Pattaya to Buriram in Thailand
Pattaya to Buriram in Thailand: अगर आप थाईलैंड में Pattaya और Bangkok के अलावा कुछ बेहद शांत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इसमें Ayutthaya, Lopburi, Phetchaburi, Ratchaburi, nakhon ratchasima, surin, ubon ratchathani और Buriram जैसे शहर हैं, अपनी थाईलैंड यात्रा में Ayutthaya और Lopburi तो मैं विजिट कर चुका था, सो अब तैयारी थी Buriram जाने की… Buriram की Pattaya से कुल दूरी 417 किलोमीटर से ज्यादा की है, और इसमें 6 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है… मेरी प्लानिंग Ayutthaya से भी Buriram जाने की थी, लेकिन ऐसा हो न सका…
Thailand के दक्षिण पूर्वी हिस्से में है Buriram… ये Buriram Province की राजधानी है… आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां हजारों साल पहले एक शिव मंदिर बनाया गया था और वो भी Khmer काल में… इन्हीं Khmers ने कंबोडिया में विश्व प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर का निर्माण भी किया था… Buriram भी कंबोडिया बॉर्डर के नजदीक है… आज 30 हजार से भी कम आबादी वाले इस शहर की नींव किंग रामा फर्स्ट ने रखी थी…
Pattaya History: कैसे बना Thailand का पटाया शहर, Vietnam War ने बदल दिया था इतिहास, जानें पूरी कहानी
लगभग एक हजार साल पहले, Buriram, Khmer Empire का हिस्सा था. उस समय के खंडहर इसके विनाश की गवाही देते हैं. इन धरोहरों में सबसे प्रसिद्ध धरोहर का रिश्ता भारत के हिंदू धर्म से है. इसे दुनिया Phanom Rung Historical Park के रूप में जानती है… ये शिवजी का मंदिर है… मेरे बूरीराम जाने की वजह यही मंदिर था… Phanom Rung Historical Park के नजदीक इंद्र का भी एक मंदिर है…
मैं Pattaya में दो दिन बिता चुका था और अब बारी थी बूरीराम निकलने की… अगर आप पटाया से बूरीराम या थाईलैंड में किसी दूसरे शहर की यात्रा करना चाहते हैं, तो ट्रेन के अलावा दूसरा बेहतरीन जरिया है बस… Nakhonchai AIR इसके लिए सर्विस देता है. आप Nakhonchai AIR की बस लेकर थाईलैंड के किसी भी हिस्से में जा सकते हैं…
Nakhonchai Air को एनसीए के नाम से भी जाना जाता है. इस बस कंपनी का headquarter बैंकॉक में है. Nakhon Chai Air, first-class operator और इसके बाद थाईलैंड भर में लग्जरी बसेस की लंबी कतार है. दिन में स्कूटी से पटाया घूमते घूमते अचानक इसका ऑफिस नजर आया, पता करके तुरंत रात की टिकट ले ली थी… रात 8 बजे की बस थी…
रूम में लौटकर फ्रेश हुआ और डिनर पैक कराकर चल दिया Nakhonchai Air के बस स्टेशन पर… बस स्टेशन तक के लिए बाइक का सहारा लिया… 35 Baht का खर्च आया…
Pattaya में Nakhonchai Air के बस स्टेशन पहुंचकर सबसे पहले डिनर किया… 7 बजकर 50 मिनट पर बस आ गई… सामान रखवाया गया… और हम सवार हो गए बस में… थाई लोग बहुत टूरिस्ट फ्रैंडली होते हैं… ये आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होने देते…
Nakhonchai Air में आप म्यूजिक सुनते, मूवीज देखते हुए सफर कर सकते हैं… बस में बैठते ही हमें ये ब्लैंकेट मिला और साथ में वाटर बॉटल और ये नमकीन… नमकीन हम वेजिटेरियंस के लिए फिट नहीं थी, तो इसे हमने लौटा दिया… सफर में न कोई झटका लगा और न ही एक बार भी कोई दिक्कत हुई… पूरे 6 घंटे बाद बस ने हमें पहुंचा दिया Buriram…
और यहां एक समस्या हमारे सामने आ गई… आधी रात को ढाई बजे जब आप बस स्टेशन पर अकेले बैठे हों, तो मन में यही ख्याल आता है कि सबसे पहले होटल बुक किया जाए… अब क्योंकि इंडिया में हमने Buriram में स्टे के लिए कोई बुकिंग नहीं की थी, इसलिए आधी रात को Agoda से बुकिंग कराने के लिए अपना इंडियन नंबर एक्टिवेट कराना पड़ा… ऐसा इसलिए ताकि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते वक्त ओटीपी हासिल किया जा सके… इस पूरे प्रोसेस में आधा घंटा और लगा… जिस होटल में बुकिंग की उसका एक रात का खर्च ढाई सौ ब्हाथ था… ये होटल बस स्टेशन से कुछ मीटर ही दूर था और रात को हम यहां पैदल ही पहुंच गए थे…
होटल पहुंचकर जैसे ही रूम में दाखिल हुए, आधी थकान मानो दूर हो गई थी…बेड पर ऐसे लेटे की सुबह 8 बजे ही आंख खुली… तो दोस्तों, ये वीडियो था पटाया से बूरीराम पहुंचने के बारे में… अगर आप भी बूरीराम घूमना चाहते हैं, तो Nakhonchai Air की बस लेकर वहां पहुंच सकते हैं… आपको ये पेशकश कैसी लगी, हमें जरूर बताएं… ऐसे ही दिलचस्प वीडियो के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें… मिलते हैं, अगली बार एक नए वीडियो में, अपना ध्यान रखिएगा…
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More