Poker King Dan Bilzerian Lavish Lifestyle with beautiful Girls
डैन बिल्जेरियन ( Dan Bilzerian ) को जुआ यानी पोकर गेम का किंग कहा जाता है. डैन अकेले ही 15 करोड़ डॉलर कमा चुके हैं. बिल्जेरियन ( Dan Bilzerian ) ने 2009 वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर मेन इवेंट में खेला था.
2010 में, उन्हें ब्लफ़ मैगज़ीन द्वारा ट्विटर पर सबसे मजेदार पोकर खिलाड़ियों में से एक चुना गया था. शुरुआत में वो अपने सारे पैसे गंवा बैठा था, पर फिर उसने ठाना कि इसी इस खेल में जीत कर रहेगा. आगे खेलने के लिए उसने अपनी बंदूकें भी बेच दी थी. तब उसने 10,000 डॉलर कमाए और सीधा लॉस वेगास चला गया.
राजाओं जैसी है लाइफ़स्टाइल, पहनता है 1.36 करोड़ की घड़ी, नाम है Dan Bilzerian
डेन बिल्जेरियन ( Dan Bilzerian ) का जन्म 7 दिसम्बर 1980 को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रान्त में हुआ था.सबसे बडे अय्याश का दर्जा उसे अपनी विलासितापूर्ण और बिगड़ैल जीवनशैली के कारण मिला है. 2019 तक उसके पास लगभग 150 मिलियन डॉलर की संपत्ति है जो उसने मुख्यतः जुए और अपने ब्रांड के उत्पादों को बेच कर कमाई है
बिल्जेरियन ( Dan Bilzerian ) हॉलीवुड हिल्स, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया और लास वेगास, नेवादा में घरों के बीच अपना समय बिताते हैं. वह हॉलीवुड हिल्स, लॉस एंजिल्स से बेल एयर, लॉस एंजिल्स चले गए. 9 मार्च, 2011 को, बिलज़ेरियन ने लास वेगास मोटर स्पीडवे पर $385,000 के दांव के लिए टॉम गोल्डस्टीन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, साथ ही बिल्जेरियन ने 1967 एसी कोबरा और गोल्डस्टीन को फेरारी 458 इटालिया के पहिए के पीछे दौड़ लगा दी.
अपनी भव्य जीवन शैली और भारी नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण, बिल्ज़ेरियन ( Dan Bilzerian ) को 32 वर्ष की आयु से पहले दो दिल के दौरे का सामना करना पड़ा. अक्टूबर 2016 में, अमेरिकन आर एंड बी गायक टी-पेन ने डैन बिल्ज़ेरियन ( Dan Bilzerian ) के नाम पर एक गीत जारी किया.
हर समय लड़कियो से घिरे रहने वाले डेन बिल्जेरियन के पास मानो अपनी पूरी एक हरम है. उसकी जीवनशैली में बस अय्याशी ही अय्याशी है. सुबह से लेकर शाम तक बस शराब पीना, जुआ खेलना, घूमना फिरना और लड़कियों के साथ मौज मस्ती करना शामिल है.
जुए के अलावा डैन बिल्जेरियन का मुख्य आय का स्रोत उसकी कंपनी है जो विभिन्न प्रकार के लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज बनाती है और वह बहुत ही ऊंचे दामों पर बिकते हैं. डेन बिल्जेरियन को दुनिया का सबसे अय्याश आदमी ही नहीं बल्कि उसे दुनिया का सबसे बड़ा जुआरी भी कहा जाता है.
39 वर्षीय डेन के इंस्टाग्राम पर 2.84 करोड़ फॉलोअर्स हैं इसलिए उसे किंग ऑफ द इंस्टाग्राम के नाम से भी पहचान मिली है. उनका खुद का एक निजी विमान है जिसमें वो हसीनाओं से साथ पूरी दुनिया की सैर करता है. और जिस महल नुमा बंगले में वो रहता है वहां सभी कर्मचारी लड़कियां ही हैं. सोने से लेकर नहाने तक वह हमेशा लड़कियों से घिरा होता है.
बिजनेसमैन पिता के बेटे डैन ऐश-ओ-आराम में पले बढ़े. उनके पास सभी सुविधाएं थी, लेकिन मां-पिता के प्यार के ‘सुख’ की कमी थी. मनमौजी डैन ने कई इंटरव्यूज में बताया कि बचपन में किसी ने उनपर ध्यान नहीं दिया.
लैविश लाइफ स्टाइल जीने वाले डैन की जिंदगी तब बदली जब पिता टैक्स फ्रॉड के जुर्म में जेल गए. वे वियतनाम युद्ध में शामिल भी हुए थे. उनके पास युद्ध में इस्तेमाल की गई बंदूक भी थी. एक रोज डैन स्कूल में पिता की बंदूक सभी को दिखाने के लिए ले गए. जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने डैन को स्कूल और शहर से बाहर कर दिया था. पर डैन को इससे खास फर्क नहीं पड़ा
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More