान और तारों के बीच एक अच्छी रात गुजार सकें और उस पल को यादगार बना सके.

रूम सर्विस और टीवी की है सुविधा

टूरिस्ट के बीच आकर्षण का केंद्र बने इस होटल में रूम सर्विस के साथ-साथ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए लिए टीवी की सुविधा दी गई है. हालांकि, इस होटल में बाथरूम की सुविधा नहीं है. ऐसे में होटल में रुकने वाले पर्यटकों को 4-5 मिनट पैदल चलकर कुछ दूर जाना पड़ता है. इन सबके बाद भी टूरिस्ट के बीच यह काफी फेमस हो रहा है.

होटल का कितना है किराया || how much is the hotel rent

इस होटल के एक रात के किराए की बात करें तो तकरीबन 15 हजार रुपये है. वहीं कुछ लोगों के अनुसार यहां एक रात ठहरने का किराया 20 हजार के आसपास है. इसके अलावा यहां अपनी-अपनी बारी के लिए तकरीबन 9 हजार से अधिक सैलानी इंतजार कर रहे हैं.

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago